चाहे आप छोटा बिज़नेस चला रहे हों, स्टार्टअप सेटअप कर रहे हों या फ्रीलांसर के तौर पे काम कर रहे हों, प्रोफेशनल ईमेल पता होना ज़रूरी है। किसी सामान्य फ्री पते का इस्तेमाल करने से अनजाने में ये संकेत जा सकता है कि आप नौसिखिया या, इससे भी बुरा, ठग हैं।
मुझे प्रोफेशनल ईमेल पते की ज़रूरत क्यों है?
कस्टम डोमेन के साथ प्रोफेशनल ईमेल पता ना सिर्फ़ ज़्यादा परिष्कृत दिखता है, बल्कि भरोसा बनाता है, आपके संदेशों के स्पैम के तौर पे फ़्लैग होने की संभावना कम करता है, और सुरक्षा व निजता की ऐसी परत देता है जो फ्री कंज़्यूमर खाते मैच नहीं कर सकते।
ब्रांड की स्थिरता: आपके बिज़नेस के नाम से मेल खाता ईमेल पता ग्राहकों के लिए याद रखने में आसान होता है और आपकी ब्रांडिंग को मज़बूत करता है।
विश्वसनीयता: बिज़नेस ईमेल खाता आपको स्थापित और भरोसेमंद दिखाता है (चाहे ये सब अकेले आप ही कर रहे हों)।
सुरक्षा और अनुपालन: एन्क्रिप्शन के साथ निजता-केंद्रित ईमेल प्रदाता का इस्तेमाल संवेदनशील बिज़नेस संचार की सुरक्षा कर सकता है और निजता से जुड़े नियमों का अनुपालन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
काम/ज़िंदगी का अलगाव: एक समर्पित बिज़नेस ईमेल पते से काम-जीवन संतुलन बनाना आसान हो जाएगा, खासकर अगर आप छोटे बिज़नेस के मालिक हैं।
प्रोफेशनल ईमेल पता कैसे बनाएं
इन स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा बिज़नेस ईमेल बनाएं जो हर हाल में काम करे, चाहे आपकी कंपनी कितनी भी बड़ी (या छोटी) हो।
स्टेप 1: तय करें कि आपको कस्टम डोमेन की ज़रूरत है या नहीं
बिज़नेस ईमेल पता बनाने के लिए दो विकल्प हैं: आप प्रोवाइडर डोमेन का इस्तेमाल कर सकते हैं या कस्टम डोमेन बना सकते हैं।
प्रोवाइडर डोमेन: प्रोवाइडर के डोमेन का इस्तेमाल करता है, जैसे jane.lee@proton.me
कस्टम डोमेन: आपके अपने डोमेन का इस्तेमाल करता है, जैसे jane@leegroup.com
कस्टम डोमेन आपके ईमेल पते को ज़्यादा प्रोफेशनल रूप देता है। अगर आप कोई बिज़नेस बना रहे हैं और ब्रांड की विश्वसनीयता विकसित करना चाहते हैं, तो कस्टम डोमेन रजिस्टर करना चाहिए। अगर आप फ्रीलांसर हैं, तो प्रोवाइडर डोमेन का इस्तेमाल करके प्रोफेशनल लगने वाला ईमेल पता बनाना काफ़ी हो सकता है।
टिप: कस्टम डोमेन एक यूनीक वेब पता है जिसका इस्तेमाल आप अपनी वेबसाइट और कस्टम ईमेल पते, दोनों के लिए कर सकते हैं।
स्टेप 2: अपना कस्टम डोमेन रजिस्टर करें
अगर आप कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करने का फैसला करते हैं, तो अपना ईमेल पता सेटअप करने से पहले उसे रजिस्टर कराना होगा। अगर अब तक नहीं किया है, तो इसका सबसे आसान तरीका है डोमेन रजिस्ट्रार।
स्टेप 3: ईमेल प्रदाता चुनें
अपनी बिज़नेस ज़रूरतों के हिसाब से ईमेल प्रदाता चुनें। व्यावहारिक बातों पे गौर करें, जैसे आपको कितने ईमेल खातों की ज़रूरत है और ज़रूरत के हिसाब से स्केल कर पाना मुमकिन है या नहीं, साथ ही शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन जैसी ज़रूरी निजता खासियतों पे भी गौर करें।
Proton Mail के साथ कस्टम ईमेल डोमेन सेटअप करें
स्टेप 4: अपने ईमेल पते का फ़ॉर्मैट चुनें
