कंपनियां अक्सर अपने टेक प्लैटफॉर्म के साथ ज़रूरत से ज़्यादा समय तक टिकी रहती हैं, क्योंकि स्विच करना मुश्किल होता है। अब आपकी टीम छह आसान चरणों में माइग्रेट कर सकती है।
चाहे आप Microsoft का उपयोग करें या Google का, अब आप Easy Switch for Business की मदद से कुछ आसान चरणों में बिग टेक को छोड़कर अपना ईमेल, कैलेंडर और संपर्क Proton के निजता को सर्वोपरि रखने वाले इकोसिस्टम में ले जा सकते हैं।
जून में, हमने Google Workspace का उपयोग करने वाले संगठनों को कारोबार चलाने के लिए एक सुरक्षित जगह देने हेतु Easy Switch for Business पेश किया, क्योंकि Google अनुपालन के लिए दुःस्वप्न(नई विंडो) है, यह AI को उपयोगकर्ता ईमेल तक एक्सेस देता है, और यह विफलता का एकल बिंदु है।
अगले कुछ हफ्तों में, हम यह रोलआउट Microsoft Outlook का उपयोग करने वाले संगठनों तक बढ़ा रहे हैं — एक ऐसी कंपनी, जिसके निजता को लेकर रिकॉर्ड पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। Google की तरह, Microsoft ने भी ग्राहक की सहमति को एक विवादास्पद खासियत के ज़रिए दरकिनार किया, जिसे उपयोगकर्ताओं ने सही तौर पर एक तरह का स्पाईवेयर बताया। हाल ही में, इसके Copilot flex routing लॉन्च ने यूरोपीय कंपनियों को अचानक चौंका दिया, जब उन्हें पता चला कि “यूरोपीय क्लाउड” का वादा एक स्वचालित ऑप्ट-इन बदलाव के साथ रातों-रात टूट गया था।
उत्पादकता के लिए निजता से समझौता करना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। अपने ईमेल, कैलेंडर और संपर्क को केवल कुछ आसान चरणों में Proton के निजता को सर्वोपरि रखने वाले इकोसिस्टम में ले जाने के लिए Easy Switch for Business का उपयोग करें।
Easy Switch for Business कैसे काम करता है
अपनी कंपनी को Gmail या Outlook से Proton Mail पर छह आसान चरणों में माइग्रेट करें।
ऐसे:
- चुनें कि आपके साथ क्या आएगा। ईमेल। कैलेंडर। कॉन्टैक्ट।
- Proton को Google Workspace या Microsoft 365 से कनेक्ट करें।
- अपना डोमेन सेटअप करें। जब तक आप बदलाव करें, आपकी टीम दोनों पर काम कर सकती है। आप Proton Mail के साथ Porkbun से या Squarespace से कस्टम डोमेन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वो खाते चुनें जिन्हें आप साथ लाना चाहते हैं।
- अपनी टीम को Proton पे ऑनबोर्ड करें।
- बिग टेक को अलविदा कहें। निजी। सुरक्षित। Proton से भेजा गया।
Microsoft Outlook से स्विच करना
और जानें: Easy Switch का उपयोग करके अपने कारोबार को Microsoft Outlook से Proton पर कैसे स्विच करें
Google Workspace से स्विच करना
और जानें: Easy Switch का उपयोग करके अपने कारोबार को Google Workspace से Proton Mail पर कैसे स्विच करें
Easy Switch for Business पूरी प्रक्रिया को स्वचालित बनाता है और आपका मार्गदर्शन करता है। यह इतना आसान है कि कोई भी इसे कर सकता है। बदलाव के दौरान आपका मौजूदा प्लैटफॉर्म और Proton समानांतर रूप से चलते हैं, ताकि सब कुछ शिफ्ट होने के दौरान आपकी टीम सामान्य रूप से काम करती रहे।
कंपनियां Google और Microsoft को क्यों छोड़ रही हैं
