Windows 10 की सहायता का आधिकारिक अंत अक्टूबर 2025 में होने के साथ, कई उपयोगकर्ता सुरक्षा अपडेट के साथ सुरक्षित रहने के लिए Windows 11 में अपग्रेड कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका इंतज़ार करता एक नया AI साथी मिलने पर आश्चर्य हो सकता है: Copilot।

Microsoft के जेनरेटिव AI में सबसे महत्वाकांक्षी प्रयास के रूप में पेश किया गया Copilot अब Windows 11, Edge, Bing, और Microsoft 365 सूट में गहराई से एकीकृत है। यह Microsoft और OpenAI (ChatGPT और ChatGPT Atlas के निर्माता) की अरबों डॉलर वाली साझेदारी का केंद्र है, जिनके GPT मॉडल Copilot की बुद्धिमत्ता को संचालित करते हैं। Copilot+ PC के लॉन्च के साथ — जो एक समर्पित Copilot की से लैस हैं — ये सब दिखाता है कि Windows को AI-संचालित भविष्य की ओर ले जाने में Microsoft कितना गंभीर है।

लेकिन हर कोई इस हमेशा मौजूद हेल्पर का स्वागत नहीं करता, जो Clippy की याद दिलाता है लेकिन उससे कहीं ज़्यादा चिपकने वाला है। Copilot का गहरा एकीकरण निजता और सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करता है, ठीक वैसे ही जैसे जब Microsoft के स्वामित्व वाले LinkedIn ने सार्वजनिक प्रोफ़ाइल और गतिविधि डाटा का इस्तेमाल करके AI को ट्रेन करना शुरू किया, या जब Google ने Google Assistant की जगह लेने के लिए अपने AI असिस्टेंट Gemini को Android में गहराई से अंदर डालने का प्लैन बनाया।

सिर्फ Microsoft 365 के एंटरप्राइज़ उपयोगकर्ता और IT एडमिनिस्ट्रेटर ही Windows 11 से Copilot को पूरी तरह हटा सकते हैं। बाकी सभी मामलों में — जैसे पर्सनल या फैमिली सदस्यता वाले उपयोगकर्ता, या जिनके पास कोई Microsoft 365 सदस्यता ही नहीं है — इसकी खासियतें सीमित करने और इसकी मौजूदगी कम करने के ही तरीके मौजूद हैं।

Copilot AI कैसे बंद करें

आप Copilot का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इसके हिसाब से, यहां बताया गया है कि आप इसे अपने कंप्यूटर से कैसे हटाएं, इसकी सेटिंग एडजस्ट करें, या इसकी मौजूदगी कम करें:

Microsoft 365 Copilot कैसे हटाएं (एंटरप्राइज़ सदस्यता)

अगर आप एंटरप्राइज़ उपयोगकर्ता हैं, तो सेटिंग ऐप्स इंस्टॉल किए गए ऐप्स में जाएं, Copilot चुनें, और अनइंस्टॉल पे क्लिक करें।

आईटी एडमिनिस्ट्रेटर PowerShell में निम्न कमांड का इस्तेमाल करके Copilot ऐप को हटा सकते हैं:

$packageFullName = Get-AppxPackage -Name "Microsoft.Copilot" | Select-Object -ExpandProperty PackageFullName
Remove-AppxPackage -Package $packageFullName

Microsoft 365 Copilot कैसे अक्षम करें (पर्सनल या फैमिली सदस्यता)

  1. कोई भी Microsoft 365 ऐप खोलें (Word, Excel, PowerPoint, या OneNote)।
  2. फ़ाइल → विकल्प → Copilot में जाएं।
  3. Copilot सक्षम करें चेकबॉक्स का चिन्ह हटा दें।

जिस भी Microsoft ऐप में आप Copilot अक्षम करना चाहते हैं, उसमें ये स्टेप दोहराएं।

अगर Microsoft के किसी भी ऐप में Enable Copilot सेटिंग मौजूद नहीं है:

