ये उन सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले वाक्यांशों में से एक है, जिनका इस्तेमाल आप किसी प्रोफेशनल ईमेल में कर सकते हैं। और हालांकि अपना संदेश इस तरह शुरू करने में अपने आप में कोई बुराई नहीं है, थकी हुई इस पंक्ति, “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे,” से कहीं बेहतर ओपनर उपलब्ध हैं।

अगर आपको कभी कोई ईमेल इस शुरुआती वाक्यांश के साथ मिला है और आपने सोचा हो कि “असल में, ये ईमेल मुझ तक अच्छी हालत में नहीं पहुंचा,” तो आप जानते ही होंगे कि ये लोकप्रिय अभिवादन कितना बेजान महसूस हो सकता है।

लेकिन “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” के कुछ दमदार विकल्प क्या हैं? इस लेख में हम बात करेंगे कि सबसे पहले इतने सारे लोग इस वाक्यांश का इस्तेमाल क्यों करते हैं, ये लोगों की सोचे मुताबिक असर क्यों नहीं छोड़ता, और हम कुछ आकर्षक और प्रोफेशनल अभिवादन भी बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप इसकी जगह कर सकते हैं।

“आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” का असल में मतलब क्या है?

ये ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला वाक्यांश व्यावसायिक संवादों में आम है, क्योंकि ईमेल शुरू करने का ये विनम्र और प्रोफेशनल तरीका है।

ये वाक्यांश तकनीकी रूप से एक उचित व्यावसायिक ईमेल अभिवादन की सारी कसौटियां पूरी करता है। ये दोस्ताना है, छोटा है, और प्राप्तकर्ता की भलाई में दिलचस्पी जताता है। लेकिन मूल वाक्यांश, “आशा है कि ये खत आप तक अच्छी हालत में पहुंचे,” शुरू में तब इस्तेमाल होता था, जब लोग सिर्फ डाक से संवाद कर सकते थे। टेलीफोन के आविष्कार से पहले, राज्यों की सीमाओं के पार संवाद बहुत कम होता था और लोग घोड़े या रेलमार्ग से डाक पहुंचाए जाने पर निर्भर थे। किसी दोस्त या फैमिली के सदस्य का हाल-चाल जानने में दिनों या हफ्तों लग सकते थे, और इसीलिए वाक्यांश, “आशा है कि ये खत आप तक अच्छी हालत में पहुंचे,” गढ़ा गया।

आज हम एक-दूसरे को हर वक्त एक्सेस कर सकते हैं, इसीलिए ये वाक्यांश generic और साफ तौर पर पुराना महसूस होता है। हालांकि अपना ईमेल इस तरह शुरू करना सबसे बुरा तरीका नहीं है, फिर भी काफी सारे ज़्यादा आधुनिक “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” विकल्प उपलब्ध हैं, जो एक आकर्षक, पर्सनलाइज़्ड और ध्यान खींचने वाला संदेश बनाते हैं।

ईमेल ओपनर कैसे लिखें

ईमेल कैसे शुरू करें ये सवाल सरल लग सकता है, लेकिन सही ओपनर आपके पाठक की जवाब देने की संभावना बढ़ा सकता है। आपकी मदद के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं:

अपने दर्शकों को जानें. अगर आप प्राप्तकर्ता को पर्सनली नहीं जानते, तो सावधानी बरतें और फॉर्मल लहजा अपनाएं। प्राप्तकर्ता के बारे में कुछ रिसर्च करना और उनके स्टाइल के हिसाब से अपना संदेश तैयार करना भी मदद कर सकता है। इसके अलावा, अगर आप प्राप्तकर्ता को जानते हैं, तो अपने रिश्ते की प्रकृति के हिसाब से अपने ईमेल अभिवादन का लहजा बदल सकते हैं।

सच्चे रहें: “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” की समस्या ये है कि ये सच्चा होने की कोशिश में कामयाब नहीं होता। आम और ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले वाक्यांशों का इस्तेमाल करने की जगह, किसी ऐसे तरीके से बातचीत शुरू करने की कोशिश करें जो स्वाभाविक लगे। अगर लगे कि आपने सोच-समझकर अपना संदेश लिखा है, तो आपका प्राप्तकर्ता आपके अभिवादन को नज़रअंदाज़ करने की बजाय आपका पूरा ईमेल पढ़ें, इसकी संभावना ज़्यादा रहती है।