आपके बिज़नेस की जड़ है कि आप अपनी कंपनी के इंबॉक्स और कैलेंडर के ज़रिए अपनी टीम और क्लाइंट्स से कैसे बात करते हैं। इसीलिए न्यूज़रूम और लॉ फर्म से लेकर टेक कंपनियों, कंसल्टेंसी, गैर-सरकारी संगठनों और सरकारी एजेंसियों तक के 1,00,000 से ज़्यादा संगठन पहले ही Proton पे आ चुके हैं।
ये संगठन हमें ये बताते हैं:
वे अमेरिकी बिग टेक से अलग होना चाहते हैं। विक्रेता पर निर्भरता के जोखिम — AI ट्रेनिंग(नई विंडो), बिना वारंट निगरानी, भू-राजनीतिक दबाव — अच्छी तरह प्रलेखित हैं। Proton का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है, जो अमेरिकी क्षेत्राधिकार से बाहर है, इसलिए FISA और CLOUD Act जैसे कानून, जो अमेरिकी अधिकारियों को आपके कारोबारी डाटा तक एक्सेस देने की कानूनी क्षमता देते हैं, लागू नहीं होते।
वे ज़्यादा मज़बूत डाटा सुरक्षा चाहते हैं। Google और Microsoft आपके डाटा तक एक्सेस कर सकते हैं, उसे तीसरे पक्षों के साथ शेयर कर सकते हैं, या डाटा लीक में उसे लीक कर सकते हैं। Microsoft तो अपने ग्राहकों का डाटा अस्पष्ट उद्देश्यों के लिए subprocessors(नई विंडो) कहे जाने वाले बाहरी विक्रेताओं के साथ शेयर करता है। Proton द्वारा डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का उपयोग किए जाने का मतलब है कि आपका डाटा हमारे लिए सुलभ नहीं है, और हम कभी भी उसे सौंप नहीं सकते या गलती से तीसरे पक्षों को लीक नहीं कर सकते। Proton ओपन सोर्स है, और कोई भी हमारे कोड का ऑडिट करके यह सत्यापित कर सकता है कि हमारा एन्क्रिप्शन बताए अनुसार काम करता है।
वे कारोबारी निरंतरता के लिए एक विकल्प चाहते हैं। चूंकि Microsoft अमेरिका में स्थित है, यह प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों के अधीन है, जो आपकी सेवा तक एक्सेस बाधित कर सकते हैं। अमेरिकी प्रशासन पहले ही अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक एक्सेस सीमित करने के लिए इस शक्ति का उपयोग कर चुका है, और 74% यूरोपीय कंपनियों का कहना है कि वे अमेरिकी किल स्विच शक्तियों को लेकर चिंतित हैं। कई ग्राहक अपने मौजूदा प्रदाता के समानांतर Proton चलाकर शुरुआत करते हैं — एक ऐसा बैकअप जो आउटेज, रैनसमवेयर हमले, या भू-राजनीतिक बाधा पड़ने पर भी चलता रहता है। हम जिन ज़्यादातर CISO के साथ काम करते हैं, वे भी माइग्रेशन का परीक्षण इसी तरह शुरू करते हैं।
वे ग्राहकों के साथ भरोसा मज़बूत करना चाहते हैं। कुछ कंपनियों के लिए, Proton का उपयोग सुरक्षा के फैसले के साथ-साथ भरोसे का संकेत भी है। आप ग्राहकों, साझेदारों और नियामकों को Proton के सार्वजनिक सोर्स कोड और ऑडिट, डिफॉल्ट रूप से एन्क्रिप्शन, स्विस क्षेत्राधिकार, और गैर-लाभकारी स्वामित्व संरचना की ओर इशारा कर सकते हैं।
वो ऐसा प्रोवाइडर चाहते हैं जिसे अधिग्रहित नहीं किया जा सकता। Proton के मालिक एक नॉनप्रॉफिट फाउंडेशन हैं और ये उसी के अधीन चलता है। आपको प्राइवेट इक्विटी की हरकतों, बेतहाशा बढ़ती कीमतों, या आपके डाटा के उस इकोसिस्टम या ज्यूरिस्डिक्शन में खत्म होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी जिनसे आप बचना चाहते थे।
सच्ची निजता और विकल्प खोजें
