किसी बाहरी कैलेंडर की सदस्यता लें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कैलेंडर शेयरिंग और सदस्यता
Proton Calendar से किसी और के कैलेंडर की सदस्यता लेकर उनके कार्यक्रम देखे जा सकते है, चाहे वो Proton इस्तेमाल ना करते हो।
किसी कैलेंडर की सदस्यता लेने के लिए, कैलेंडर के मालिक से शेयरिंग लिंक लें और उसे अपने Proton Calendar वेब ऐप में जोड़ें। सदस्यता लेने के बाद, हमारे मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप में भी कार्यक्रम देखे जा सकते है।
सदस्यता लिए कैलेंडर आपके प्लैन में उपलब्ध कैलेंडरों की कुल संख्या में गिने जाते है।
- किसी और के कैलेंडर की सदस्यता लें
- सदस्यता लिए कैलेंडर संभालें
- किसी कैलेंडर की सदस्यता रद्द करें
- समस्या निवारण
किसी और के कैलेंडर की सदस्यता कैसे लें
- कैलेंडर यूआरएल लें
सबसे पहले, कैलेंडर के मालिक से कहें कि वो अपने कैलेंडर का iCal (.ics) लिंक शेयर करें। लिंक बनाने से पहले उन्हें अपना कैलेंडर पब्लिक (प्रकाशित) करना पड़ सकता है।
ये गाइड बताते है कि कुछ सबसे आम कैलेंडर ऐप में लिंक कैसे शेयर करें:
- Proton Calendar में कैलेंडर लिंक कैसे शेयर करें
- Google Calendar के साथ कैलेंडर लिंक कैसे शेयर करें
- Outlook Calendar के साथ कैलेंडर लिंक कैसे शेयर करें(नई विंडो)
- Nextcloud के साथ कैलेंडर लिंक कैसे शेयर करें(नई विंडो)
कैलेंडर का मालिक अलग-अलग देखने की इजाज़त के लेवल सेट कर सकता है, जैसे ये दिखाना कि वो कब व्यस्त है लेकिन कार्यक्रम की जानकारी छुपाना। अगर वो आपका इजाज़त लेवल बदलते है, तो उन्हें आपके साथ नया लिंक शेयर करना होगा।
- calendar.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙️ → सभी सेटिंग).
- साइडबार से कैलेंडर चुनें। अन्य कैलेंडर पे जाएं और यूआरएल से कैलेंडर जोड़े पे क्लिक करें।
- कैलेंडर यूआरएल के नीचे लिंक पेस्ट करें, फिर कैलेंडर जोड़ें. पे क्लिक करें।
सभी कार्यक्रमों के सिंक होने में कुछ मिनट लग सकते है। सिंक होने के बाद, आपका सदस्यता लिया कैलेंडर अन्य कैलेंडर के नीचे दिखेगा। ये आपके प्लैन में उपलब्ध कैलेंडरों की कुल संख्या में गिना जाएगा।

Proton Calendar के होम पेज से भी किसी कैलेंडर की सदस्यता जल्दी से ली जा सकती है। बस + बटन मेरे कैलेंडर के बगल में क्लिक करें, फिर ड्रॉपडाउन मेन्यू से यूआरएल से कैलेंडर जोड़े चुनें।

