समर्पित बिज़नेस ईमेल बनाना सिर्फ आपके ब्रांड के लिए ही ज़रूरी नहीं है, बल्कि सही सेवा चुनने से कंपनी का डाटा सुरक्षित रखने और डाटा सुरक्षा कानूनों का पालन करने में भी मदद मिलती है। बहुत सी फ्री ईमेल सेवाएं असल में फ्री नहीं होतीं, क्योंकि आप अपनी निजता की कीमत पे भुगतान करते हैं। और Gmail या Outlook जैसे कुछ सबसे लोकप्रिय प्रदाता सबसे मज़बूत उपलब्ध एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल इस्तेमाल नहीं करते और डाटा तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकते हैं.
Proton को हमने एक ज़्यादा सुरक्षित विकल्प देने के लिए बनाया, जो डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, और डाटा लीक के मामले में ये कहीं ज़्यादा सुरक्षित है। 2014 में CERN (यूरोपीय न्यूक्लियर रिसर्च संगठन) में मिले वैज्ञानिकों ने इसे स्थापित किया, और आज Proton 100 मिलियन से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ, जिनमें 50,000 से ज़्यादा बिज़नेस खाते शामिल हैं, दुनिया का सबसे लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड ईमेल प्लेटफॉर्म है।
ये लेख समझाता है कि Proton Mail के इस्तेमाल से डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित बिज़नेस ईमेल पता कैसे बनाएं, साथ ही इसके कुछ मुख्य फायदे भी बताता है।
अगर आप Proton Mail के साथ शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, तो यहां साइनअप करें।
- आपके बिज़नेस के लिए सेफ ईमेल क्यों इस्तेमाल करें
- Proton Mail for Business प्लैन तुलना
- आपके बिज़नेस के लिए Proton Mail सेटअप करने के 5 आसान चरण
आपके बिज़नेस के लिए सेफ ईमेल क्यों इस्तेमाल करें
ज़्यादातर बिज़नेस ईमेल प्रदाता मिलते-जुलते प्रोडक्टिविटी खासियतें और बराबर कीमतें पेश करते हैं। लेकिन सुरक्षा-प्रथम ईमेल सेवा इस्तेमाल करने के कुछ बड़े फायदे हैं।
डाटा लीक को रोकें
जब आप Proton Mail इस्तेमाल करते हैं, तो आपके संगठन के भीतर भेजे गए ईमेल डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं, यानी संदेश और अटैचमेंट हमारे सर्वर पर भेजे जाने से पहले आपके डिवाइस पे लॉक हो जाते हैं और उन्हें सिर्फ प्राप्तकर्ता ही अनलॉक करके पढ़ सकता है। गैर-Proton Mail खातों को भेजे जाने वाले ईमेल के लिए, आप पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल भेज सकते हैं, और आने वाले ईमेल के लिए ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन अपने-आप लागू रहता है.
हर हाल में, संदेश हमारे सर्वर पे हमेशा एन्क्रिप्ट किए रहते हैं। इसका मतलब है कि सर्वर लीक की स्थिति में भी, आपकी कंपनी के ईमेल सुरक्षित रहते हैं और आपके अलावा कोई उन्हें पढ़ नहीं सकता, जिससे आपकी गोपनीय जानकारी साइबर हमलों से सुरक्षित रहती है।
डाटा सुरक्षा कानूनों का पालन करें
Proton Mail एक GDPR-कंप्लाएंट ईमेल सेवा है और ये आपको इंडस्ट्री-स्पेसिफिक निजता ज़रूरतों, जैसे HIPAA, का पालन करने में भी मदद कर सकता है।
डिफॉल्ट रूप से निजी
