डिजिटल फ़ाइलें फिजिकल डिवाइस पर रहती हैं। जब वो डिवाइस खो जाते हैं, चोरी हो जाते हैं, या हैक हो जाते हैं, तब आपका सारा डेटा खो सकता है अगर आपने क्लाउड या किसी दूसरे डिवाइस पे बैकअप न बनाया हो।
डेटा लॉस काफी आम है, और कभी-कभी ये दर्दनाक होता है — आप अपनी फोटो, ज़रूरी दस्तावेज़, डायरी, और दूसरे न भरपाई हो सकने वाले आइटम खो सकते हैं।
खुशकिस्मती से, अपने डेटा का बैकअप लेना बेहद आसान है। हम पांच तरीके सुझाएंगे जिनमें से आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। हर केस में, हम ऐसे विकल्प सुझाएंगे जो आपकी निजता और सुरक्षा की रखवाली करते हैं। आप नहीं चाहेंगे कि आपके डेटा का बैकअप लेने के बाद वो डेटा लीक में खो जाए या Big Tech उसे मुनाफे के लिए स्कैन करे।
हम ये सब शामिल करेंगे:
फ़ाइल बैकअप क्या है?
फ़ाइल बैकअप या पूरे डिवाइस का बैकअप?
1. क्लाउड बैकअप
2. एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव
3. बिल्ट-इन बैकअप प्रोग्राम
4. ऑटोमेटेड बैकअप सॉफ्टवेयर
5. डिस्क इमेजिंग
फ़ाइलों का बैकअप सुरक्षित तरीके से कैसे लें
फ़ाइल बैकअप क्या है?
फ़ाइलों का बैकअप लेना असल में आपके कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर मौजूद आइटम की कॉपी बनाना है, जैसे दस्तावेज़, फोटो, म्यूज़िक और कोई भी चीज़ जिसे आप सेव करना चाहते हैं। इससे आपकी फ़ाइलें महफूज़ रहती हैं अगर कुछ अनजाना हो जाए, जैसे गलती से वो मिट जाएं, आपका कंप्यूटर खराब हो जाए या आपका डेटा रैंसमवेयर अटैक में फंस जाए (ये हो सकता है)। फ़ाइलों का बैकअप लेने का पूरा मकसद ये है कि अगर ओरिजिनल डेटा के साथ कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपकी जानकारी वापस पाने का एक तरीका हो।
कुछ एक्सपर्ट सुझाते हैं कि कम से कम दो अलग मीडिया पर आपके डेटा की तीन कॉपी बनाएं, जिनमें एक अलग स्थान पे हो (3-2-1 तरीका)। ज़्यादातर लोगों के लिए ये शायद ज़्यादा हो सकता है, लेकिन मकसद ये है कि अगर फ़ाइलें खोने से आपको बहुत नुकसान होगा, तो सबसे बुरे के लिए तैयारी करनी चाहिए।
फ़ाइल बैकअप या पूरे डिवाइस का बैकअप?
अलग-अलग बैकअप तरीकों में जाने से पहले, ये समझना फायदेमंद है कि आप खास फ़ाइलों का बैकअप लेना चाहते हैं या आपको अपने पूरे डिवाइस का बैकअप लेना है।
- फ़ाइल बैकअप आपके डिवाइस पर मौजूद खास आइटम की कॉपी बनाना है। हो सकता है आपको लगे कि सिर्फ कुछ फोल्डर सेव करने हैं जिनमें खास फोटो या दस्तावेज़ हैं। ऐसी सरल सर्विसेज़ उपलब्ध हैं, जैसे क्लाउड स्टोरेज(नई विंडो), जो इस तरह का बैकअप संभाल सकती हैं।
- पूरे डिवाइस का बैकअप तब होता है जब आप अपने पूरे कंप्यूटर का स्नैपशॉट लेते हैं, जिसमें फ़ाइलों से लेकर सेटिंग और एप्लीकेशन तक सब कुछ कॉपी होता है। ये तब फायदेमंद है जब आप अपना पूरा सिस्टम बिल्कुल वैसा ही रीस्टोर करना चाहते हैं जैसा वो पहले था।
डेटा का बैकअप कैसे लें
आप अपनी फ़ाइलों का बैकअप किसी भी तरीके से लें, आमतौर पर आपको उसे स्टोर करने के लिए कुछ एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर चाहिए होगा। आप कौन सा तरीका चुनते हैं ये आपकी ज़रूरत पे निर्भर करता है।
1. क्लाउड बैकअप
ये क्या है
क्लाउड बैकअप में आप रिमोट सर्वर का इस्तेमाल करके डेटा की कॉपी स्टोर और संभालते हैं। असल में, ये एक वितरित स्टोरेज समाधान है जिसे इंटरनेट से एक्सेस किया जा सकता है। दर्जनों क्लाउड स्टोरेज सर्विसेज़ में से आप कोई भी चुन सकते हैं, लेकिन मशहूर सर्विसेज़ में से ज़्यादातर निजी नहीं हैं। Google Drive, Dropbox और iCloud सबकी आपके डेटा तक पहुंच है, जो आपकी निजता से छेड़छाड़ कर सकता है और डेटा लीक की वजह बन सकता है। ऐसी क्लाउड स्टोरेज सर्विस चुनना ज़रूरी है जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती हो, जो आपकी फ़ाइलों को आपकी अपनी सीक्रेट चाबी से लॉक करता है ताकि उन्हें आपके अलावा कोई एक्सेस न कर सके।
इसे कब इस्तेमाल करें
