कारोबार बजट, रिपोर्ट, पूर्वानुमान और दूसरी संवेदनशील जानकारी बदलने के लिए फाइल शेयर पे भरोसा करते हैं, जिसमें से ज़्यादातर Excel स्प्रेडशीट में स्टोर किया जाता है।
जब आपको Excel के लिए पैसे दिए बिना या Microsoft सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए बिना कोई फ़ाइल खोलनी हो, तो कई मुफ़्त ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, इतने सारे मुफ़्त प्रोडक्ट की तरह, सुविधा बनाम डाटा सुरक्षा के बीच के समझौते को समझना बेहद ज़रूरी है।
हम Excel फ़ाइल ऑनलाइन खोलने के आम तरीके, उनके जोखिम और Excel के सबसे अच्छे निजता-केंद्रित विकल्प के बारे में बात करेंगे।
Excel फ़ाइल ऑनलाइन खोलने के 3 तरीके
विकल्प 1: Microsoft 365 (मुफ़्त टियर)
अपनी Excel फ़ाइल खोलने के लिए मुफ़्त Microsoft 365 टियर में साइनअप करना साफ़ विकल्प लगता है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं हैं।
- सीमित कार्यक्षमता: मुफ़्त टियर में एडवांस सुविधाऐं नहीं होतीं, ऑफलाइन बदलाव की सुविधा नहीं मिलती और प्रोफेशनल स्प्रेडशीट में मिलने वाले जटिल फॉर्मूला या मैक्रो चलाने में दिक्कत हो सकती है।
- डाटा निजता की चिंताएं: Microsoft Excel फ़ाइलें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होतीं। डिफॉल्ट एन्क्रिप्शन चाबी Microsoft के पास होती हैं, यानी तकनीकी रूप से वो आपके डाटा तक एक्सेस कर सकता है और कानूनी ज़रूरत पड़ने पर उसे शेयर भी कर सकता है।
फैसला: जल्दी, गैर-संवेदनशील देखने के लिए ठीक है, लेकिन कंपनी के अपने कारोबारी डाटा के लिए जोखिम भरा है।
विकल्प 2: मुफ़्त ऑनलाइन XLSX व्यूअर
ऑनलाइन तीसरें-पार्टी टूल ढेर सारे उपलब्ध हैं, जिनमें से ज़्यादातर से आप Excel फ़ाइलें तुरंत देख सकते हैं। हालांकि, कारोबार के डाटा के लिए इन “मुफ़्त” व्यूअर पे भरोसा करने से गंभीर अनुपालन जोखिम पैदा होते हैं।
- एन्क्रिप्शन की कमी: इनमें से ज़्यादातर टूल शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन नहीं देते, जिससे आपकी फ़ाइलें अवरोधन, डाटा लीक और बिना अनुमति तीसरें-पार्टी के एक्सेस के खतरे में रहती हैं।
- डाटा माइनिंग: कई मुफ़्त सेवाएं कंटेंट स्कैन करके और आपके डाटा का विश्लेषण करके AI मॉडल को ट्रेन करने या टारगेटेड विज्ञापन दिखाने के लिए अपने प्लैटफॉर्म से पैसे कमाती हैं।
- नियामक जोखिम: अगर आपके संगठन पर GDPR या HIPAA जैसे नियम लागू होते हैं, तो संवेदनशील क्लाइंट रिकॉर्ड किसी अप्रमाणित, गैर-अनुपालक सर्वर पे अपलोड करने से गंभीर अनुपालन जोखिम पैदा हो सकते हैं।
फैसला: सार्वजनिक फ़ाइलों के लिए सुविधाजनक शॉर्टकट है, लेकिन किसी भी कॉन्फिडेंशियल कारोबारी जानकारी के लिए अनुपालन का दुःस्वप्न है।
विकल्प 3: Proton Sheets
उन कारोबारों के लिए जिन्हें सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना Excel फ़ाइलें ऑनलाइन खोलनी हैं, Proton Sheets निजता-पहले वाला तरीका अपनाती है।
- नेटिव संगतता: Proton Sheets नेटिव .xlsx फ़ाइलों को सहायता देती है, यानी आपकी मौजूदा Excel स्प्रेडशीट अपनी असली फॉर्मैटिंग, फॉर्मूला और स्ट्रक्चर के साथ खुलती हैं, किसी कन्वर्ज़न की ज़रूरत नहीं।
- ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन: आम क्लाउड टूल के उलट, Proton आपका डाटा आपके कंप्यूटर छोड़ने से पहले आपके डिवाइस पे एन्क्रिप्ट कर देता है। अगर कोई हैकर सर्वर में सेंध लगा दे, तब भी डाटा एन्क्रिप्ट किया रहता है; Proton तक आपके डाटा तक एक्सेस नहीं कर सकता।
- सुरक्षित कोलैबोरेशन: टीमें रियल-टाइम में स्प्रेडशीट बदल सकती हैं, इस भरोसे के साथ कि कोई उनका डाटा स्कैन या माइन नहीं कर रहा।
फैसला: यही एकमात्र विकल्प है जो Excel फ़ाइलें ऑनलाइन खोलने की सुविधा और कारोबार के लिए ज़रूरी कड़ी सुरक्षा के बीच संतुलन बनाता है।
कारोबार के लिए सबसे अच्छा सुरक्षित Excel विकल्प
कारोबारी टूल चुनते वक़्त फैसला अक्सर सुविधा और निजता के बीच चुनाव पे आ खड़ा होता है। टेक दिग्गज मज़बूत कोलैबोरेशन टूल देते हैं, लेकिन आपकी डाटा निजता की कीमत पर।
Proton Sheets निगरानी के बिना कोलैबोरेटिव टूल देती है, जिससे ये सबसे अच्छा Excel विकल्प बनती है। आपकी टीम रियल टाइम में दस्तावेज़ को-लेखन कर सकती है, इस भरोसे के साथ कि कोई भी, Proton तक, आपके डाटा को नहीं देख रहा, सुन रहा या उससे सीख रहा है।

अनुपालन और डाटा संप्रभुता
Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है और स्विस निजता कानून के तहत स्प्रेडशीट डाटा को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है। ये सुरक्षा उपाय आपके संगठन को अपने डाटा पे नियंत्रण बनाए रखने में मदद करते हैं और GDPR और दूसरी अंतरराष्ट्रीय डाटा सुरक्षा ज़रूरतों के अनुपालन में सहायता करते हैं।
Proton Sheets के साथ कैसे शुरुआत करें
Proton Sheets पे आना आसान है।
- खाता बनाएं: मुफ़्त Proton खाते के लिए साइनअप करें
- अपनी फ़ाइल अपलोड करें: अपनी मौजूदा .xlsx फ़ाइलें Proton Sheets पे अपलोड करें
- खोलें और बदलें: फ़ाइल पर क्लिक करके उसे सीधे Proton Sheets में खोलें
- सुरक्षित शेयर करें: फ़ाइल सुरक्षित लिंक से या ईमेल के ज़रिए इनवाइट करके शेयर करें
अपने कारोबार को गैर-ज़रूरी जोखिम में मत डालें। Proton for Business आज़माएं और एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट, कोलैबोरेटिव कारोबारी सूट का अनुभव करें।