Google या Microsoft जैसे प्लेटफॉर्म शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल नहीं करते और आपकी कंपनी के डाटा तक एक्सेस करते हैं। इसलिए, आपको ये यकीन नहीं रह कि वे कभी आपका डाटा तीसरे पक्षों के साथ शेयर नहीं करेंगे या दूसरे तरीकों से आपके डाटा से मुनाफ़ा कमाने की कोशिश नहीं करेंगे। इसके अलावा, क्योंकि वे अमेरिका में स्थित हैं, वे मांग पे आपका डाटा कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप सकते हैं.
Proton के लिए आपका डाटा डीक्रिप्ट करना गणितीय रूप से असंभव है। और चूंकि Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, आपके बारे में जो थोड़ा डाटा इकट्ठा किया जाता है, वो स्विस निजता कानूनों द्वारा सुरक्षित है और विदेशी कानून प्रवर्तन अनुरोधों के अधीन नहीं है।
हैकर्स से बचाव
Proton के पास संभावित साइबर हमलों के खिलाफ कई बचाव लेयर हैं:
- PhishGuard: Proton का PhishGuard फिल्टर फिशिंग प्रयासों को पहचानने और फ़्लैग करने के लिए बनाया गया है। जब फिशिंग हमले का पता चलता है, तो आपको एक चेतावनी दिखती है।
- दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए): Proton Mail दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) के साथ सिर्फ पासवर्ड से आगे की सुरक्षा पेश करता है। Proton कई 2-एफए तरीकों की सहायता करता है, जिनमें ऑथेंटिकेटर ऐप और फिज़िकल सिक्योरिटी की शामिल हैं, यानी आप सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प चुन सकते हैं। Proton for Business प्लैन के साथ, एडमिनिस्ट्रेटर कर्मचारियों के बीच सुरक्षा मज़बूत करने के लिए अपने संगठनों के लिए 2-एफए को अनिवार्य भी लागू कर सकते हैं।
- Proton Sentinel: ये Proton का एडवांस्ड खाता सुरक्षा कार्यक्रम है, जो Proton Mail Professional या Proton Business Suite प्लैन के साथ उपलब्ध है। ये AI और मानवीय विश्लेषण को मिलाकर जिन्हें ज़रूरत हो उन्हें अधिकतम सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। ये खास तौर पे तब फायदेमंद है अगर आप कोई एग्ज़ीक्यूटिव हैं, या कोई ऐसा व्यक्ति जो संवेदनशील डाटा और संचार संभालता है। Proton Sentinel संदिग्ध लॉगइन प्रयासों को सुरक्षा विश्लेषकों तक पहुंचाने के लिए 24/7 सहायता पेश करता है।
Proton Mail सुरक्षा के बारे में और जानें
Proton Mail for Business प्लैन तुलना
Proton Mail आपको एडवांस्ड सुरक्षा देता है और साथ ही आपके बिज़नेस को आपकी मर्ज़ी के हिसाब से चलाने में भी मदद करता है। हम दो प्लैन पेश करते हैं:
Proton Mail Essentials हमारा सबसे सरल प्लैन है, जो आपको 15 जीबी कुल स्टोरेज और प्रति उपयोगकर्ता 10 पतों के साथ सेफ ईमेल, तीन कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता, और प्रति उपयोगकर्ता एक डिवाइस पे बेसिक VPN एक्सेस देता है।
Proton Mail Professional उन बिज़नेसों के लिए एक मज़बूत मेल और कैलेंडर प्लैन है जो पूरा समाधान चाहते हैं। ये 50 जीबी स्टोरेज और प्रति उपयोगकर्ता 15 ईमेल पते, साथ में 10 कस्टम ईमेल डोमेन और प्रति उपयोगकर्ता एक VPN कनेक्शन देता है। ये एडवांस्ड खाता सुरक्षा और कस्टम वर्कस्पेस ब्रांडिंग भी देता है।
