अपडेट, 5 मार्च 2025: यूरोपीय संघ से मिलने वाली अतिरिक्त डाटा रिक्वेस्ट शामिल करने के लिए यह लेख अपडेट हुआ है।
सोचिए किसी ऐसी सरकार के बारे में जो जानती हो कि आप हर दिन क्या करते हैं: बातचीत किनसे होती है, कौन सी खबरें पढ़ी जाती हैं, कहां-कहां जाया जाता है। शायद आप उत्तर कोरिया या किसी ऐसे ही सर्वसत्तावादी शासन के बारे में सोचें।
लेकिन अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देश भी आपकी ज़िंदगी की डरावनी तरह से साफ तस्वीर तक एक्सेस रखते हैं, बिना किसी निगरानी राज्य के तंत्र के। उन्हें बस बिग टेक से पूछना होता है।
और क्योंकि Meta, Google, और Apple जैसी दिग्गज कंपनियों को आपका जितना संभव हो उतना पर्सनल डाटा इकट्ठा करना पड़ता है, आपकी निजता की सुरक्षा के लिए वे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकतीं।
- अमेरिका बिग टेक से किसी और से ज़्यादा डाटा की रिक्वेस्ट करता है
- अमेरिकी सरकार बिना किसी निगरानी के जानकारी तक एक्सेस कर सकती है
- EU के डाटा रिक्वेस्ट 2014 के बाद से 1,300% से ज़्यादा बढ़ चुके हैं
- Google, Meta और Apple मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी निगरानी मशीन बनाते हैं
- बिग टेक सरकार का निगरानी में साझेदार है
- अपनी निजता पे काबू पाना चाहते हैं?अमेरिका बिग टेक से किसी और से ज़्यादा डाटा की रिक्वेस्ट करता है
अमेरिका बिग टेक से किसी और से ज़्यादा डाटा की रिक्वेस्ट करता है

पिछले कुछ सालों में अमेरिकी कानून प्रवर्तन ने बिग टेक की मदद लेने में पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी दिखाई है। 2014 के आखिर से 2024 की शुरुआत तक, Google द्वारा शेयर किए गए खातों की संख्या 530% बढ़ी; Meta (पहले Facebook) में यह 675% बढ़ी; और Apple में यह 621% तक पहुंची (इसका एक कारण 2022 की असाधारण दूसरी छमाही थी, जब उन्होंने 3,00,000 से ज़्यादा खाते शेयर किए)।

सब मिलाकर, इन तीनों कंपनियों ने करीब एक दशक के भीतर 3.16 मिलियन खातों की जानकारी सौंप दी। इस संख्या में Foreign Intelligence Surveillance Act (FISA) के तहत की गई डाटा रिक्वेस्ट शामिल नहीं हैं, जिन्हें ज़्यादातर गुप्त रखा जाता है।

2023 के आखिरी छह महीनों और 2024 के पहले छह महीनों (आखिरी 12 महीने जिनका डाटा उपलब्ध है) में अमेरिकी सरकार ने Google और Meta को लगभग 500,000 डाटा रिक्वेस्ट कीं, जो तथाकथित 14 Eyes अलायंस के बाकी सभी सदस्यों की कुल रिक्वेस्ट से ज़्यादा है।
इसके समर्थक तर्क देते हैं कि 21वीं सदी में ये बस पुलिस का सामान्य काम है। ज़्यादातर डाटा रिक्वेस्ट के लिए जज की तरफ से समन की मंज़ूरी चाहिए होती है, और बिग टेक कंपनियां बहुत व्यापक या अनुचित रिक्वेस्ट का जहां तक हो सके विरोध भी करती हैं। हालांकि, अगर मान लिया जाए कि अमेरिकी सरकार ने जो 500,000 डाटा रिक्वेस्ट कीं उन सभी ने उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया, तब भी सैकड़ों हज़ारों ऐसी रिक्वेस्ट मौजूद हैं जिनकी कभी किसी जज ने समीक्षा नहीं की और जिनका विरोध कंपनियां बिल्कुल नहीं कर सकतीं।
अमेरिकी सरकार बिना किसी निगरानी के इस जानकारी को एक्सेस कर सकती है
FISA अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्यों के लिए उपयोगकर्ता डाटा की रिक्वेस्ट की अनुमति देता है। इन रिक्वेस्ट को बहुत कम निगरानी के साथ जारी किया जाता है और कानूनी तौर पर इन्हें ठुकराया नहीं जा सकता। कुछ FISA रिक्वेस्ट, जैसे कि इस Section 702 लूपहोल का इस्तेमाल करके की गई रिक्वेस्ट, की कभी भी जज द्वारा अलग-अलग समीक्षा नहीं होती।