छोटा रखें: ओपनर का लंबा होना ज़रूरी नहीं है। जब तक आप विनम्र और प्रोफेशनल हैं, सीधे मुद्दे पे आकर बिना ज़्यादा लंबा-चौड़ा बोले अपने पाठक का ध्यान बनाए रख सकते हैं।

“आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” के 10 विकल्प

अगली बार जब आप “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” लिखने का मन बनाएं, तो याद रखें कि हम Pony Express पे नहीं हैं। क्लिशों को पीछे छोड़ें और इनमें से किसी ओपनर को आजमाएं।

  1. आशा है कि आपका हफ्ता बढ़िया जा रहा है.
  • किसके लिए बेहतर: दिलचस्पी के casual इज़हार, खासकर अगर आप प्राप्तकर्ता को पहले से जानते हैं
  • क्यों: ये ज़्यादा आरामदायक महसूस होता है और casual लेकिन प्रोफेशनल सेटिंग के लिए उपयुक्त है
  • उदाहरण: “नमस्ते जेन, आशा है कि आपका हफ्ता बढ़िया जा रहा है! इस बारे में फॉलो अप करना था…”
  1. इस बारे में जानकारी लेने के लिए लिख रहे हैं…
  • किसके लिए बेहतर: किसी सहकर्मी, संभावित नियोक्ता या सोर्स से संपर्क करने के लिए
  • क्यों: ये फौरन बताता है कि आपके पास एक सवाल है जिसका जवाब ज़रूरी है
  • उदाहरण: “नमस्ते मिस्टर मिलर, सेल्स डिपार्टमेंट में नौकरी के खुले पद के बारे में जानकारी लेने के लिए लिख रहे हैं…”
  1. इस बारे में संपर्क कर रहे हैं…
  • किसके लिए बेहतर: संक्षिप्त रहने के लिए
  • क्यों: पिछले ओपनर की तरह, ये पाठक को बताता है कि आपको किसी चीज़ का हल चाहिए
  • उदाहरण: “नमस्ते सामंथा, अगले हफ्ते की हमारी मीटिंग के बारे में संपर्क कर रहे हैं…”
  1. दोबारा कनेक्ट करके अच्छा लगा!
  • किसके लिए बेहतर: किसी ऐसे शख्स से संपर्क करने के लिए, जिससे आपने काफी वक्त से बात नहीं की
  • क्यों: ये आपके दोस्ताना रिश्ते को स्वीकार करता है
  • उदाहरण: “हाय सारा, आपसे दोबारा कनेक्ट करके अच्छा लगा! क्या इस बारे में बात करने के लिए वक्त है…”
  1. आशा है कि आपका वीकेंड आरामदायक रहा.
  • किसके लिए बेहतर: हफ्ते की शुरुआत के लिए
  • क्यों: ये दिलचस्पी जताता है और पाठक को आराम महसूस कराता है
  • उदाहरण: “हाय टिम, आशा है कि आपका वीकेंड आरामदायक रहा। रिपोर्ट्स का eta क्या है…”
  1. आशा है कि आपका [blank] आसानी से हो गया!
  • किसके लिए बेहतर: प्रोफेशनल रिश्ते में भरोसा बनाने के लिए
  • क्यों: ये दिखाता है कि सिर्फ ऊपरी जानकारी से कहीं आगे, आप अपने पाठक के बारे में जानते हैं
  • उदाहरण: “नमस्ते मिस्टर स्मिथ, आशा है कि आपका घर बदलना आसानी से हो गया। इस बारे में आपकी राय जाननी थी…”
  1. अपने व्यस्त दिन से वक्त निकालकर इसे पढ़ने के लिए शुक्रिया
  • किसके लिए बेहतर: फॉर्मल सेटिंग के लिए
  • क्यों: ये आभार जताता है और आपके पाठक के वक्त के प्रति सम्मान दिखाता है
  • उदाहरण: “अपने व्यस्त दिन से वक्त निकालकर इसे पढ़ने के लिए शुक्रिया। हाल ही में पता चला कि ब्रेक रूम का फ्रिज काम नहीं कर रहा… “
  1. आपकी हालिया [blank] के लिए बधाई!
  • किसके लिए बेहतर: जब आप प्राप्तकर्ता को जानते हैं
  • क्यों: ये प्राप्तकर्ता को पहले रखता है और भरोसा बनाता है
  • उदाहरण: “नमस्ते जिल, आपकी हालिया प्रमोशन के लिए बधाई! क्या आपके पास इन रिपोर्ट्स पे नज़र डालने के लिए एक मिनट था…”
  1. इस बारे में फॉलो अप करने के लिए संपर्क कर रहे हैं…
  • किसके लिए बेहतर: किसी पिछले ईमेल का फॉलो अप करने के लिए
  • क्यों: ये सीधा है और पाठक को बताता है कि आपको जवाब चाहिए
  • उदाहरण: “नमस्ते मैनी, पिछले हफ्ते के हमारे ईमेल के बारे में फॉलो अप करने के लिए संपर्क कर रहे हैं।”
  1. इस बारे में दोबारा बात करनी थी…
  • किसके लिए बेहतर: किसी पिछले विषय का फॉलो अप करने के लिए
  • क्यों: ये casual है, फिर भी प्राप्तकर्ता को जवाब देने के लिए प्रेरित करता है
  • उदाहरण: “नमस्ते टिफ़नी, कल की हमारी बातचीत के बारे में दोबारा बात करनी थी। इस बारे में आपके कोई सुझाव हैं…”

