Proton होमपेज

Proton Mail में स्पैम प्राप्त होने से कैसे बचें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें

स्पैम ईमेल के सबसे खराब पहलुओं में से एक है। Proton Mail(नई विंडो) स्पैम से लड़ने में आपकी मदद करने वाली कई तरह की खासियतें देता है। इस लेख में हम आने वाले स्पैम को पहचानने, उससे बचने और उसे संभालने के लिए टिप्स और ट्रिक्स शेयर करेंगे।

+ का इस्तेमाल करके स्पैम का पता लगाना

कुछ वेबसाइटें आपकी जानकारी तीसरे पक्षों, जैसे विज्ञापनदाताओं, को बेचने के लिए इकट्ठा करती हैं। इसका पता लगाने के लिए, जिस साइट पे भी साइनअप करें, अपने ईमेल पते में एक कस्टम टैग इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आप Washington Post की ईमेल सूची से जुड़ रहे हैं, तो आप your_username+washingtonpost@proton.me से साइनअप कर सकते हैं। इससे ईमेल आपके खाते में आएगा, साथ ही आप ये भी पहचान पाएंगे कि आपने ईमेल पता कहां डाला था।

अगर इस पते पे Washington Post के अलावा किसी और से ईमेल प्राप्त होता है, तो आपको समझ आ जाएगा कि उन्होंने या तो आपका डाटा बेच दिया है या फिर उनका डाटा लीक हुआ है।

अपने ईमेल पते में + के इस्तेमाल के बारे में और जानने के लिए, ईमेल पतों और नकली-नामों के टाइप पे हमारी गाइड देखें।

स्पैम फिल्टरिंग

Proton Mail में अनुमति-प्राप्त लिस्ट और ब्लॉक लिस्ट जैसी खासियतें हैं, जिनसे आपको स्पैम फिल्टरिंग प्रोसेस पे मैन्युअल कंट्रोल मिलता है। ये लिस्टें आपके खाते के हिसाब से खास तौर पे कस्टमाइज़ की जाती हैं। आप अपनी लिस्टें अपने खाते की सेटिंग में अपडेट कर सकते हैं।

स्पैम फिल्टरिंग, अनुमति-प्राप्त लिस्ट और ब्लॉक लिस्ट के बारे में और जानें

अतिरिक्त पते जोड़ें

आप अपना खाता अपग्रेड करके अतिरिक्त Proton Mail पते बना सकते हैं। इसके बाद आप अलग-अलग मकसदों के लिए समर्पित पते इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, आप इनमें से एक पते का इस्तेमाल ऐसी वेबसाइटों से जानकारी हासिल करने के लिए साइनअप करने में कर सकते हैं जो 100% भरोसेमंद ना हों। अगर इस खाते पे स्पैम आना शुरू हो जाए, तो आप उस पते को अक्षम कर सकते हैं और फिर उस पे मेल नहीं आएगा।

कस्टम फिल्टर इस्तेमाल करें

Proton Mail कस्टम फिल्टर जोड़ने की खासियत भी देता है। कस्टम फिल्टर की मदद से, आप अपने इंबॉक्स को सेट कर सकते हैं कि वो खास तरह के संदेश पैटर्न को अपने-आप पहचान ले और उन ईमेल को सीधे स्पैम या कचरे में भेज दे।

उदाहरण के लिए, अगर आपको बहुत सारा न्यूज़लेटर या रजिस्ट्रेशन स्पैम आ रहा है, तो इस समस्या को लगभग पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसे फिल्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

न्यूज़लेटर को स्पैम फोल्डर में ले जाने वाला फिल्टर

कस्टम फिल्टर इस्तेमाल करना सीखें

उपयोग की शर्तें पढ़ें

ऊपर बताए गए सुझाव के अलावा, हमेशा अपना ईमेल पता अविश्वसनीय वेबसाइटों(नई विंडो) में दर्ज करने से बचने की कोशिश करें। ये वेबसाइटें उपयोगकर्ताओं को धोखा देकर उनकी निजी जानकारी दर्ज करवाती हैं और फिर उसे तीसरे पक्षों को बेच देती हैं।

इंटरनेट पे किसी भी फॉर्म में अपना ईमेल पता दर्ज करने से पहले, जिस वेबसाइट पे आप हैं, उसकी सेवा की शर्तें और स्पैम नीति ज़रूर पढ़ें। कुछ फॉर्म और वेबसाइटें साफ-साफ बता देती हैं कि आप उन्हें आपकी जानकारी बेचने या शेयर करने और/या भविष्य में किसी भी वजह से आपसे संपर्क करने का अधिकार दे रहे हैं।

अनजान भेजने वालों से प्राप्त हुए संदेशों से बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनमें दुर्भावनापूर्ण कोड हो सकता है। हम सलाह देते हैं कि ऐसे ईमेल पतों से आए किसी भी ईमेल या अटैचमेंट को ना खोलें जिन्हें आपने सही भेजने वाले के तौर पे सत्यापित नहीं किया है।

सदस्यता रद्द

अगर आपको ऐसे मार्केटिंग संदेश मिल रहे हैं जो आप पाना नहीं चाहते, तो उन संदेशों को अपने स्पैम फोल्डर में डालने के बजाय ईमेल सूची से सदस्यता रद्द करें , यही बेहतर है।

आपको ज़्यादातर मार्केटिंग ईमेल के नीचे सदस्यता रद्द करें लिंक मिल जाएगा। अगर आपको ऐसा कोई लिंक ना दिखे, तो “unsubscribe” शब्द के साथ ईमेल का जवाब देने की कोशिश करें। ज़्यादातर देशों में संगठन कानून के हिसाब से बाध्य(नई विंडो) हैं कि एक बार आपके इसके लिए कहने पे वो आपको अपनी मार्केटिंग सूचियों से हटा दें।

अब भी स्पैम आ रहा है?

अगर ये स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी आपको स्पैम आ रहा है, तो स्पैम संदेशों के हैडर के साथ postmaster@proton.me पे ईमेल भेजें। हमारी टीम इसकी बारीकी से जांच करके समस्या हल करने की कोशिश करेगी।

Proton Mail में ईमेल हैडर कैसे चेक करें, इस बारे में और जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me