क्लाउड बैकअप खास फ़ाइलों या फोल्डर के बैकअप के लिए बेहतरीन है ताकि उन्हें कहीं से भी, किसी भी डिवाइस पे एक्सेस किया जा सके। एक बार फ़ाइलों का बैकअप लेने के बाद, आप कहीं से भी अपने क्लाउड स्टोरेज खाते में लॉगइन करके उन्हें संभाल और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे ये सहकर्मियों के साथ सहयोग या फाइल शेयर(नई विंडो) के लिए भी बेहतरीन बन जाता है।
आप क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल पूरे डिवाइस के बैकअप के लिए भी कर सकते हैं, लेकिन ज़्यादातर सर्विसेज़ आपकी पूरी हार्ड ड्राइव का ऑटोमैटिक बैकअप लेने के लिए डिज़ाइन नहीं की गई हैं। तो आपको ये मैन्युअली करना पड़ेगा और ये महंगा भी हो सकता है।
क्लाउड पे बैकअप कैसे लें
एक भरोसेमंद क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर चुनें और खाते के लिए साइनअप करें। वहां से, आप सीधे फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं या ऑटोमैटिक फ़ाइल सिंकिंग इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव
ये क्या है
एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव एक अतिरिक्त, पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है जो USB या दूसरे इंटरफेस के ज़रिए कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। ये एक अतिरिक्त स्टोरेज डिवाइस है जिसे आप कभी भी प्लग कर सकते हैं जब भी आप अपनी फ़ाइलों की कॉपी सेव करना चाहते हैं।
इसे कब इस्तेमाल करें
ये तरीका तब फायदेमंद है जब आप अपने बैकअप पे फिजिकल कंट्रोल चाहते हैं या तेज़ी से ऑफलाइन एक्सेस चाहिए। ये बड़ी फ़ाइलों और व्यापक बैकअप के लिए उपयुक्त है।
एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव पे बैकअप कैसे लें
एक्सटर्नल ड्राइव को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करें और फिर मैन्युअली कॉपी करें या बैकअप सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करके अपनी चुनी हुई फ़ाइलें ट्रांसफर करें। ध्यान रखें कि जब तक आप उन्हें एन्क्रिप्ट नहीं करते, तब तक फ़ाइलों तक किसी भी व्यक्ति की पहुंच होगी। हमने एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव को एन्क्रिप्ट करने की गाइड पब्लिश की है ताकि आप अपनी फ़ाइलें सुरक्षित रख सकें।
3. बिल्ट-इन बैकअप प्रोग्राम
ये क्या है
बिल्ट-इन बैकअप प्रोग्राम ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर डाली गई ज़रूरी खासियतें हैं, जो बैकअप प्रोसेस को ऑटोमैटिक और आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
Windows और Mac, दोनों में बिल्ट-इन बैकअप सॉफ्टवेयर होता है। macOS के लिए Time Machine और Windows के लिए File History फ़ाइलों का बैकअप किसी एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस पे लेते हैं। वहीं, iCloud और Windows Backup से आप फ़ाइलें Apple के iCloud और Microsoft के OneDrive क्लाउड स्टोरेज प्लैटफॉर्म पे सेव कर सकते हैं।
इसे कब इस्तेमाल करें
लगातार, ऑटोमेटेड बैकअप लेने के लिए आप बिल्ट-इन बैकअप प्रोग्राम चुन सकते हैं। लेकिन इन सर्विसेज़ की सीमाएं हैं। उदाहरण के लिए, File History से आप सिर्फ खास फोल्डर में सेव की गई फ़ाइलों का ही बैकअप ले सकते हैं, जैसे Documents या Music। और iCloud और OneDrive डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं हैं।
Time Machine या File History से फ़ाइलों का बैकअप कैसे लें
अपने डिवाइस के हिसाब से, आप ये गाइड फॉलो कर सकते हैं:
- Windows File History(नई विंडो) (एक्सटर्नल स्टोरेज)
- Windows Backup(नई विंडो) (क्लाउड स्टोरेज)
- macOS Time Machine(नई विंडो) (एक्सटर्नल स्टोरेज)
- macOS iCloud(नई विंडो) (क्लाउड स्टोरेज)
- iOS और iPadOS iCloud(नई विंडो) (क्लाउड स्टोरेज)
4. ऑटोमेटेड बैकअप सॉफ्टवेयर
ये क्या है
ऑटोमेटेड बैकअप सॉफ्टवेयर से मतलब तीसरें-पार्टी एप्लीकेशन हैं जो एक तय शेड्यूल पे आपकी फ़ाइलों का बैकअप क्लाउड पे लेती हैं। आमतौर पर लोग अपनी पूरी हार्ड ड्राइव की कॉपी बनाने के लिए बैकअप सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करते हैं।