Proton Business Suite आपको 500 जीबी कुल स्टोरेज और प्रति उपयोगकर्ता 15 ईमेल पतों के साथ सेफ ईमेल, 10 कस्टम ईमेल डोमेन के लिए सहायता, और प्रति उपयोगकर्ता 10 डिवाइसों पे सबसे तेज़ स्पीड वाला VPN देता है, जिसमें दुनिया भर में ज़्यादा सर्वर और अतिरिक्त सुरक्षा खासियतें हैं।
हमारे सभी बिज़नेस प्लैन में हमारी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई सेवाएं Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive, Proton Pass, और Proton VPN(नई विंडो) शामिल हैं।
| Proton Mail Essentials | Proton Mail Professional | Proton Business Suite |
|---|---|---|
| • प्रति उपयोगकर्ता 15 जीबी स्टोरेज • प्रति उपयोगकर्ता 10 ईमेल पते • असीमित फोल्डर, लेबल, और फ़िल्टर • 3 कस्टम डोमेन के लिए सहायता • संपर्क ग्रुप प्रबंधन • Proton Calendar • Proton Drive • Proton VPN (प्रति उपयोगकर्ता 1 डिवाइस पे कनेक्ट करें) • Proton Pass (2 तिजोरियां और 10 hide-my-email नकली-नाम) | • प्रति उपयोगकर्ता 50 जीबी स्टोरेज • प्रति उपयोगकर्ता 15 ईमेल पते • असीमित फोल्डर, लेबल, और फ़िल्टर • 10 कस्टम डोमेन के लिए सहायता • संपर्क ग्रुप प्रबंधन • Proton Calendar • Proton Drive • Proton VPN (प्रति उपयोगकर्ता 1 डिवाइस पे कनेक्ट करें) • Proton Pass (2 तिजोरियां और 20 hide-my-email नकली-नाम) | • प्रति उपयोगकर्ता 500 जीबी स्टोरेज • प्रति उपयोगकर्ता 20 ईमेल पते • असीमित फोल्डर, लेबल, और फ़िल्टर • 15 कस्टम डोमेन के लिए सहायता • संपर्क ग्रुप प्रबंधन • Proton Calendar • Proton Drive • Proton VPN (प्रति उपयोगकर्ता 10 डिवाइसों पे कनेक्ट करें) • Proton Pass (50 तिजोरियां और असीमित नकली-नाम) |
अगर आपकी टीम में 100 से ज़्यादा लोग हैं, तो आप हमारे Enterprise प्लैन पे अपग्रेड भी कर सकते हैं, जिससे ये मिलता है:
- अतिरिक्त स्टोरेज
- अतिरिक्त पते
- समर्पित सहायता
- ऑनसाइट इंस्टॉलेशन
Proton बिज़नेस प्लैन के बारे में और जानें
आखिर में, आप Proton Mail को किसी भी वेब ब्राउज़र पे एक्सेस कर सकते हैं, Proton Mail डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं, या हमारे iOS(नई विंडो) और Android(नई विंडो) मोबाइल ऐप्स के साथ चलते-फिरते काम कर सकते हैं.
आपके बिज़नेस के लिए Proton Mail सेटअप करने के 5 आसान चरण
Proton Mail के साथ अपना नया बिज़नेस पता लॉन्च करने और अपनी पिछली सेवा से मौजूदा ईमेल माइग्रेट करने के लिए ये गाइड इस्तेमाल करें.
1. Proton बिज़नेस प्लैन के लिए साइनअप करें
- पहले Proton बिज़नेस पेज पे जाएं, जहां आपको चार विकल्प मिलेंगे: Mail Essentials, Mail Professional, Proton Business Suite, और Enterprise।
- एक प्लैन चुनें।
- इसके बाद, आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी और अपने संगठन में उपयोगकर्ताओं की संख्या चुननी होगी। सालाना भुगतान की कुल रकम आपकी टीम के साइज़ के हिसाब से बदल जाएगी। फिर भेजें पे क्लिक करें।

