Proton होमपेज

2-एफए कोड Proton Authenticator में कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Authenticator

अपने सभी मौजूदा कोड Proton Authenticator में ले जाने के लिए, दो चरण पूरे करने होंगे: अपने मौजूदा ऑथेंटिकेटर ऐप से कोड निर्यात करें, और फिर उन्हें Proton Authenticator में आयात करें।

मौजूदा कोड निर्यात करें

कोड Proton Authenticator में आयात करें


आप नीचे दिए गए ऑथेंटिकेटर ऐप्स से 2-एफए कोड निर्यात कर सकते हैं:

  • 2FAS
  • Aegis Authenticator
  • Bitwarden Authenticator
  • Entre Auth
  • Google Authenticator
  • LastPass Authenticator
  • Proton Authenticator
  • Proton Pass

मौजूदा कोड निर्यात करें

आप कौन सा ऑथेंटिकेटर इस्तेमाल कर रहे हैं, इसके हिसाब से प्रक्रिया अलग होगी। किसी दूसरे ऑथेंटिकेटर ऐप से कोड कैसे निर्यात करें, ये जानने के लिए बस सेटिंगआयात चुनें

वह ऑथेंटिकेटर चुनें जिससे आप कोड निर्यात करना चाहते हैं। उस प्रोवाइडर से कोड निर्यात करने के निर्देश आपको दिख जाएंगे।

अगर आपको अपनी ज़रूरत का ऑथेंटिकेटर ऐप नहीं दिखता, तो हो सकता है कि आपका ऐप कोड निर्यात करने की अनुमति न देता हो। ऐसे में, आपको अपने कोड मिटा देने होंगे और Proton Authenticator इस्तेमाल करके नए कोड बनाने होंगे।

कोड Proton Authenticator में आयात करें

कोड निर्यात करने के बाद, आप उन्हें Proton Authenticator में अपलोड कर सकते हैं। अपने कोड CSV के रूप में आयात करने के लिए बस ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, या अगर आपने अपने कोड QR कोड के रूप में डाउनलोड किए हैं, तो अपनी होम स्क्रीन पे + आइकन चुनें ताकि आप अपना QR कोड स्कैन कर सकें या अपलोड कर सकें।

अगर आप अपना कोड अपने डिवाइस की लाइब्रेरी से अपलोड करना चाहते हैं, तो अपलोड आइकन चुनें।

एंट्री कैसे बदलें और मिटा दें

Windows डेस्कटॉप ऐप

किसी एंट्री को बदलने या मिटाने के लिए, उस पे राइट-क्लिक करें और चुनें कि आप उसे बदलना चाहते हैं या मिटाना।

Android/iOS

मोबाइल ऐप्स पे किसी एंट्री को बदलने के लिए दाएं स्वाइप करें और उसे मिटाने के लिए बाएं स्वाइप करें।

Mac ओएस

Mac पे, संबंधित एंट्री पे होवर करें। टाइमर के बगल में तीन बिंदुओं पे क्लिक करें और चुनें कि आप एंट्री बदलना चाहते हैं या मिटाना।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me