Proton Mail के डोमेन सत्यापन असफल होने की चेतावनी का क्या मतलब है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
कभी-कभी आपको किसी इनकमिंग ईमेल के सबसे ऊपर चमकीले लाल रंग का चेतावनी संदेश दिख सकता है जिसमें लिखा होता है, “यह ईमेल अपने डोमेन की सत्यापन आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाया है। यह स्पूफ किया गया हो सकता है या गलत तरीके से फॉरवर्ड किया गया हो।”

यह लेख समझाता है कि इस चेतावनी का मतलब क्या है और यह दिखने पे क्या करें।
आपको यह चेतावनी क्यों दिखती है
कुछ संदिग्ध incoming ईमेल के बारे में Proton Mail उपयोगकर्ताओं को स्पैम और फिशिंग हमलों से बचाने के लिए चेतावनी देता है। यह चेतावनी बताती है कि भेजने वाले का ईमेल पता डोमेन सत्यापन जांच में असफल रहा है।
डोमेन सत्यापन का असफल होना इस बात का संकेत हो सकता है कि “From” फील्ड को जाली बनाया गया है, जो एक तरह का दुरुपयोग है और ईमेल स्पूफिंग कहलाता है। स्पैम करने वाले और हैकर अक्सर स्पूफिंग का इस्तेमाल प्राप्तकर्ताओं को यह भरोसा दिलाने के लिए करते हैं कि ईमेल असली है।
चेतावनी दिखने पे आपको क्या करना चाहिए
डोमेन सत्यापन जांच में असफल रहे इनकमिंग ईमेल के साथ अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासकर अगर आपको इस ईमेल की उम्मीद नहीं थी या इसमें लिंक या अटैचमेंट हों।
- जब तक आपको पक्का यकीन न हो कि ईमेल असली है, कोई भी लिंक क्लिक न करें या अटैचमेंट डाउनलोड न करें।
- अगर ईमेल किसी व्यवसाय, जैसे बैंक या ऑनलाइन सेवा, की तरफ से है, तो यह पक्का करने के लिए उस व्यवसाय से संपर्क करें कि उन्होंने ईमेल भेजा है।
अधिक मदद के लिए, कृपया Proton Mail सहायता टीम से संपर्क करें।