आपके कारोबारी डाटा का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शाता है कि आपकी कंपनी कैसे सोचती है, काम करती है, और प्रतिस्पर्धा करती है। यह सुरक्षा के योग्य है। Easy Switch for Business की मदद से, आप इस प्रक्रिया में एक भी कार्यदिवस बाधित किए बिना Gmail या Outlook छोड़ सकते हैं।
Proton Mail एक सुरक्षित सूट का हिस्सा है, जिसमें एन्क्रिप्ट किया हुआ कैलेंडर, ड्राइव, डॉक्स, शीट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, पासवर्ड मैनेजर, और VPN भी शामिल हैं। 2014 में CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित, हमने Proton बनाया ताकि एक बेहतर इंटरनेट बनाया जा सके जो मज़बूत एन्क्रिप्शन के साथ डिफॉल्ट रूप से डाटा की सुरक्षा करता है।
Proton Mail के साथ:
- आपके डाटा तक कोई और एक्सेस नहीं कर सकता। Proton शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, यानी हम आपके ईमेल, फ़ाइल, संपर्क, या कैलेंडर आइटम तक एक्सेस नहीं कर सकते। और डाटा लीक की स्थिति में यह हैकरों से सुरक्षित रहता है।
- आपका इंबॉक्स आपका ही है। मज़बूत एन्क्रिप्शन के अलावा, Proton Mail मार्केटिंग ट्रैकरों और हैकरों को आपके इंबॉक्स से बाहर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा लागू करता है। इसमें हमारी उन्नत एंटी-फिशिंग खासियत और लिंक ट्रैकिंग सुरक्षा शामिल हैं।
- आपको सरकारी निगरानी और किल स्विच से सुरक्षा मिलती है। चूंकि Proton मज़बूत एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, हम आपकी फ़ाइल की सामग्री सरकारी अधिकारियों सहित तीसरे पक्षों के साथ शेयर नहीं कर सकते। और स्विट्ज़रलैंड में स्थित कंपनी होने के नाते, हम अमेरिकी डाटा अनुरोधों या किल स्विच के अधीन नहीं हैं।
- AI उपलब्ध है, लेकिन वैकल्पिक। हमारा Lumo AI प्लैटफॉर्म Workspace Premium में ऐड-ऑन के रूप में उपलब्ध है। यानी इसके लिए भुगतान तभी करना होता है जब आपको वाकई इसकी ज़रूरत हो।
Proton की सुरक्षा के बारे में और जानें
Proton Mail के साथ निगरानी से अपनी बौद्धिक संपदा की सुरक्षा करने वाली 1,00,000 से ज़्यादा कंपनियों से जुड़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मुझे उम्मीद करनी चाहिए कि मेरी टीम को कोई डाउनटाइम झेलना पड़े?
नहीं। बदलाव के दौरान आपका मौजूदा प्रदाता और Proton सिंक में रहते हैं, इसलिए आपके रोज़मर्रा के काम में कोई बाधा नहीं पड़ती।
क्या पूरी तरह स्विच करने से पहले टेस्ट कर सकते हैं?
हां। डुअल-सेंड पीरियड में दोनों सिस्टम साथ-साथ चला सकते हैं, ताकि पूरे स्विच से पहले सब कुछ टेस्ट कर सकें।
अगर मैं Gmail या दूसरे प्रदाताओं को बाहरी ईमेल भेजूं, तो क्या मेरा ईमेल अब भी एन्क्रिप्टेड रहता है?
आपके द्वारा बाहर भेजे जाने वाले सभी ईमेल (जैसे ठेकेदारों, विक्रेताओं, या फ्रीलांसरों को) ट्रांज़िट में (TLS का उपयोग करके) सुरक्षित रहेंगे और Proton के सर्वर पर एन्क्रिप्ट किए जाएंगे। लेकिन आपके प्राप्तकर्ता का ईमेल प्रदाता (चाहे वह Gmail हो, Microsoft हो, या कोई और प्रदाता) उन ईमेल तक अब भी एक्सेस रखेगा। ईमेल को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड रखने के लिए, चाहे वे किसी भी प्रदाता का उपयोग करें, अपने Proton मेलबॉक्स से पासवर्ड से सुरक्षित ईमेल भेजें।






