डाटा बैकअप बिज़नेस और आम लोगों, दोनों के लिए बेहद ज़रूरी है: अगर आपके मुख्य कंप्यूटर का कुछ हो जाए, तो आपके पास आपके डाटा की एक कॉपी हमेशा बैकअप के लिए रहती है.

पर बैकअप का तरीका क्या होना चाहिए? बैकअप को कैसे संभाले, ये तय करते वक्त 3-2-1 नियम एक गाइड की तरह काम कर सकता है।

3-2-1 बैकअप प्रिंसिपल क्या है?

3-2-1 बैकअप प्रिंसिपल को समझाना काफी आसान है। इसका आइडिया ये है कि आपकी फ़ाइलों की तीन कॉपियां हों: एक जिस पे आप काम करें, दो बैकअप के लिए। ये दोनों बैकअप दो अलग-अलग मीडिया पे स्टोर किए जाते हैं, और उनमें से एक ऑफसाइट रहता है.

3-2-1 नियम के पीछे का आइडिया रिडंडेंसी का समझदारी से इस्तेमाल करना है, जिसका मतलब यहां ये है कि ज़रूरत से ज़्यादा चीज़ें रखना। वर्किंग कॉपी वो है जो आपको रोज़मर्रा में चाहिए, और फिर उसकी एक कॉपी बैकअप के तौर पे रखी जाती है, ताकि फ़ाइल के साथ कुछ गड़बड़ होने पे (जैसे कि वो करप्ट हो जाए) काम निकल जाए।

पर सिर्फ एक कॉपी के सहारे रहना इतना सुरक्षित नहीं है। अगर आप किसी ऐसे प्रोजेक्ट पे काम कर रहे हैं जिसे तैयार करने में कई साल लगे हों, तो सिर्फ एक कॉपी रखकर शायद आपको चैन न मिले। हालांकि काम की फ़ाइल और बैकअप, दोनों के एक साथ खो जाने की सांख्यिकीय संभावना बेहद कम है, एक अतिरिक्त कॉपी बनाने में ज़्यादा मेहनत नहीं लगती; यही वो “3” है।

बेशक, तीनों कॉपियां एक ही डिवाइस पे नहीं रखी जा सकतीं। बैकअप का पूरा मकसद चीज़ों को सुरक्षित रखना है, तो अगर सारे बैकअप एक ही डिवाइस पे हों और हार्ड ड्राइव खराब हो जाए, तो तीनों कॉपियां खत्म हो जाएंगी, और आपकी मेहनत भी.

यहीं पे “2” काम आता है। मान लें कि आपकी वर्किंग कॉपी आपके लैपटॉप, स्मार्टफोन या किसी और “डेली” डिवाइस पे है, तो बाकी दो कहीं और रखी जाती हैं, और आपस में अलग-अलग मीडिया पे। जैसे कि आप दो पेन ड्राइव इस्तेमाल कर सकते हैं, या एक एक्सटर्नल HD और एक और लैपटॉप, जो भी आपके पास आसानी से उपलब्ध हो।

एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच के तौर पे “1” है, यानी आपके दोनों बैकअप में से एक को ऑफसाइट, किसी दूसरे फिजिकल स्थान पे रखना। ये नॉन-टेक्निकल समस्याओं से बचाने के लिए है। एक अच्छा उदाहरण घर में आग लगना हो सकता है, जो आपके वर्क कॉपी वाले लैपटॉप के साथ उस USB को भी नष्ट कर सकती है जिस पे आपने बैकअप रखा था। अगर आपका दूसरा USB पड़ोसी के घर पे होता, तो आपका काम फिर भी सुरक्षित रहता।

