अपना यूज़रनेम कैसे बदलें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- यूज़रनेम
आपका यूज़रनेम उस मुख्य ईमेल पते का शुरुआती हिस्सा है, जिसे आपने अपना Proton Mail खाता बनाने के लिए साइनअप करते वक्त बनाया था (username@proton.me)। दुर्भाग्य से, हम आपके खाते का मुख्य लॉगइन यूज़रनेम नहीं बदल सकते।
जब आपने अपना खाता बनाया, तब आपने एक की भी बनाया था, जो आपके यूज़रनेम से मैच किया गया था। यह की आपको Proton Mail की एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके ईमेल भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। अपना यूज़रनेम बदलने से वह की बदल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आपके इनबॉक्स के सभी ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता था।
इस नियम के दो अपवाद हैं:
1. आप अपने यूज़रनेम से “.”, “_” और “-” कैरेक्टर हटा सकते हैं
यह इसलिए संभव है क्योंकि हमारी सेवा इन कैरेक्टर को पारदर्शी मानती है। यानी, username, user_name और user.name, वगैरह सब एक ही हैं। जब कोई उपयोगकर्ता कोई खास यूज़रनेम ले लेता है, तो इनमें से कोई भी रूप किसी दूसरे खाते के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
2. आप कैपिटल लेटर को सेंटेंस केस में और सेंटेंस केस को कैपिटल लेटर में बदल सकते हैं
यूज़रनेम और ईमेल पते केस-सेंसिटिव नहीं होते, इसलिए ये बदलाव सिर्फ दिखावटी होते हैं।
ये बदलाव करने के लिए:
1. mail.proton.me पे अपने Proton Mail खाते में साइनइन करें और सेटिंग (स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पे मौजूद गियर आइकन) → सभी सेटिंग → पहचान और ईमेल पता → मेरे पते → एक्शन पे जाएं और अपने Proton यूज़रनेम के बगल में मौजूद बदलें बटन पे क्लिक करें।

2. ऊपर बताई गई पाबंदियों के मुताबिक अपना यूज़रनेम बदलें। पूरा होने पे सहेजें पे क्लिक करें।

अगर संबंधित पता आपकी ड्राइव स्टोरेज से लिंक है, तो हो सकता है कि आप ये बदलाव न कर पाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ड्राइव आपकी स्टोर की गई फ़ाइलें व्यवस्थित करने और उन्हें एक्सेस करने के लिए मौजूदा यूज़रनेम, पते और एन्क्रिप्शन चाबी पर निर्भर करती है।
अगर यही वजह है जो आपका यूज़रनेम बदलने से रोक रही है, तो कृपया सहायता के लिए हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें।
आप proton.me/pricing(नई विंडो) पे नया खाता भी बना सकते हैं, या अपने खाते में और यूज़रनेम जोड़ सकते हैं। और जानकारी के लिए, Proton Mail में नकली-नाम और पते देखें।
अगर आप एक खाते को दूसरे खाते में मर्ज करना चाहते हैं, तो कृपया खाते मिलाएं लेख देखें।