आपको “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” के विकल्प का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए

ईमेल व्यावसायिक प्रोफेशनल्स के लिए संवाद का सबसे लोकप्रिय तरीका है, इसीलिए ढांचे के हिसाब से मजबूत ईमेल लिखना सीखना ज़रूरी है — और इसमें आपके ईमेल ओपनर भी शामिल हैं।

लेकिन प्रोफेशनल सुनने के लिए अपने ईमेल में क्लिशों पे निर्भर रहना ज़रूरी नहीं। अपने ईमेल अभिवादन में थोड़ी पर्सनैलिटी डालकर, आप अपने पाठक पे दमदार इंप्रेशन छोड़ सकते हैं और उम्मीद है, वो जवाब भी पा सकते हैं, जिसकी आपको तलाश थी।

याद रखें, अगर हर बार किसी ऐसे ईमेल को खोलने पे, जो “आशा है कि ये ईमेल आप तक अच्छी हालत में पहुंचे” से शुरू होता है, आपको चिढ़ होती है, तो शायद ये वाक्यांश अब आपके राइटिंग टूलकिट में ज़रूरत नहीं।

बेहतर प्रोफेशनल ईमेल लिखना चाहते हैं? Scribe इस्तेमाल करें।

अच्छा ईमेल ओपनर लिखना सिर्फ शुरुआत है। अगर आप दमदार प्रोफेशनल ईमेल लिखना चाहते हैं, तो Proton Mail का बिल्ट-इन राइटिंग टूल आपको ऐसे ईमेल तैयार करने में मदद कर सकता है, जो हर बार आपके प्राप्तकर्ता का ध्यान खींचें।

Scribe आपको तेज़ी और कारगर तरीके से प्रोफेशनल ईमेल लिखने में मदद के लिए बनाया गया है। और अन्य ईमेल राइटिंग टूल्स के उल्टे, Scribe आपको स्पष्टता और लहजे के हिसाब से अपने ईमेल लिखने और बदलने में मदद करता है, वो भी ऐसे वक्त में जब आपकी पर्सनल जानकारी और डाटा सुरक्षित रहते हैं।

क्या अपने ईमेल एटिकेट से सहकर्मियों और क्लाइंट्स को इंप्रेस करना चाहते हैं? Scribe ईमेल लिखना आसान बनाता है। Proton Mail के साथ बिज़नेस ईमेल खाता बनाने के लिए साइनअप करें और उन लाखों लोगों में आज ही शामिल हों, जो अपने सबसे ज़रूरी संवादों के लिए Proton पर भरोसा करते हैं।