- खाता बनाएं।

- आखिर में, आप अपनी भुगतान जानकारी दर्ज कर सकते हैं और शुरुआत कर सकते हैं।

Proton for Business प्लैन के लिए साइनअप करें(नई विंडो)
2. अपना डोमेन सेटअप करें
Proton बिज़नेस प्लैन के साथ, आपके पास कस्टम डोमेन सेटअप करने का विकल्प होता है। इससे आपका बिज़नेस सभी ईमेल संचार में ब्रांडिंग बनाए रख सकता है। ये चरण ज़रूरी है क्योंकि ये आपके अपने डोमेन पे ईमेल पते सक्षम करके आपके संगठन की प्रोफेशनल छवि को बेहतर बनाता है (जैसे, aap@aapkadomain.in)।
अगर आपके पास कस्टम डोमेन नहीं है, तो आप उसे GoDaddy(नई विंडो), Namecheap(नई विंडो), और Domain.com(नई विंडो) जैसे डोमेन नाम रजिस्ट्रारों से खरीद सकते हैं।
अपना डोमेन सेटअप करने के लिए, अपने Proton खाते में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग पे क्लिक करें।
बाएं साइडबार में Domain Names चुनें। Domain names के नीचे, Add domain पे क्लिक करें और सेटअप विज़ार्ड का इस्तेमाल करके अपना डोमेन संरचना पूरी करें।

Proton Mail के साथ कस्टम डोमेन इस्तेमाल करने के बारे में और जानें
3. अपना संगठन बनाएं
इसके बाद, आपको अपना संगठन बनाना होगा:
सेटिंग → सेटिंग में जाएं → कई-यूज़र समर्थन चुनें और कई-यूज़र समर्थन सक्षम करें पे क्लिक करें।
अपने संगठन को एक नाम दें और अपने संगठन की एन्क्रिप्शन चाबी की मज़बूती चुनें। इस चाबी का इस्तेमाल आपकी टीम के भीतर भेजे गए ईमेल एन्क्रिप्ट करने के लिए किया जाएगा।

आखिर में, आप अपने एडमिनिस्ट्रेटर खाते को स्टोरेज स्पेस आवंटित कर सकते हैं, जिससे आप ईमेल, अटैचमेंट, और फ़ाइलें स्टोर कर सकते हैं।
संगठन बनाने के बारे में और जानें
4. नए उपयोगकर्ता खाते सेटअप करें
नए उपयोगकर्ता खाते जोड़ने से आपके कर्मचारियों को उनके अपने Proton खाते मिलेंगे:
सेटिंग → सेटिंग में जाएं → Users and Addresses पे क्लिक करें और Add user चुनें।

नया उपयोगकर्ता खाता बनाने के लिए नाम, ईमेल पता, और पासवर्ड दर्ज करें। आप इस खाते को स्टोरेज भी आवंटित कर सकते हैं।
नए उपयोगकर्ता खाते सेटअप करने के बारे में और जानें
5. अपने मौजूदा ईमेल माइग्रेट करें
अगर आपके मौजूदा ईमेल किसी बाहरी सेवा प्रदाता के पास हैं, तो आप Easy Switch(नई विंडो) का इस्तेमाल करके अपने ईमेल, कैलेंडर, और संपर्क ट्रांसफर कर सकते हैं:
सेटिंग → सेटिंग में जाएं → Easy Switch के ज़रिए आयात करें पे क्लिक करें और शुरुआत करने के लिए कोई सेवा प्रदाता चुनें।

Easy Switch बैकग्राउंड में काम करता है और जैसे ही आपके ईमेल और दूसरा डाटा आपके Proton खाते में आता है, उन्हें अपने-आप एन्क्रिप्ट कर देता है।
Easy Switch का इस्तेमाल करके Proton पर माइग्रेट करने के बारे में और जानें
इतना ही आसान है। चाहे आप छोटा या बड़ा एंटरप्राइज़ हों, आप अपने बिज़नेस संचार सुरक्षित रखने और प्रोफेशनल बने रहने के लिए Proton Mail इस्तेमाल कर सकते हैं।






