Firefox से Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Proton Pass में आपके पासवर्ड और अन्य डाटा को डेस्कटॉप Firefox ब्राउज़र से आयात करने की सहायता पहले से मौजूद है। इस प्रोसेस के दो चरण हैं:
1. Firefox से अपने पासवर्ड और अन्य डाटा निर्यात करें
2. अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें
Firefox से निर्यात कैसे करें
1. Firefox खोलें और ☰ → पासवर्ड → ⋯ → पासवर्ड निर्यात करें पे जाएं

2. एक चेतावनी बॉक्स दिखेगा। जारी रखने के लिए निर्यात के साथ जारी रखें पे क्लिक करें। फ़ाइल कहां सहेजनी है, ये चुनने से पहले आपसे आपकी पहचान पक्की करने को कहा जा सकता है। डिफॉल्ट रूप से, फ़ाइल का नाम logins.csv होगा।

Proton Pass में कैसे आयात करें
1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ → सेटिंग पर जाएं।

2. आयात टैब पे जाएं, ड्रॉपडाउन प्रदाता सूची में से Firefox (csv) चुनें, और फिर या तो निर्यात की गई .csv फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स पे खींच के लाएं या कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक कर के सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर से उसे मैन्युअली चुनें।
पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।
