QR कोड साइन-इन
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- पासवर्ड रीसेट
अगर आप अपने Proton खाते का पासवर्ड भूल गए हैं, लेकिन अभी भी हमारे किसी ऐप में साइन इन हैं, तो QR कोड साइन-इन का इस्तेमाल करके अपना सत्र दूसरे डिवाइस पे ट्रांसफर कर सकते हैं। इससे आप अपने Proton खाते को सुरक्षित रूप से एक्सेस कर सकते हैं।
- साइन इन करने के बाद, आप साइन-इन रीसेट खासियत से अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। जानें कि साइन-इन रीसेट कैसे काम करता है और कौन से ऐप इसे सपोर्ट करते हैं
- अगर आप अपना पासवर्ड खो देते हैं और Proton में साइन इन नहीं हैं, तो आपको अपने खाते और डाटा को रिकवर करना होगा। जानें कि खाता पुनर्प्राप्ति कैसे काम करती है
QR कोड के साथ साइनइन कैसे करें
शुरूआत करने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:
- आपका Origin डिवाइस (जिस डिवाइस पे आप पहले से साइन इन हैं)
- आपका Destination डिवाइस (जिस डिवाइस पे आप साइन इन करना चाहते हैं)
इस गाइड में Proton Mail Android ऐप के स्क्रीनशॉट इस्तेमाल किए गए हैं। लेकिन सभी Proton ऐप्स और डिवाइस में स्टेप्स एक जैसे (या मिलते-जुलते) हैं।
स्टेप 1: अपने destination डिवाइस पे QR कोड खोलें
- जिस डिवाइस पे साइन इन करना है, उस पे कोई भी Proton ऐप खोलें।

- सहायता या मदद चाहिए? पे टैप करके सहायता मेन्यू खोलें।

कुछ ऐप्स में, हो सकता है कि आपको पहले अपना ईमेल पता दर्ज करना पड़े, फिर इसके बजाय जारी रखें > पासवर्ड भूल गए चुनना पड़े।
- QR कोड के साथ साइनइन करें चुनें।

आपको एक QR कोड दिखाई देगा।

अगर आपके origin डिवाइस में कैमरा नहीं है, तो इसके बजाय मैन्युअल रूप से कुंजी दर्ज करें चुनें। इससे एक कोड सामने आएगा, जिसे आप मैन्युअल रूप से टाइप कर सकते हैं।

स्टेप 2: अपने origin डिवाइस से कोड स्कैन करें
- अपने origin डिवाइस से, कोई भी ऐसा Proton ऐप खोलें जिसमें आप साइन इन हैं।

2. ऐप सेटिंग मेन्यू खोलें और किसी दूसरे डिवाइस पर साइन इन करें चुनें।

ज़्यादातर ऐप्स में, आप अपना Avatar चुनकर, या sidebar खोलकर सेटिंग चुनकर अपनी सेटिंग खोल सकते हैं।
3. QR कोड स्कैन करें चुनें।

- अपने फिंगरप्रिंट, फेसप्रिंट, या PIN से सत्यापन करें।

आपसे Proton को आपके कैमरे की एक्सेस देने के लिए भी कहा जा सकता है।
5. QR कोड स्कैन करें।

अगर आपके origin डिवाइस में कैमरा नहीं है, तो कोड मैन्युअल रूप से दर्ज करें पे टैप करें और कोड दर्ज करें।

बस हो गया। अब आप अपने destination डिवाइस पे Proton में साइन इन हैं। आपको अपने origin डिवाइस पे एक पुष्टि भी दिखाई देगी।