इसे कब इस्तेमाल करें
ये सॉफ्टवेयर तब बेहतरीन है जब आप अपने पूरे डिवाइस का बैकअप लेना चाहते हैं और हर वक्त हाल ही की कॉपी उपलब्ध रखना चाहते हैं। अगर आप बहुत सारा ज़रूरी डेटा सेव करते हैं, जैसे अपने छोटे बिज़नेस के लिए, तो ये बेहतर विकल्प है।
ऑटोमेटेड बैकअप सॉफ्टवेयर पे बैकअप कैसे लें
कोई प्रतिष्ठित बैकअप सॉफ्टवेयर समाधान चुनें, खाता बनाएं, और फिर बैकअप की फ्रीक्वेंसी और जिन फ़ाइलों को आप कॉपी और सेव करवाना चाहते हैं उन्हें कॉन्फ़िगर करें। हो सकता है आपको अपनी डिवाइस सेटिंग में सॉफ्टवेयर को डिस्क एक्सेस की कुछ अनुमतियां देनी पड़ें।
5. डिस्क इमेजिंग
ये क्या है
डिस्क इमेजिंग एक व्यापक बैकअप तकनीक है जो आपके पूरे स्टोरेज डिवाइस की प्रतिलिपि बनाती है, जिसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लीकेशन, और डेटा शामिल है।
इसे कब इस्तेमाल करें
जब आप अपने कंप्यूटर पर मौजूद सब कुछ का पूरा बैकअप चाहते हों, पूरे सिस्टम की रिकवरी के लिए, या कई कंप्यूटर बिल्कुल एक जैसे सेटअप करने हों, तब डिस्क इमेजिंग इस्तेमाल करें। ज़्यादातर लोगों को अपने पर्सनल कंप्यूटर के लिए इसकी ज़रूरत नहीं होगी।
डिस्क इमेज कैसे बनाएं
कोई डिस्क इमेजिंग टूल चुनें, जैसे Acronis True Image या Macrium Reflect। फिर डिस्क इमेज बनाने के लिए सॉफ्टवेयर के निर्देश फॉलो करें, जो आमतौर पर किसी एक्सटर्नल ड्राइव पे स्टोर किया जाता है, हालांकि कई सर्विसेज़ क्लाउड बैकअप विकल्प भी देती हैं।
फ़ाइलों का बैकअप सुरक्षित तरीके से कैसे लें
फ़ाइलों का बैकअप लेने की साफ चुनौती ये है कि आप हैकर्स और Big Tech कंपनियों के लिए अपने डेटा तक पहुंच के और तरीके बना रहे हैं। आपके कंप्यूटर या फोन पर लोकली स्टोर की गई फ़ाइलें कहीं नहीं जातीं जब तक आपका डिवाइस सुरक्षित है। लेकिन जितनी ज़्यादा कॉपी आप बाहरी तौर पर बनाएंगे, आपका अटैक सरफेस उतना बड़ा होगा।
एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस के साथ, जैसा पहले बताया गया, डेटा को एन्क्रिप्ट करना आसान है। क्लाउड स्टोरेज के साथ भी ये आसान है, बशर्ते आप ऐसी सर्विस चुनें जो डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती है।
हमने Proton Drive बनाया है ताकि लोगों को Big Tech क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर का एक सुरक्षित और निजी विकल्प मिल सके, जो आपकी फ़ाइलों को स्कैन कर सकते हैं और कभी-कभी आपके डेटा से पैसे कमाते भी हैं। Google Drive, OneDrive, और Dropbox जैसे प्लैटफॉर्म शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल नहीं करते, और कई श्रेणियों के डेटा के लिए iCloud डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं है।
Proton Drive कैसे अलग है?
Proton Drive आपकी फ़ाइलों को आपके डिवाइस पे ही आपकी अपनी एन्क्रिप्शन चाबी से एन्क्रिप्ट करता है, उन्हें हमारे स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी में स्थित सुरक्षित सर्वर पे अपलोड करने से पहले, जो मजबूत निजता सुरक्षा वाले देश हैं। वहां से, आपके अलावा कोई भी आपकी फ़ाइलों तक नहीं पहुंच सकता, आपकी अपनी सीक्रेट चाबी के जोड़े का इस्तेमाल करके। Proton Drive सुरक्षा के बारे में और जानें।(नई विंडो)
बेशक, अगर आप अपनी फ़ाइलें दोस्तों या सहकर्मियों के साथ शेयर करना चाहते हैं, तो आप फ़ाइल-शेयरिंग लिंक से एक्सेस दे सकते हैं। Proton Drive से आप किसी भी साइज़ की फ़ाइलें भेज सकते हैं(नई विंडो) और साथ ही शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बना रहता है।
Proton Drive से आप अपने Android डिवाइस पर फोटो का बैकअप ऑटोमैटिक तौर पर भी ले सकते हैं। ये खासियत जल्द ही हमारे iPhone ऐप में आ रही है।
Proton Drive में अपनी फ़ाइलों का बैकअप लेना शुरू करना फ्री है। यहां खाते के लिए साइनअप करें।






