Proton होमपेज

चाबी प्रबंधन

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ

Proton Mail आपको बिना किसी टेक्निकल जानकारी या सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए PGP एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है। Proton Mail में एन्क्रिप्शन, डीक्रिप्शन और कुंजी प्रबंधन उपयोगकर्ता के लिए अदृश्य रहते हैं। हालांकि, Proton Mail ऐडवांस उपयोगकर्ताओं को अपनी चाबियां आयात करने, निर्यात करने, बैकअप लेने, उत्पन्न करने और मिटा देने का मौका देता है। ये लेख बताता है कि Proton Mail में अपनी PGP चाबियां कैसे संभालें।

आपकी PGP चाबियां

अपनी निजी चाबियां संभालने के लिए आप mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton खाते में साइन इन कर सकते हैंसेटिंग → सभी सेटिंग → एन्क्रिप्शन और कुंजियाँ (बाएं साइडबार में) पे जाएं

Proton Mail encryption keys

There are two categories of keys: email encryption keys (primary and non-primary) and account keys. Each email address has its own set of keys, and there is one set of keys for account encryption. To see all the keys for a certain address or for your contacts, click on down arrow next to the dropdown menu at the top.

Proton Mail आपको चाबियां आयात करने, चाबियां उत्पन्न करने, और अपनी सार्वजनिक व निजी चाबियां निर्यात करने की भी अनुमति देता है।

चाबी का निर्यात (बैकअप)

Proton Mail वेब ऐप आपको अपनी चाबियां निर्यात करने की अनुमति देता है। अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाएं तो ये अपनी चाबियों का बैकअप लेने के लिए फायदेमंद है। ऐसे में, आप अपनी निर्यात की गई चाबियां आयात करके अपने संदेशों तक एक्सेस रीस्टोर कर सकते हैं।

आपकी सार्वजनिक चाबियां पहले से ही सूची में दिखाई देती हैं। आप इन्हें कॉपी करके अपने संपर्कों में बांट सकते हैं, जिनका इस्तेमाल वो आपको PGP संदेश भेजने और सत्यापित करने और आपके भेजे हुए PGP संदेशों को सत्यापित करने के लिए कर सकते हैं। सार्वजनिक चाबियों का इस्तेमाल आपके संदेशों को डीक्रिप्ट करने के लिए नहीं किया जा सकता, इसलिए इन्हें बैकअप के तौर पे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

किसी पते या संपर्क की निजी चाबी निर्यात करने के लिए, एक्शन कॉलम के नीचे मौजूद नीचे वाले तीर पे क्लिक करें और निजी चाबी निर्यात करें चुनें। चूंकि आपकी निजी चाबियों का इस्तेमाल आपके ईमेल डीक्रिप्ट करने के लिए किया जा सकता है, इसलिए ये बेहद ज़रूरी है कि आपकी निजी चाबियां लीक न हों और आप ऐसी कोई चाबी आयात न करें जिन तक किसी और की एक्सेस हो।

अपनी निजी चाबी निर्यात करते वक्त आपसे आपका अभी का पासवर्ड पूछा जाएगा, जिसका इस्तेमाल आपकी निजी चाबी को डीक्रिप्ट करने के लिए किया जाएगा। फिर, आपसे एक नया पासवर्ड पूछा जाएगा जिससे आपकी निर्यात की गई चाबी को एन्क्रिप्ट किया जाएगा। इस पासवर्ड को सुरक्षित रखने का ध्यान रखें, क्योंकि इस चाबी का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसकी ज़रूरत पड़ेगी!

चाबी आयात

चाबी आयात की सुविधा से आप मौजूदा PGP चाबियों को अपने किसी Proton Mail पते में जोड़ सकते हैं। अगर Proton Mail में आने से पहले आप किसी माइग्रेट किए गए डोमेन पे PGP इस्तेमाल कर रहे थे, तो आप अपनी पुरानी PGP चाबी आयात करके अपना PGP सेटअप बिना अपने प्राप्तकर्ताओं को चाबियां दोबारा बांटे सीधे Proton Mail पे माइग्रेट कर सकते हैं। पासवर्ड खोने की सूरत में, आप उस चाबी और उससे जुड़े मेल तक एक्सेस रीस्टोर करने के लिए एक बैकअप चाबी भी आयात कर सकते हैं। खाता चाबियों के लिए चाबी आयात की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हर पते की सीमा 20 चाबियां है, इसलिए अगर आपके पास पहले से 20 चाबियां हैं तो कोई और चाबी आयात करने के लिए आपको अपनी सूची में से किसी एक चाबी को मिटा देना होगा।