3-2-1 बैकअप स्ट्रैटेजी को कैसे लागू करें

3-2-1 बैकअप नियम कंपनियों ने उन दिनों में बनाया था जब एक कंप्यूटर पूरी मेज़, या फिर पूरा कमरा घेर लेता था, और डाटा ऑफसाइट रखना शायद कूरियर पे काम रखने के बराबर था। पर अब जब हम 21वीं सदी के तीसरे दशक में आ चुके हैं, तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है कि कोई भी, बिज़नेस हो या इंसान, बिना ज़्यादा मुश्किल या खर्च के 3-2-1 स्ट्रैटेजी लागू कर सकता है।

इसका मुख्य कारण क्लाउड स्टोरेज का विकास है, जो आपको डाटा ऑफसाइट स्टोर करने देता है और साथ ही उस तक पहुंचना भी बहुत आसान बनाता है — ऊपर हमारे उदाहरण में जब मुसीबत आती है, तो सिर्फ एक USB लेने के लिए पड़ोसी को कॉल करने की ज़रा सोचें।

जैसे कि मान लें आप किसी डॉक्यूमेंट पे काम कर रहे हैं — कोई स्कूल का पेपर, अपने बॉस के लिए ब्रीफिंग, या फिर कोई छोटी कहानी — और आप चाहते हैं कि उसका कुछ न बिगड़े। आप एक बैकअप कॉपी USB पे रख सकते हैं (सस्ता, आसानी से मिलने वाला, ले जाने में भी आसान) और आपकी दूसरी कॉपी क्लाउड में, किसी सर्विस के सर्वर पे सुरक्षित स्टोर रह सकती है। इससे 3-2-1 बैकअप नियम का “2” और “1”, दोनों हिस्से पूरे होते हैं।

Proton Drive और 3-2-1 नियम

कुछ खासियतें कुछ क्लाउड स्टोरेज सर्विसों को 3-2-1 बैकअप प्रिंसिपल लागू करते वक्त दूसरों से बेहतर बना देती हैं। जैसे कि फ़ाइलों को अपने-आप सिंक करने की सुविधा बेहद ज़रूरी है, क्योंकि डॉक्यूमेंट में आपके किए गए बदलाव तुरंत बैकअप कॉपी में दिखेंगे। आपको हर बार उसे मैन्युअली अपडेट नहीं करना पड़ेगा।

हमारी क्लाउड स्टोरेज सर्विस, Proton Drive, Windows और macOS डेस्कटॉप ऐप पे ये सुविधा देती है। अपने-आप बैकअप बनाने के अलावा, हम कुछ ऐसी खासियतें भी ऑफर करते हैं जो क्लाउड में ज़रूरी फ़ाइलें स्टोर करते वक्त आपको बहुत ज़्यादा तसल्ली देंगी।

एक privacy-first सर्विस के तौर पे हम अपने सारे प्रोडक्ट्स पे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन ऑफर करते हैं, यानी आपकी फ़ाइलें पूरी प्रोसेस में हर पड़ाव पे सुरक्षित रहती हैं, जिसमें उन्हें आपके डिवाइस से भेजे जाने से लेकर हमारे सर्वर पे स्टोर किए जाने तक शामिल है। हम या कोई और, किसी भी हालत में आपकी फ़ाइलों में झांक नहीं सकते। और हम चाहेंगे भी नहीं: कई क्लाउड सर्विसों के उलट, जिनमें Google Drive शामिल है, हम टारगेटेड ऐड्स से पैसे नहीं कमाते। हमारी पूरी कमाई हमारी कम्युनिटी की सदस्यताओं से आती है, इसलिए आपकी निजता और आपके डाटा की सुरक्षा करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

अगर आप 3-2-1 बैकअप स्ट्रैटेजी लागू करना चाहते हैं — और आपको करनी भी चाहिए — तो Proton Drive इसके लिए एक बेहतरीन टूल है। हम मुफ्त में 5 जीबी तक का स्टोरेज ऑफर करते हैं, यानी बिना एक पैसा खर्च किए सुरक्षित स्टोरेज का इस्तेमाल करना आसान है। फ़ाइलों को सुरक्षित और निजी रखने के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।