  1. Word, Excel, PowerPoint, या OneNote खोलें।
  2. फ़ाइल → खाता → खाता निजता → सेटिंग संभालें → कनेक्टेड अनुभव में जाएं।
  3. आपका कॉन्टेंट विश्लेषण करने वाले अनुभव चालू करें चेकबॉक्स का चिन्ह हटा दें।
  4. ऐप को वापिस शुरु करें।

आपको ये सिर्फ एक बार करना है, क्योंकि नई निजता सेटिंग अपने आप आपके खाते से लिंक सभी Microsoft 365 ऐप्स में लागू हो जाएगी।

Windows 11 में Copilot आइकॉन कैसे छिपा दें

आप Windows में Copilot आइकॉन बंद कर सकते हैं, लेकिन इस खासियत को अपने कंप्यूटर से पूरी तरह नहीं हटा सकते। ये स्टेप सिर्फ Copilot के विज़ुअल और पर्सनलाइज़ेशन तत्व अक्षम करते हैं, इसलिए आप अब भी ऐप को एक्सेस कर सकेंगे।

अपने टास्कबार से Copilot बटन छिपाने के लिए:

  1. सेटिंगपर्सनलाइज़ेशनटास्कबार में जाएं।
  2. Copilot ढूंढें और उसे बंद कर दें।
टास्कबार पर्सनलाइज़ेशन सेटिंग के ज़रिए Windows 11 पे Copilot ऐप कैसे छिपा दें

अगर आप ऐसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं जिनमें Copilot पहले से मौजूद है, तो आपको इसे हर ऐप में अलग से अक्षम करना होगा। उदाहरण के लिए, Notepad में सेटिंगAI खासियतें में जाएं और Copilot बंद कर दें।

Windows Notepad में Copilot AI खासियतें कैसे अक्षम करें
  1. बदलाव लागू होने के लिए अपने कंप्यूटर को वापिस शुरु करें।

Copilot वेब ऐप में डाटा और पर्सनलाइज़ेशन खासियतें कैसे अक्षम करें

  1. अपना प्रोफ़ाइल नाम या फोटो चुनें → आपका खाता → निजता
Microsoft Copilot वेब ऐप में अपनी निजता सेटिंग कैसे एक्सेस करें
  1. नीचे दिए गए विकल्प बंद कर दें:
    • टेक्स्ट पे मॉडल ट्रेनिंग
    • वॉइस पे मॉडल ट्रेनिंग
    • पर्सनलाइज़ेशन और मेमोरी
Microsoft Copilot वेब ऐप पे मॉडल ट्रेनिंग, पर्सनलाइज़ेशन, और मेमोरी कैसे अक्षम करें
  1. Copilot आपके बारे में जो याद रखता है, उसे तुरंत हटाने के लिए मेमोरी मिटा दें चुनें।
  2. हिस्ट्री निर्यात करें या मिटा दें पे क्लिक करें। इससे एक ब्राउज़र पेज खुलेगा, जहां आपको Copilot के लिए इस्तेमाल किए गए Microsoft खाते से साइनइन करना होगा।
  3. इनमें से हर कैटेगरी के लिए सारी गतिविधि हिस्ट्री मिटा दें चुनें:
    • Copilot ऐप गतिविधि हिस्ट्री
    • Microsoft 365 ऐप्स में Copilot
    • Windows ऐप्स में Copilot
Microsoft Copilot ऐप में अपनी गतिविधि हिस्ट्री कैसे मिटा दें
  1. अपना प्रोफ़ाइल नाम या फोटो चुनें → कनेक्टर्स
Microsoft Copilot वेब ऐप में कनेक्टर्स कैसे एक्सेस करें
  1. OneDrive, Outlook, Gmail, Google Drive, और Google कैलेंडर समेत सब कुछ बंद कर दें।
अपनी निजता की रक्षा के लिए Microsoft Copilot वेब ऐप में सारे कनेक्टर्स बंद होने चाहिए