2014 के बाद से Meta को की गई FISA कंटेंट रिक्वेस्ट 2,171% बढ़ी हैं, जबकि Google को की गई रिक्वेस्ट 594% बढ़ी हैं। Apple, जो अपने रिकॉर्ड में कम पारदर्शी है, ने 2018 और 2023 के बीच ऐसी रिक्वेस्ट में 274% की बढ़ोतरी बताई।
EU के डाटा रिक्वेस्ट 2014 के बाद से 1,300% से ज़्यादा बढ़ चुके हैं

यूरोपीय सरकारें शायद अमेरिका की डाटा रिक्वेस्ट की भारी मात्रा की बराबरी न कर पाएं, लेकिन वे तेज़ी से उसके करीब पहुंच रही हैं। यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देशों की सरकारों ने 2024 की पहली छमाही में अनुमानित 1,64,000 उपयोगकर्ता खातों का डाटा मांगा, जो 2014 की दूसरी छमाही में इन्हीं सरकारों द्वारा मांगे गए लगभग 11,000 खातों की तुलना में 1,377% की बढ़ोतरी है।
इसी दौरान Google द्वारा EU सरकारों के साथ शेयर किए गए खातों की संख्या 1,416% बढ़ी; Meta (पहले Facebook) में यह 1,268% बढ़ी; और Apple में यह 2,777% तक पहुंच गई।
बिग टेक के विशाल डाटाबेस तक एक्सेस की मांग में जर्मनी सबसे आगे रहा है। 2024 की दूसरी छमाही में जर्मन अधिकारियों ने लगभग 77,000 खातों का डाटा मांगा, जो EU में सबसे ज़्यादा है और 2014 की दूसरी छमाही में मांगे गए लगभग 3,000 खातों की तुलना में 2,484% की बढ़ोतरी है।
फ्रांस EU में दूसरा सबसे बड़ा रिक्वेस्टर रहा, जहां फ्रेंच कानून प्रवर्तन ने 2024 की पहली छमाही में लगभग 26,000 खातों का डाटा मांगा।
इससे दिखता है कि निगरानी सिर्फ अमेरिका की समस्या नहीं है। निजता पर EU के कड़े बयानों के बावजूद, यूरोपीय सरकारें अमेरिका से भी तेज़ रफ्तार से डाटा रिक्वेस्ट बढ़ा रही हैं।
Google, Meta और Apple मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी निगरानी मशीन बनाते हैं
टेक दिग्गजों के बारे में सरकारों ने तीन बातें पहचान ली हैं:
- ये सभी राजस्व कमाने के लिए अपने उपयोगकर्ताओं को ट्रैक करने पर निर्भर हैं, और इसमें बेहद माहिर हो चुके हैं।
- अगर आप कुछ भी समय ऑनलाइन बिताते हैं, तो इनसे बचना लगभग नामुमकिन है।
- सबसे ज़रूरी, अपने बिज़नेस मॉडल को नुकसान पहुंचाए बिना ये एन्क्रिप्शन अपना नहीं सकते।
2024 में The Times of London की एक पत्रकार ने Meta से अपना डाटा मांगा(नई विंडो) ताकि यह देख सकें कि Meta के पास उनके बारे में ठीक कितनी जानकारी है। उन्हें 20,000 पन्ने मिले, जिनमें ऐसी वेबसाइटों और ऐप के साथ 20,000 इंटरैक्शन भी शामिल थे जो उनके Meta खातों से सीधे तौर पर जुड़े ही नहीं थे। Meta पिक्सेल और बैंकों, हेल्थ ऐप, स्थानीय सरकारों, किराना स्टोर, अनगिनत वेबसाइटों वगैरह के साथ डाटा-शेयरिंग समझौतों की बदौलत, उनकी ज़िंदगी का कोई ऐसा पहलू नहीं था जिसमें Meta की नज़र न हो, और ऐसा दिन शायद ही कभी गुज़रता था जब उनका डाटा Meta के पास न पहुंचता हो।
यह तो सिर्फ एक सर्विस है। Apple और Google के पास भी अगर ज़्यादा नहीं, तो इतना ही डाटा है। ये कंपनियां आपकी पूरी डिजिटल ज़िंदगी पर निगरानी रखती हैं और एक विस्तृत प्रोफाइल तैयार करती हैं, जिसे सरकार की रिक्वेस्ट पर सौंपा जा सकता है या किसी थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया जा सकता है। असल में, जैसे ही इनमें से कोई कंपनी आपकी जानकारी इकट्ठा कर लेती है, आप यह पूरी तरह काबू खो देते हैं कि उसे कौन देख सकता है।