सदस्यता लिए कैलेंडर सिर्फ देखे जा सकते है
इसका मतलब है कि ये नहीं किया जा सकता:
- कार्यक्रम बदलें या मिटाएं
- उन्हें अपना डिफॉल्ट कैलेंडर सेट करें
- उन्हें शेयर या निर्यात करें
- उनमें कार्यक्रम आयात करें
सदस्यता लिए कैलेंडर संभालें
किसी कैलेंडर का नाम या विवरण बदलने के लिए:
- calendar.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙️ → सभी सेटिंग).
- साइडबार से कैलेंडर चुनें और अन्य कैलेंडर पे जाएं। जिस कैलेंडर का बदलाव करना है उसे खोजें और सेटिंग खोलें (⚙️) पे क्लिक करें।
किसी कैलेंडर की सदस्यता रद्द करें
- calendar.proton.me(नई विंडो) पे साइनइन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें (सेटिंग ⚙️ → सभी सेटिंग).
- साइडबार से कैलेंडर चुनें और अन्य कैलेंडर पे जाएं। जिस कैलेंडर का बदलाव करना है उसे खोजें और सेटिंग खोलें (⚙️) पे क्लिक करें।
- कैलेंडर हटाएँ तक स्क्रॉल करें और सदस्यता रद्द करें पे क्लिक करें।
इससे कैलेंडर उसके सभी कार्यक्रमों के साथ हट जाएगा।
समस्या निवारण
थर्ड पार्टी के कैलेंडर प्रोवाइडर के आधार पर हर 4-16 घंटे में सिंक होते है।
अगर 16 घंटे से ज़्यादा समय हो गया है और आपके कार्यक्रम अपडेट नहीं हुए है, तो अपने सदस्यता लिए कैलेंडर चेक करें (सेटिंग ⚙️ → सभी सेटिंग → कैलेंडर → अन्य कैलेंडर)।
अगर किसी कैलेंडर के बगल में सिंक नहीं हुआ की चेतावनी दिखे, तो और जानकारी के लिए उस पे कर्सर ले जाएं।

आपको इनमें से कोई एक संदेश दिखेगा:
पिछले अपडेट के बाद से 12 घंटे से अधिक समय बीत चुका है
पिछले 12 घंटों में कैलेंडर को अपडेट नहीं किया जा सका। सिंक होने में 16 घंटे तक लग सकते है, इसलिए संपर्क करने से पहले कृपया थोड़ा इंतज़ार करें।
असमर्थित कैलेंडर प्रारूप
कैलेंडर सिंक नहीं हो सकता क्योंकि ये हमारे फॉलो किए जाने वाले iCalendar(नई विंडो) स्टैंडर्ड से अलग फॉर्मैट इस्तेमाल करता है। चेक करें कि आपका लिंक सही है।
कैलेंडर लिंक अनुपलब्ध है
कैलेंडर बाहरी सदस्यों को अनुमति नहीं देता।
कैलेंडर लिंक अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है
कैलेंडर के मालिक ने लिंक मिटा दिया हो या उसमें बदलाव किया हो सकता है।
कैलेंडर बहुत बड़ा है
कैलेंडर फाइल आयात करने के लिए बहुत बड़ी है।
Google Calendar
किसी कैलेंडर का साइज़ घटाने के लिए सिर्फ किसी तय तारीख़ और समय के बाद के कार्यक्रम सिंक करें। इसके लिए, यूआरएल के आखिर में नीचे दिया गया जोड़कर कैलेंडर लिंक में बदलाव करें:
?start-min=YYYY-MM-DDT00:00:00Z
उदाहरण के लिए:
ऊपर के उदाहरण में, 1 जनवरी 2022 से पहले के सभी कार्यक्रम Proton Calendar में सिंक नहीं होंगे, जिससे फाइल छोटी हो जाएगी।
अन्य कैलेंडर
इस समय, अन्य कैलेंडर प्रोवाइडर के लिए कोई साफ उपाय नहीं है।
लेकिन अगर कैलेंडर प्लैटफॉर्म अनुमति दे, तो किसी बाद की तारीख़ से शुरू होने वाला शेयर करने योग्य लिंक बनाकर देख सकते है।
क्या Proton Calendar CalDAV की सहायता करता है?
Proton Calendar CalDAV की सहायता नहीं करता, इसलिए किसी एक्सटर्नल कैलेंडर के साथ सीधा दो-तरफ़ा सिंक सेटअप नहीं कर सकते। अभी सिर्फ़ एक ही विकल्प है: किसी कैलेंडर को साझा लिंक के ज़रिए सब्सक्राइब करना, जिससे सिर्फ़ पढ़ने का एक्सेस मिलता है।
हम इस तरीके को अपनाते हैं क्योंकि Proton Calendar शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के इर्द-गिर्द बनाया गया है। CalDAV की सहायता करने का मतलब होगा किसी एक्सटर्नल प्रोटोकॉल के साथ खुद को ढालना, जो उसी एन्क्रिप्शन मॉडल के साथ डिज़ाइन नहीं किया गया है, और इससे आपके कैलेंडर डाटा की जो सुरक्षा अभी है, वो कमज़ोर हो सकती है।