Lumo में प्रोजेक्ट का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Lumo AI
Lumo में प्रोजेक्ट ऐसे डेडिकेटेड स्पेस हैं जहां आप किसी खास काम के लिए ज़रूरी सारी जानकारी (चैट, फाइल, निर्देश) स्टोर कर सकते हैं। इससे ये पक्का होता है कि Lumo को आपकी बेहतर मदद के लिए हमेशा सारी ज़रूरी गाइडेंस मिलती रहे, और आपको हर सत्र में वही निर्देश दोबारा टाइप नहीं करने पड़ेंगे।
प्रोजेक्ट शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं और आपके सारे डिवाइस पे सिंक रहते हैं, जिससे आपका डाटा व्यवस्थित और पूरी तरह निजी रहता है।
मुफ्त उपयोगकर्ता एक बार में सिर्फ एक प्रोजेक्ट रख सकते हैं। Lumo Plus या Lumo Professional यूज़र असीमित प्रोजेक्ट रख सकते हैं। प्रोजेक्ट का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Proton खाते में लॉगइन होना ज़रूरी है।
- प्रोजेक्ट कैसे बनाएं
- किसी प्रोजेक्ट से Proton Drive फाइल कैसे लिंक करें
- प्रोजेक्ट में फाइल मैन्युअली कैसे अपलोड करें
- Lumo लिंक की गई और अपलोड की गई फाइल को कैसे प्रोसेस करता है
- प्रोजेक्ट के लिए निर्देश देने के टिप्स
- प्रोजेक्ट का इस्तेमाल क्यों करें?
प्रोजेक्ट कैसे बनाएं
- lumo.proton.me(नई विंडो) पे Lumo वेब ऐप खोलें या मोबाइल ऐप खोलें और अपने Proton खाते से लॉगइन करें।
- मेन्यू बढ़ाने के लिए फोल्डर 📁 बटन पे क्लिक करें (वेब) या हैमबर्गर मेन्यू ☰ बटन को टैप करें (मोबाइल)।

- + आइकॉन चुनें।

- अपने प्रोजेक्ट का नाम दर्ज करें, कोई भी ज़रूरी निर्देश या फाइल जोड़ें, और पक्का करने के लिए प्रोजेक्ट बनाएं चुनें।

आपका प्रोजेक्ट अब बन गया है। आप निर्देशों में बदलाव कर सकते हैं और फाइल जोड़ या हटा सकते हैं। आप अपने प्रोजेक्ट से Proton Drive फाइल भी लिंक कर सकते हैं।
किसी प्रोजेक्ट से Proton Drive फाइल कैसे लिंक करें
- प्रोजेक्ट के नीचे, कोई मौजूदा प्रोजेक्ट चुनें या नया बनाएं।
- दाईं तरफ Proton Drive फोल्डर से लिंक करें चुनें।

- अपने Proton Drive खाते से कोई फोल्डर चुनें और इस फोल्डर को लिंक करें पे क्लिक करें।

सब हो गया। आपकी लिंक की गई फाइल प्रोजेक्ट की जानकारी सेक्शन के नीचे दिखेंगी।

जब भी लिंक किए गए Proton Drive फोल्डर में कोई नई फाइल जोड़ी जाती है, Lumo मौजूदा प्रोजेक्ट पे काम करते वक्त अपने-आप उसका हवाला लेता है।
एक प्रोजेक्ट में 200 तक फाइल जोड़ी जा सकती हैं। आप प्रोजेक्ट के बाहर चैट में Proton Drive फाइल भी जोड़ सकते हैं।
प्रोजेक्ट में फाइल मैन्युअली कैसे अपलोड करें
आप Drive फोल्डर लिंक किए बिना भी फाइल सीधे अपने डिवाइस से किसी प्रोजेक्ट में अपलोड कर सकते हैं।
- अपना प्रोजेक्ट खोलें।
- प्रोजेक्ट की जानकारी के नीचे कंप्यूटर से अपलोड करें पे क्लिक करें। इसके अलावा, चैट डायलॉग में + पे क्लिक करें और डिवाइस से अपलोड करें चुनें।

