निजी ब्राउज़िंग बंद करें (iOS Safari)
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ब्राउज़र और कुकी
Safari में निजी ब्राउज़िंग की मदद से आप iPhone, iPad, या iPod Touch पे विज़िट की गई वेबसाइटों की कैश्ड फ़ाइलों, इतिहास, या कुकीज़ का कोई रिकॉर्ड छोड़े बिना वेब खोज सकते हैं और वेबसाइटें ब्राउज़ कर सकते हैं।
Proton Mail शून्य-एक्सेस एन्क्रिप्शन और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन लागू करने के लिए कुकीज़ का इस्तेमाल करता है। Safari में निजी ब्राउज़िंग मोड कुकीज़ को ब्लॉक कर देता है, जिसका मतलब है कि Proton Mail काम नहीं करेगा।
Safari पे निजी ब्राउज़िंग बंद करने का तरीका जानने से आपको Safari में आपकी चहलपहल को ट्रैक किए जाने पे ज़्यादा नियंत्रण मिलता है और Proton Mail का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।
Safari में निजी ब्राउज़िंग कैसे बंद करें?
iPhone, iPad, या iPod Touch पे Safari में निजी ब्राउज़िंग बंद करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।
1. Safari खोलें
2. स्क्रीन के निचले-दाएं कोने में
टैप करें
3. निजी ब्राउज़िंग बंद करने के लिए नीचे Private टैप करें

4. निजी ब्राउज़िंग बंद रहने के साथ जारी रखने के लिए कोई खुला टैब चुनें या स्टार्ट पेज पे टैप करें। अगर आपके पास पहले से गैर-निजी टैब खुले हैं, तो खुले टैबों की संख्या (1 टैब, 3 टैब, आदि) दिखाई देगी। अगर कोई गैर-निजी टैब खुला नहीं है, तो स्टार्ट पेज दिखाई देगा।

Safari में निजी ब्राउज़िंग कैसे चालू करें?
iPhone, iPad, या iPod Touch पे Safari में निजी ब्राउज़िंग चालू करके इंकॉग्निटो ब्राउज़ करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें।
1. Safari खोलें
2. स्क्रीन के निचले-दाएं कोने में
टैप करें
3. नीचे टैबों की संख्या पे टैप करें

4. निजी ब्राउज़िंग चालू करने के लिए Private टैप करें

5. निजी ब्राउज़िंग चालू रहने के साथ नया पेज खोलने के लिए कोई खुला टैब चुनें या प्लस आइकन (+) पे टैप करें
निजी ब्राउज़िंग चालू होने पे Safari सफेद या स्लेटी की जगह काला या गहरा दिखाई देता है।