बिग टेक सरकार का निगरानी में साझेदार है
साफ तौर पर कहें तो, कानूनी और सीमित डाटा रिक्वेस्ट का पालन करने के लिए हम बिग टेक कंपनियों को दोष नहीं देते। हर कंपनी को उस देश के कानूनों का पालन करना होता है जिनके अधीन वे काम करती हैं। हालांकि, कई समस्याएं हैं। पहली, कानून प्रवर्तन एजेंसियां बहुत व्यापक वारंट का इस्तेमाल करके संवेदनशील डाटा के विशाल भंडार तक एक्सेस हासिल कर सकती हैं। ये “रिवर्स वारंट” (इन्हें इस नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि कानून प्रवर्तन को कोई संदिग्ध बताने की ज़रूरत नहीं होती), जैसे जीओफेंसिंग(नई विंडो) या सर्च टर्म वारंट(नई विंडो), कानून प्रवर्तन को किसी तय समयावधि में किसी खास इलाके में मौजूद किसी भी शख्स या किसी खास शब्द खोजने वाले किसी भी शख्स को देखने की सुविधा देते हैं। इस डाटा पर निर्भर जांचें अक्सर गलत तरीके से संदिग्धों की पहचान करके खत्म होती हैं, और बेगुनाह लोगों पर घर में चोरी(नई विंडो) और हत्या(नई विंडो) जैसे जुर्म के आरोप लगाए जाते हैं। और अमेरिका में कुछ FISA रिक्वेस्ट और नैशनल सिक्योरिटी लेटर खुफिया एजेंसियों या FBI को बिना किसी न्यायिक निगरानी के डाटा तक एक्सेस करने देती हैं।
2023 में Meta(नई विंडो) के(नई विंडो) राजस्व का लगभग 98% और Alphabet(नई विंडो) के(नई विंडो) (खासकर Google Ads के) राजस्व का 77% हिस्सा विज्ञापनों से आया। जबकि Apple का विज्ञापन राजस्व अपेक्षाकृत छोटा है, यह पहले ही Snap या X के विज्ञापन राजस्व से ज़्यादा(नई विंडो) है, और तेज़ी से बढ़ रहा है। अपने उपयोगकर्ताओं की निजता की सुरक्षा के लिए इन कंपनियों को पैसे कमाने के तरीके में बुनियादी बदलाव करने पड़ेंगे, जिसकी इच्छा उन्होंने कभी नहीं दिखाई।
जब तक ऐसा नहीं होता, ये आप पर निगरानी करती रहेंगी और हर साल आपकी हज़ारों पन्नों भर जानकारी इकट्ठा करती रहेंगी। और सरकारें इस जानकारी का लाभ उठाती रहेंगी।
अपनी निजता पे काबू पाना चाहते हैं?
बिग टेक चाहे जितना फैला हो, एक दूसरा रास्ता भी है। Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, जो सख्त निजता कानूनों वाला देश है। जब तक किसी डाटा रिक्वेस्ट को स्विस अधिकारियों की मंज़ूरी नहीं मिलती, हम उस पर कार्रवाई नहीं कर सकते। इसके अलावा, Proton का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है कि भले ही हमें कोई वैध रिक्वेस्ट मिले, हम आपके संदेशों, फ़ाइलों या दूसरी संवेदनशील जानकारी की सामग्री को एक्सेस नहीं कर सकते।
हमारा मकसद एक बेहतर इंटरनेट बनाना है, जहां निजता डिफॉल्ट हो। खाता सेटअप करने के लिए हमें न्यूनतम डाटा चाहिए होता है, और हम गुमनाम पेमेंट विकल्प भी देते हैं। हमारे तरीके में पारदर्शिता सबसे अहम है: हम अपने सभी ऐप ओपन सोर्स करते हैं, बताते हैं कि हमारी टीम में कौन है, और सभी सरकारी डाटा रिक्वेस्ट अपनी Transparency Report में प्रकाशित करते हैं (हम इसे हर साल मार्च में अपडेट करते हैं)।
Proton एक ज़्यादा सुरक्षित विकल्प देता है और यह सुनिश्चित करता है कि आपका डाटा डिज़ाइन के ज़रिए सुरक्षित रहे। ऐसे समय में, जब हाशिए पे रहने वाले ग्रुप और लोग बढ़ते खतरों का सामना कर रहे हैं, निजता पे केंद्रित सर्विस चुनना पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी हो गया है।