- जिन फाइल को जोड़ना है, उन्हें चुनें।
लिंक की गई और अपलोड की गई फ़ाइलों को Lumo कैसे प्रोसेस करता है
आप Proton Drive की फाइल लिंक करें या उन्हें मैन्युअली अपलोड करें, Lumo स्मार्ट रिट्रीवल का इस्तेमाल करके सबसे ज़्यादा रेलेवेंट जानकारी ढूंढता है, बिना चैट को स्लो किए।
Lumo सिर्फ वही फाइल जोड़ता है जो आपके सवाल से रेलेवेंट हो। इससे ये सही कॉन्टेक्स्ट इस्तेमाल कर पाता है और साथ ही जवाब तेज़ और सटीक भी रहते हैं।
स्मार्ट रिट्रीवल की प्रक्रिया
- सिंक: Lumo आपके लिंक किए गए फोल्डर या मैन्युअल अपलोड से जिन फाइल तक उसकी एक्सेस है, उन्हें इंडेक्स करता है।
- रिट्रीव: जब आप कोई संदेश भेजते हैं, Lumo इंडेक्स में सबसे ज़्यादा रेलेवेंट कॉन्टेंट खोजता है। ये आमतौर पे 5 से कम फाइल चुनता है।
- ग्राउंड: सिर्फ मैच होने वाली फाइलें ही मॉडल को भेजी गई रिक्वेस्ट में जोड़ी जाती हैं।
- रिस्पॉन्ड: मॉडल उसी टारगेटेड कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करके जवाब देता है।
बड़े दस्तावेज़
Lumo को बहुत बड़ी फाइल को असरदार तरीके से हैंडल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये लंबे दस्तावेज़ को छोटे-छोटे चंक में बांटता है, ताकि 4,000 पेज के दस्तावेज़ को भी इंडेक्स किया जा सके। जब आप कोई सवाल पूछते हैं, तो सिर्फ रेलेवेंट हिस्से ही निकाले और इस्तेमाल किए जाते हैं। आपको बड़ी फाइल को मैन्युअली बांटने की ज़रूरत नहीं है।
@मेंशन के ज़रिए किसी खास फाइल को फोर्स करना
ये पक्का करने के लिए कि कोई खास फाइल शामिल हो, उसे अपने प्रॉम्प्ट में सीधे मेंशन करें। @ टाइप करें और उसके बाद फाइल का नाम लिखें, जैसे: @budget_report.pdf।

