Proton होमपेज

अपने iPhone या iPad पे Proton Pass कैसे सेटअप करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

Proton Pass, Proton का एक पासवर्ड मैनेजर है। हमारे दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह, हम एक पूरी तरह इस्तेमाल करने लायक मुफ्त वर्ज़न ऑफर करते हैं। अगर आप Proton की सहायता करना चाहते हैं और एडवांस सुविधाऐं का एक्सेस चाहते हैं, तो आप Proton Pass Plus(नई विंडो), Proton Pass Family, Proton Pass Essentials(नई विंडो), Proton Pass Professional(नई विंडो), Proton Unlimited(नई विंडो), या किसी भी Proton बिज़नेस प्लान(नई विंडो) में अपग्रेड कर सकते हैं।

Proton Pass, Firefox, Chrome और Safari के लिए एक स्टैंडअलोन ब्राउज़र एक्सटेंशन और Android और iOS/iPadOS के लिए एक ऐप के रूप में उपलब्ध है। इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कि iPhone या iPad पे Proton Pass कैसे सेटअप करें।

अपने iPhone या iPad पे Proton Pass कैसे सेटअप करें

1. iOS और iPadOS के लिए Proton Pass डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें(नई विंडो)

2. साइनइन करें

अगर आप Proton Mail, Proton Drive, Proton Calendar, या Proton Pass समेत कोई भी Proton सेवा इस्तेमाल करते हैं, या आपके पास पहले से Proton VPN खाता है, तो आप अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन कर सकते हैं.

ऐप खोलें और अगर आपके पास पहले से Proton खाता नहीं है, तो खाता बनाएं पे टैप करें। खाता बनाने के बाद आप साइनइन करें. अगर आपके पास पहले से Proton खाता है, तो बस अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें.

Sign in

ऑटोफिल कैसे सक्षम करें

Proton Pass का इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है उसे आपकी लॉगइन जानकारी (आपका यूज़रनेम और पासवर्ड) आपके लिए भरने की अनुमति देना, जिसके लिए अपने iPhone या iPad की ऑटोफिल सेटिंग में Proton Pass को डिफॉल्ट पासवर्ड मैनेजर के रूप में सेट करना ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए, Proton Pass ऐप की ओर से ये प्रॉम्प्ट दिखने पे सेटिंग में जाएं पे टैप करें।

Enable autofill

इससे iOS/iPadOS की Passwords सेटिंग खुलती है। Face ID या Touch ID से अपनी पहचान पक्का करें और Password Options पे टैप करें। पक्का करें कि AutoFill Passwords चालू हो और सूची से Proton Pass चुनें।

Select Proton Pass as your default autofill service

अगर आप अभी Proton Pass को अपनी डिफॉल्ट ऑटोफिल ऐप के रूप में सेट नहीं करना चाहते, तो आपको अपनी लॉगइन जानकारी को मैन्युअल रूप से Proton Pass से कॉपी करके ऐप और वेब पेज पर पेस्ट करना होगा.

अपने iPhone या iPad पे Proton Pass का इस्तेमाल कैसे करें जानें

Proton Pass को बाद में सक्षम करने के लिए, ऐप खोलें और Profileऑटोफिल अक्षम हैसेटिंग खोलें में जाएं।

If you prefer, you can enable autofill at a later time

जब आप ऑटोफिल सक्षम करेंगे, तो आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इसे QuickType बार सुझाव (डिफॉल्ट रूप से सक्षम) और 2-एफए कोड कॉपी करें के लिए सक्षम करना चाहते हैं।

You’ll be asked if you want to enable it for QuickType bar suggestions and to Copy 2FA codes

इन सेटिंग्स को कभी भी सक्षम (या अक्षम) करने के लिए, Proton Pass ऐप खोलें, प्रोफाइल में जाएं और QuickType बार सुझाव और 2-एफए कोड कॉपी करें बटन को चालू (या बंद) करें।

You can change these settings at a later point

Proton Pass ऐप पे वापस जाएं और अगला पे टैप करें।

Tap Next

बायोमेट्रिक अनलॉक कैसे सक्षम करें

आपके iPhone या iPad मॉडल के हिसाब से, Touch ID या Face ID आपके लॉगइन तक एक्सेस पाने का एक तेज़ और आसान तरीका देते हैं। बायोमेट्रिक लॉगइन सक्षम करने के लिए, बस Touch ID सक्षम करें या Face ID सक्षम करें पे टैप करें, कहे जाने पे अपनी बायोमेट्रिक ID पक्का करें, फिर कन्फर्मेशन स्क्रीन पे अगला पे टैप करें।

Enable fingerprint unlock

फिंगरप्रिंट अनलॉक को बाद में सक्षम करने के लिए, ऐप खोलें और प्रोफाइलTouch ID या Face ID में जाएं और स्विच को चालू करें।

If you prefer, you can enable biometric unlock at a later time

अन्य पासवर्ड मैनेजर से कैसे आयात करें

अगर आपने पहले कोई पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो शायद आप अपने सहेजे हुए पासवर्ड Proton Pass में आयात करना चाहेंगे।

Proton Pass अन्य लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर से माइग्रेट करना आसान बनाता है, जिसमें कई लोकप्रिय पासवर्ड मैनेजर और ब्राउज़र से पासवर्ड और अन्य डाटा आयात करने की बिल्ट-इन सहायता मौजूद है। इसके लिए आपको हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल करना होगा.

Proton Pass में कैसे आयात करें, ये जानें

अब आप Proton Pass इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं!

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me