किसी पते के लिए चाबी आयात करने के लिए, चाबी उत्पन्न करें ड्रॉपडाउन मेन्यू के नीचे वाले तीर पे क्लिक करें और चाबी आयात करें चुनें। डायलॉग विंडोज़ से गुज़रें और वो चाबी चुनें जिसे आप आयात करना चाहते हैं। अगर चाबी एन्क्रिप्ट की गई है तो आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा।

अगर चाबी किसी निष्क्रिय चाबी का बैकअप है, तो वो चाबी सक्रिय कर दी जाएगी। वरना, उस ईमेल पते के लिए आपके चाबी सेट में एक नई चाबी जोड़ दी जाएगी।

नोट: ध्यान रखें कि जिस चाबी को आप आयात करने की कोशिश कर रहे हैं उस तक आपके अलावा किसी और की एक्सेस न हो। तीसरें-पार्टी की बनाई हुई कोई चाबी कभी आयात न करें।

आपको भेजे गए नए ईमेल को एन्क्रिप्ट करने के लिए नई चाबी डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल नहीं होती। नई चाबी को अपनी डिफॉल्ट निजी चाबी बनाने के लिए, आपको उसे मुख्य चाबी के तौर पे सेट करना होगा। हम नीचे मुख्य चाबियां वाले सेक्शन में बताते हैं कि ये कैसे करें।

चाबी उत्पन्न करना

डिफॉल्ट रूप से, Proton Mail चाबियों का एक सेट उत्पन्न करता है जब आप अपना खाता बनाते हैं और जब भी आप कोई नया ईमेल पता बनाते हैं।

ECC Curve25519 टाइप की चाबी इलिप्टिक कर्व क्रिप्टोग्राफी (ECC) नाम का X25519 सिस्टम इस्तेमाल करती है, जो तेज़ और सुरक्षित है और टाइमिंग अटैक के खिलाफ खास तौर पे प्रतिरोधी है। ECC चाबियां जोड़ना भी मुमकिन है, Proton खाता बनाने के बाद भी जब आप पहले से खाता बना चुके हों।

आप RSA-4096 चाबियां भी आयात कर सकते हैं, जो लेगेसी सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर कम्पैटिबिलिटी के लिए उपयुक्त हैं। इनमें 4,096-बिट की चाबियां इस्तेमाल होती हैं, जो सुरक्षा का एक अतिरिक्त फायदा देती हैं लेकिन आपके संदेशों का डीक्रिप्शन धीमा कर देंगी।

अगर आपकी मौजूदा चाबियां लीक हो गई हों या उनका साइज़ पसंद के मुताबिक न हो, तो पता बनने के बाद अतिरिक्त चाबियां उत्पन्न करने की सिफारिश की जाती है।

ध्यान रखें कि हर पते पे कई चाबियां होने से आपका लॉगइन अनुभव धीमा हो जाएगा: लॉगइन करते वक्त हर चाबी को लोड करके डीक्रिप्ट करना पड़ता है। हर पते की सीमा 20 चाबियां है, इसलिए अगर आपके पास पहले से 20 चाबियां हैं, तो और चाबियां उत्पन्न करने के लिए आपको अपनी सूची में से किसी एक चाबी को मिटा देना होगा।

चाबी मिटाना

अपने खाते में चाबियों की संख्या कम करने के लिए, आप गैर-मुख्य चाबियां भी मिटा सकते हैं। इससे आपके लोडिंग समय तेज़ होंगे या नई चाबियों के लिए जगह खाली हो जाएगी।

चाबी ड्रॉपडाउन में जाकर DELETE पे क्लिक करके आप कोई चाबी मिटा सकते हैं। आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपनी चाबी निर्यात करना चाहते हैं। हम आपको ज़ोर देकर सुझाव देते हैं कि अपनी चाबी निर्यात करें, क्योंकि ये चाबी मिटाने के बाद आप इस चाबी से एन्क्रिप्ट किए गए ईमेल तक एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इन ईमेल तक एक्सेस पाने का एकमात्र तरीका निर्यात की गई चाबी को आयात करना है।

