Proton होमपेज

Proton Mail Bridge पे “IMAP लॉगइन फेल” चेतावनी को कैसे ठीक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
आम समस्याएं और सवाल

इस गाइड में हम आपको दिखाएंगे कि Proton Mail Bridge पे IMAP लॉगइन फेल एरर को कैसे ठीक करें।

IMAP लॉगइन फेल एरर

ये एरर क्यों दिख रहा है?

जब आपका ईमेल क्लाइंट IMAP प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके Proton Mail Bridge ऐप से कनेक्ट होने की कोशिश करता है, लेकिन आपने ऐप में साइनइन नहीं किया होता, तब आपको ये एरर दिखेगा। ऐसा दो वजहों से हो सकता है:

  • आपने साइन आउट बटन पे क्लिक करके Bridge ऐप से मैन्युअल रूप से साइनआउट किया
  • तकनीकी समस्या की वजह से आप अपने आप साइनआउट हो गए थे

ये समस्या कैसे ठीक करें?

समस्या ठीक करने के लिए बस Proton Mail Bridge ऐप में साइन इन पे क्लिक करें।

साइन इन बटन पे क्लिक करें

अब आपका ईमेल क्लाइंट आपसे IMAP पासवर्ड दर्ज करने को कह सकता है। साइन इन करने के बाद आपको ये Bridge ऐप में मेलबॉक्स जानकारी → IMAP → पासवर्ड के नीचे मिल जाएगा।

अपना IMAP पासवर्ड खोजें

समस्या अब हल हो जानी चाहिए। अगर आपको और मदद की ज़रूरत है, तो कृपया हमारी ग्राहक सहायता से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me