Lumo उस फाइल को प्राथमिकता देगा और उसे किसी भी दूसरी रेलेवेंट फाइल के साथ शामिल करेगा। ये तब काम का है जब आपको पहले से पता हो कि जवाब किस दस्तावेज़ में है।
उदाहरण
व्यापक सवाल
- आप पूछते हैं: “प्रोजेक्ट की स्थिति का सार दें।”
- क्या होता है: Lumo इंडेक्स में “status,” “summary,” या हाल की तारीख़ वाली फाइल ढूंढता है। हो सकता है कि वह नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्ट और मुख्य प्रोजेक्ट चार्टर निकाले और पुराने ड्राफ्ट या असंबंधित मीटिंग नोट्स को नज़रअंदाज़ कर दे।
खास सवाल
- आप पूछते हैं: “स्प्रेडशीट में Q3 का मार्केटिंग बजट क्या था?”
- क्या होता है: Lumo खास तौर पे उन फाइल को खोजता है जिनमें “Q3” और “budget” कीवर्ड हैं, उस एक फाइल को निकालता है और इंफेरेंस के लिए मॉडल को पास कर देता है।
बड़े दस्तावेज़ की क्वेरी
- आप पूछते हैं: “4000 पेज के कॉन्ट्रैक्ट में टर्मिनेशन वाले क्लॉज़ को खोजें।”
- क्या होता है: दस्तावेज़ बहुत बड़ा होने के बावजूद, Lumo सिर्फ वही खास चंक निकालता है जिनमें “termination” और “clause” हैं। वह पूरे 4000 पेज कॉन्टेक्स्ट विंडो में लोड नहीं करता, जिससे जवाब तेज़ और सटीक रहता है।
फाइल मेंशन
- आप पूछते हैं: “@meeting_notes.txt, टाइमलाइन के बारे में हमने क्या तय किया था?”
- क्या होता है: Lumo
meeting_notes.txtको कॉन्टेक्स्ट में ज़बरदस्ती शामिल करवाता है, ताकि जवाब उसी खास फाइल पे आधारित हो, चाहे दूसरी फाइल “timeline” शब्द के हिसाब से ज़्यादा रेलेवेंट लगें।
छोटी फाइल का मैन्युअल अपलोड
- आप अपलोड करते हैं: तीन छोटी PDFs (कुल 50KB)।
- क्या होता है: चूंकि कुल साइज़ नगण्य है, Lumo उस सत्र के आगे के हर सवाल के लिए तीनों फाइल को कॉन्टेक्स्ट में लोड कर देता है, रेलेवेंस खोजने की बजाय।
अपेक्षित फाइल का न इस्तेमाल होना
अगर Lumo ने कोई ऐसी फाइल इस्तेमाल नहीं की जिसकी आपको उम्मीद थी, या आपने @मेंशन इस्तेमाल नहीं किया, तो हो सकता है कि वो फाइल आपके सवाल के लिए रेलेवेंट रैंक न हुई हो। इसका मतलब ये नहीं कि फाइल मिसिंग है या खराब है।
नतीजे बेहतर करने के लिए अपना सवाल ज़्यादा खास बनाएं या किसी फाइल को ज़बरदस्ती शामिल कराने के लिए @file_name इस्तेमाल करें।
प्रोजेक्ट के लिए निर्देश देने के टिप्स
साफ और फोकस्ड निर्देश Lumo को आपकी वर्कफ़्लो को बेहतर समझने और आपके गोल के मुताबिक जवाब देने में मदद करते हैं। प्रोजेक्ट के साथ सबसे अच्छे नतीजे पाने के लिए कुछ टिप्स ये हैं:
स्पेसिफिक रहें: प्रोजेक्ट के निर्देश साफ तौर पे बताएं कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं और आप Lumo से किस तरह मदद चाहते हैं। जानकारी शामिल करें जैसे आप किस तरह का आउटपुट चाहते हैं, आपका पसंदीदा स्टाइल, या मुख्य फोकस एरिया। आप Lumo को कोई खास पर्सनैलिटी भी दे सकते हैं ताकि उसके जवाबों का अंदाज़ बने, जैसे पर्सनल फिटनेस असिस्टेंट या ब्रेनस्टॉर्म पार्टनर की।
टोन तय करें: फॉर्मल से लेकर फ्रेंडली तक, Lumo अपनी आवाज़ का अंदाज़ आपके प्रोजेक्ट की ज़रूरत के मुताबिक बदल सकता है। आप बता सकते हैं कि जवाब किस ऑडियंस के लिए हैं या उनमें आपको कैसा सामान्य फील चाहिए। जैसे, “ये प्रोजेक्ट एक नए फिनटेक ब्रांड के सोशल मीडिया पोस्ट के लिए है, इसलिए पोस्ट में जानकारी तो हो ही, लेकिन अपनापन भी दिखना चाहिए।”
ज़्यादा से ज़्यादा कॉन्टेक्स्ट दें: अपने गोल, डेडलाइन और कोई भी रेलेवेंट बैकग्राउंड जोड़कर Lumo को बड़ी तस्वीर देखने में मदद करें, जिसमें फाइल और दूसरे अटैचमेंट शामिल हैं।
