Proton Mail Bridge पे “कैश ले जाया नहीं जा सकता” एरर को कैसे ठीक करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- आम समस्याएं और सवाल
इस गाइड में हम दिखाएंगे कि Proton Mail Bridge में Can’t move cache एरर कैसे ठीक करें।

ये एरर क्यों दिख रहा है?
सबसे अच्छी परफ़ॉर्मेंस देने के लिए, Proton Mail Bridge ईमेल और उनसे जुड़े डाटा की एन्क्रिप्ट की हुई कॉपी आपके कंप्यूटर पे डाउनलोड करता है। इस एन्क्रिप्ट की हुई कॉपी को कैश कहा जाता है। आप वो स्थान बदल सकते हैं जहां कैश (आपके एन्क्रिप्टेड ईमेल और उनसे जुड़ा डाटा) स्टोर किया जाता है।
ऐसा करने के लिए, Bridge ऐप खोलें और सेटिंग (गियर आइकन) → स्थानीय कैश → कॉन्फ़िगर करें → स्थान बदलें पे जाएं और सिस्टम के डिफ़ॉल्ट फ़ाइल मैनेजर से अपना पसंदीदा स्थान चुनें।

अगर किसी वजह से आपका कैश नई जगह पे ले जाना असफल हो जाता है, तो आपको Can’t move cache एरर दिखेगा। इसकी कई संभावित वजहें हो सकती हैं, लेकिन सबसे आम वजहें ये हैं:
- चुने हुए स्थान पे लिखने की सही इजाज़त नहीं है
- चुने हुए स्थान पे काफी डिस्क स्पेस नहीं है
ये समस्या कैसे ठीक करें?
समस्या ठीक करने के लिए, अपने कैश के लिए कोई और स्थान चुनने की कोशिश करें और पक्का करें कि वहां काफी स्टोरेज स्पेस उपलब्ध हो।
कैश की Proton Mail Bridge के चलने और परफ़ॉर्म करने में अहम भूमिका होती है, इसलिए कृपया USB स्टिक या पोर्टेबल SSD ड्राइव जैसे रिमूवेबल मीडिया पे कोई स्टोरेज स्थान चुनने से बचें।
अगर आपको और सहायता की ज़रूरत है, तो कृपया हमारी ग्राहक सहायता से संपर्क करें।