LastPass से Proton Pass में कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड आयात और निर्यात करें
अगर आप LastPass के उपयोगकर्ता हैं, तो हाल के LastPass हैक में आपका डाटा लीक हो गया होगा। इस घटना और जिन कदमों को उठाना चाहिए, उनके बारे में यहां और जानें।
Proton Pass में LastPass से आपके पासवर्ड और अन्य डाटा आयात करने की सहायता पहले से मौजूद है। इस प्रोसेस के दो चरण हैं:
1. LastPass से अपने पासवर्ड और अन्य डाटा निर्यात करें
2. अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें
LastPass से निर्यात कैसे करें
आपकी LastPass तिजोरी को दो तरीकों से निर्यात किया जा सकता है।
विकल्प 1
1. अपनी LastPass तिजोरी खोलें और उन्नत विकल्प → अपनी तिजोरी संभालें निर्यात करें पे जाएं।

2. सुरक्षा के लिहाज़ से, LastPass अनुरोध की पुष्टि के लिए आपको ईमेल भेजेगा। ईमेल खोलें और निर्यात जारी रखें पर क्लिक करें।

3. पुष्टि स्क्रीन पर अपनी LastPass तिजोरी में वापस लॉग इन करें और उन्नत विकल्प → अपनी तिजोरी संभालें निर्यात करें पर फिर से जाएं (स्टेप 1 देखें)।

4. इस बार, आपसे अपना LastPass यूज़रनेम और पासवर्ड दोबारा पक्का करने को कहा जाएगा। तैयार होने पे जमा करें पर क्लिक करें।

आपके सिस्टम का फ़ाइल मैनेजर पूछेगा कि .csv फ़ाइल कहां सहेजनी है।
विकल्प 2
1. LastPass ब्राउज़र एक्सटेंशन में साइन इन करें, फिर अपने खाता टैब → खुद समस्या हल करें → तिजोरी के आइटम निर्यात करें → कहीं भी इस्तेमाल के लिए डाटा निर्यात करें पर जाएं।

2. अपना LastPass मास्टर पासवर्ड डालें और जारी रखें पर क्लिक करें।

आपके सिस्टम का फ़ाइल मैनेजर पूछेगा कि .csv फ़ाइल कहां सहेजनी है।
2. Proton Pass में कैसे आयात करें
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ → सेटिंग पर जाएं।

2. आयात टैब पे जाएं, ड्रॉपडाउन प्रोवाइडर सूची में से LastPass चुनें, और या तो निर्यात की हुई .csv फाइल को फाइल बॉक्स पे खींच के ले जाएं, या कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पर क्लिक करके अपने सिस्टम के फाइल मैनेजर से उसे मैन्युअली चुनें।
पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।