चाहे आप कस्टम डोमेन इस्तेमाल कर रहे हों या प्रोवाइडर डोमेन, ऐसा ईमेल फ़ॉर्मैट चुनें जो याद रखने में आसान हो और प्रोफेशनल दिखे।
अगर आप कस्टम डोमेन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप अपने हिसाब से कोई भी फ़ॉर्मैट चुन सकते हैं। अगर आप प्रोवाइडर डोमेन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उपलब्ध कोई विकल्प ढूंढने के लिए आपको फ़ॉर्मैट के साथ कुछ प्रयोग करने पड़ सकते हैं। कुछ सामान्य विकल्प ये हैं:
कस्टम डोमेन + नाम
| फ़ॉर्मैट | उदाहरण |
| pehlanam.upnam@aapkadomain.in | jane.lee@leegroup.in |
| pehlanam@aapkadomain.in | jane@leegroup.in |
| pehlaaksharupnam@aapkadomain.in | jlee@leegroup.in |
कस्टम डोमेन + कैटेगरी
| फ़ॉर्मैट | उदाहरण |
| sales@aapkadomain.in | sales@leegroup.in |
| support@aapkadomain.in | support@leegroup.in |
| hello@aapkadomain.in | hello@leegroup.in |
प्रोवाइडर डोमेन
| फ़ॉर्मैट | उदाहरण |
| pehlanam.upnam@providerdomain.in | jane.lee@proton.me |
| pehlanam.akshar.upnam@providerdomain.in | jane.c.lee@proton.me |
| pehlaaksharupnam@providerdomain.in | jlee@proton.me |
| vyaparnam@providerdomain.in | leegroup@proton.me |
टिप: प्रोवाइडर डोमेन के साथ ज़्यादा प्रोफेशनल दिखने के लिए नंबरों (खासकर आपके जन्म के साल) का इस्तेमाल टालने की कोशिश करें, और इसकी जगह बिंदु या अंडरस्कोर आज़माकर कोई यूनीक कॉम्बिनेशन बनाएं।
स्टेप 5: अपना खाता बनाएं
अपने ईमेल प्रदाता में साइनइन करें और उसे अपने कस्टम डोमेन से कनेक्ट करें। इसके स्टेप इस बात पे निर्भर करते हैं कि आपने कौन सा ईमेल प्रदाता चुना है।
Proton Mail के साथ कस्टम डोमेन इस्तेमाल करने के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश
प्रोफेशनल ईमेल पता बनाने के लिए टिप्स
करें
- जहां तक मुमकिन हो, कस्टम डोमेन का इस्तेमाल करें
- निजता-प्रथम ईमेल प्रदाता का इस्तेमाल करें
- फाइनल करने से पहले अपना ईमेल पता ज़ोर से बोलकर सुनें
ये ना करें
- अपना ईमेल पता ज़रूरत से ज़्यादा लंबा ना बनाएं
- अपने ईमेल पते में उपनाम या मज़ाक वाली चीज़ें ना डालें
- नंबरों का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि वो स्पैम फिल्टर को चालू कर सकते हैं
बिज़नेस ईमेल के लिए एन्क्रिप्शन क्यों ज़रूरी है
सामान्य ईमेल प्रदाता अक्सर विज्ञापन या डाटा माइनिंग के लिए आपके संदेशों को स्कैन करते हैं। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सिर्फ़ आप और आपके प्राप्तकर्ता ही आपके ईमेल पढ़ सकते हैं — किसी तीसरे पक्ष का, यहां तक कि आपके प्रदाता का भी, एक्सेस नहीं होता।
Proton Mail for Business इसे आगे ले जाता है, जिसमें आसानी से इस्तेमाल होने वाला एन्क्रिप्टेड ईमेल और कैलेंडर को Proton Sentinel जैसी अतिरिक्त खासियतों के साथ जोड़ा गया है।
एन्क्रिप्शन आपके संदेश की सामग्री को सुरक्षित रखता है, वहीं Sentinel आपके खाते में घुसपैठ की कोशिश करने वाले हमलावरों को सक्रिय रूप से पहचानता और रोकता है — ये बचाव की एक ज़रूरी परत है, क्योंकि 90% से ज़्यादा साइबर हमलों की शुरुआत ईमेल से होती है।