जैसे-जैसे आगे बढ़ें, अपडेट करें: जैसे-जैसे आपका काम विकसित होता है और नए आइडिया व रेफरेंस आते हैं, अपने प्रोजेक्ट के निर्देशों और फाइल को बार-बार देखते रहें ताकि अपनी गाइडेंस को बेहतर या बढ़ा सकें। इससे Lumo ताज़ा दिशा-निर्देशों के साथ बना रहता है।
उदाहरण
| प्रोजेक्ट थीम | कोर्सवर्क का संपादन और प्रूफरीडिंग | भाषा सीखना और मार्गदर्शन | फिटनेस सहायक |
| नमूना निर्देश | यूनिवर्सिटी के पेपर के लिए मेरे एडिटर की भूमिका निभाएं और उन्हें टीचर या लेक्चरर के नज़रिए से आंकें। मेरी मेजर मेडिसिन है और इस सेमेस्टर में फोकस साइकोलॉजी पे है। मेरे प्रोफेसर आमतौर पे ओरिजिनल एनालिसिस पसंद करते हैं। सटीक वोकैब्युलरी, थर्ड-पर्सन अंदाज़ और बिना कंट्रैक्शन वाला फॉर्मल अकादमिक टोन अपनाएं। अमेरिकन इंग्लिश फॉलो करें और साइटेशन के लिए APA स्टाइल इस्तेमाल करें। संपादन करते वक्त मेरे रेफरेंस फैक्ट-चेक करने और ये जांचने में मदद करें कि वे 2010 के बाद से पब्लिश हुई मेडिकल जर्नल के मुताबिक हैं या नहीं। | मुझे इस साल अगस्त तक बेसिक जापानी बोलना और लिखना सीखना है। मेरी शुरुआत बिल्कुल ज़ीरो से है और इस भाषा की कोई फॉर्मल पढ़ाई नहीं हुई, लेकिन बहुत सारे जापानी एनीमे और दूसरे मीडिया देखे हैं। आप मेरे ट्यूटर और भाषा टीचर हैं, लेकिन दोस्ताना और बातचीत वाले अंदाज़ में। हर इंटरैक्शन की शुरुआत एक वॉर्म-अप सवाल से हो, उसके बाद एक छोटी बातचीत हो। किसी भी ग्रामर की गलती को हाइलाइट करें और उसके आधार पे 2–3 वैकल्पिक एक्सप्रेशन सुझाने में मदद करें। बेंचमार्क सेट करें और लेसन प्लैन बनाएं, और भाषा पर पकड़ बेहतर करने के लिए रोज़ एक्सरसाइज़ या कोई आसान टिप दें। | इस साल मेरी फिजिकल वेलनेस प्रोग्रेस पे नज़र रखने में मदद करें। मेरा BMI 26.5 है, कोई मेडिकल शर्त या पुरानी इंजरी नहीं है, और मकसद है कि 2026 खत्म होने से पहले इसे 24 तक लाया जाए। मेरे पास कोई होम इक्विपमेंट नहीं है, लेकिन ट्रेडमिल और वेट्स जैसी बेसिक सुविधाओं वाले जिम की एक्सेस है। आप मेरे पर्सनल ट्रेनर की भूमिका निभाएं और वर्कआउट कस्टमाइज़ कराने, प्रोग्रेस चेक करने और मापने, और आम तौर पे उन दूसरी चीज़ों को बेहतर कराने में मदद करें जिनसे फिटनेस गोल हासिल किया जा सकता है, जैसे डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव। प्रोत्साहन वाली भाषा का इस्तेमाल करके मेरा हौसला बनाए रखने में मदद करें। |
प्रोजेक्ट का इस्तेमाल क्यों करें?
आप Lumo में प्रोजेक्ट का इस्तेमाल करके अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ज़िंदगी में प्रोडक्टिव रह सकते हैं। कुछ उदाहरण ये हैं:
फाइनेंस ट्रैक करें: फाइनेंशियल दस्तावेज़ और रसीदें लिंक करें और Lumo से अपनी फाइनेंशियल हेल्थ का आकलन करवाएं।
एकाधिक क्लाइंट संभालें: हर क्लाइंट के लिए अलग प्रोजेक्ट बनाएं ताकि कैंपेन ब्रीफ, रिपोर्ट्स और टोन निर्देश अलग-अलग रहें।
कानूनी दस्तावेज़ की समीक्षा करें: कॉन्ट्रैक्ट, वसीयत और बहुत कुछ समराइज़ या क्रॉस-चेक कराने के लिए Lumo की मदद लें।
यूनिवर्सिटी कोर्सवर्क में बेहतरीन परफॉर्म करें: रीडिंग लिस्ट, नोट्स और ड्राफ्ट एक जगह स्टोर करें, और Lumo से रिसर्च पेपर का एनालिसिस करवाएं।
छुट्टियों की प्लानिंग करें: डेस्टिनेशन के आइडिया, शेड्यूल, पसंद और बजट बताएं ताकि Lumo को साफ तस्वीर मिले कि आपकी अगली छुट्टी कैसी होनी चाहिए।