अगर अपनी खाता कुंजी मिटाने में दिक्कत आ रही है, तो ये अपेक्षित है, क्योंकि खाता कुंजियाँ मिटाई नहीं जा सकतीं। सिर्फ गैर-मुख्य ईमेल कुंजियाँ हटाई जा सकती हैं।

चाबी के फ्लैग और सेटिंग

मुख्य चाबियां

ये रिक्वेस्ट करने के लिए कि आपके आने वाले ईमेल आपकी नई चाबी से एन्क्रिप्ट किए जाएं, आप अपनी नई चाबी को मुख्य चाबी बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए, अपनी नई चाबी के दाईं ओर मौजूद नीचे वाले तीर पे क्लिक करें और एन्क्रिप्शन और हस्ताक्षर के लिए उपयोग करें चुनें। इससे चाबी मुख्य चाबी के तौर पे मार्क हो जाएगी। किसी चाबी को मुख्य बनाने से इस पते से भेजे गए आपके सभी हस्ताक्षरित संदेश भी इसी चाबी से हस्ताक्षरित होंगे।

अप्रचलित चाबियां

अगर आपके संपर्क ने आपकी चाबियों पे भरोसा किया है, तो किसी दूसरी चाबी को मुख्य चाबी बनाने से आपके संपर्क आपको भेजे गए ईमेल को इस नई मुख्य चाबी से एन्क्रिप्ट करने के लिए मजबूर नहीं होंगे। संपर्कों को नई मुख्य चाबी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करने के लिए, आपको पुरानी विश्वसनीय चाबी को अप्रचलित मार्क करना होगा। इससे कोई भी Proton Mail उपयोगकर्ता इस चाबी से भेजने से ब्लॉक हो जाएगा।

चाबी ड्रॉपडाउन खोलकर और अप्रचलित मार्क करें पे क्लिक करके आप किसी चाबी को अप्रचलित मार्क कर सकते हैं। आप सिर्फ किसी गैर-मुख्य चाबी को अप्रचलित मार्क कर सकते हैं। ड्रॉपडाउन मेन्यू खोलकर अप्रचलित नहीं के रूप में मार्क करें चुनकर आप किसी अप्रचलित चाबी को गैर-अप्रचलित मार्क कर सकते हैं।

छेड़छाड़ की गई चाबियां

अपनी चाबी को छेड़छाड़ की गई के तौर पे फ्लैग करना भी मुमकिन है। इससे सिर्फ इतना नहीं होगा कि Proton Mail उपयोगकर्ता इस चाबी का इस्तेमाल करके आपको भेजने से ब्लॉक हो जाएंगे, बल्कि उस चाबी से हस्ताक्षरित सभी इंटरनल Proton Mail संदेश हस्ताक्षर सत्यापन में फेल हो जाएंगे। ध्यान रखें कि हस्ताक्षर सत्यापन आपके संपर्कों की तरफ सिर्फ तब सक्षम होता है जब उन्होंने चाबी भरोसा सक्षम किया हो

चाबी ड्रॉपडाउन में जाकर मार्क करें कि छेड़छाड़ की गई पे क्लिक करके आप अपनी चाबी को छेड़छाड़ की गई मार्क कर सकते हैं। आप सिर्फ किसी गैर-मुख्य चाबी को छेड़छाड़ की गई मार्क कर सकते हैं। छेड़छाड़ की गई चाबी हमेशा अप्रचलित मानी जाती है। चाबी ड्रॉपडाउन मेन्यू खोलकर मार्क करें कि छेड़छाड़ नहीं की गई चुनकर आप किसी छेड़छाड़ की गई चाबी को बिना छेड़छाड़ वाली मार्क कर सकते हैं।

निष्क्रिय चाबियां

अगर आप अपना Proton Mail पासवर्ड भूल जाते हैं और उसे रीसेट करते हैं, तो आप संबंधित निजी चाबियों तक एक्सेस खो देंगे, और ये चाबी सेट “निष्क्रिय” हो जाएंगे। आप उन संदेशों को डीक्रिप्ट नहीं कर पाएंगे जो निष्क्रिय चाबियों से एन्क्रिप्ट किए गए थे, और नए संदेश निष्क्रिय चाबियों का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट नहीं किए जाएंगे। आप निष्क्रिय चाबियों को तभी फिर से सक्रिय कर सकते हैं जब आपको अपना पुराना पासवर्ड पता हो, और इसके लिए इन एन्क्रिप्टेड संदेश रीस्टोर करने के निर्देशों को फॉलो करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me