ध्यान रखें कि अगर आपका डाटा पहले ही मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो चुका है, तो उसे अनडू करने का कोई तरीका नहीं है।

Gaming Copilot मॉडल ट्रेनिंग कैसे अक्षम करें

  1. Windows पे Game Bar खोलने के लिए Win + G दबाएं।
  2. सेटिंगनिजता सेटिंगGaming Copilot में जाएं।
  3. टेक्स्ट पे मॉडल ट्रेनिंग बंद कर दें।
  4. Gaming Copilot विडजेट छिपाने के लिए, उसे Game Bar विडजेट लिस्ट से हटा दें।

अभी Xbox Game Bar से Gaming Copilot को पूरी तरह हटाने का कोई तरीका नहीं है। साथ ही, आप इसे अपनी वॉइस इंटरैक्शन को इसके AI मॉडल को ट्रेन करने में इस्तेमाल होने से रोक नहीं सकते। अगर आपको निजता की फिक्र है, तो Gaming Copilot से इंटरैक्ट न करना ही सबसे सुरक्षित है।

अपना Copilot खाता कैसे मिटा दें

Copilot वेब ऐप में अपना प्रोफ़ाइल नाम या फोटो चुनें → आपका खाता → खाता मिटा दें

अपना Microsoft Copilot खाता कैसे मिटा दें

अपना Copilot खाता मिटाने से आपका Microsoft खाता मिटता नहीं है, और आप साइनइन किए बिना भी Copilot इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप Copilot पे बिल्कुल भी निर्भर नहीं रहना चाहते, तो ऐसे निजी AI असिस्टेंट(नई विंडो) पे स्विच करने पे विचार करें जो आपका डाटा कभी लॉग नहीं करता, उसे मॉडल ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं करता, या तीसरें-पार्टी के साथ शेयर नहीं करता।

Microsoft Copilot क्या है?

Copilot, Microsoft की AI असिस्टेंट लाइन है, जो Word, Excel, PowerPoint, Outlook, Teams, और Windows जैसे उसके प्रोडक्ट और सर्विस में एकीकृत है। यह Microsoft की अपनी AI तकनीकों और OpenAI के GPT पर आधारित बड़े भाषा मॉडल (LLMs) इस्तेमाल करता है — जैसे GPT-4o, वही जो ChatGPT को संचालित करता है।

LLMs की तरह, Copilot नैचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट समझकर, डाटा विश्लेषण करके, कॉन्टेंट जेनरेट और समरी करके, और संदर्भ के आधार पे सुझाव देकर आपको ज़्यादा प्रोडक्टिव, क्रिएटिव, और कुशल बनने में मदद कर सकता है।

Microsoft Copilot को कई वर्ज़न में देता है, इस बात के आधार पे कि आप इसे पर्सनल इस्तेमाल कर रहे हैं या प्रोफेशनल, जिनमें शामिल हैं:

  • Microsoft Copilot — रोज़मर्रा के कामों के लिए एक फ्री पर्सनल AI असिस्टेंट। यह Windows 11 ऐप (डिफॉल्ट रूप से इंस्टॉल), वेब ऐप, और macOS ऐप के रूप में उपलब्ध है।
  • Gaming Copilot — Windows गेमिंग के लिए एक फ्री पर्सनल AI असिस्टेंट, जो गेम में क्या हो रहा है ये समझने और टिप्स देने के लिए स्क्रीनशॉट लेता है, ठीक वैसे ही जैसे Recall आपकी डेस्कटॉप गतिविधि के स्नैपशॉट लेता है
  • Microsoft 365 Copilot — Word, Excel, PowerPoint, Outlook, और Teams में एकीकृत होता है ताकि Microsoft Graph के ज़रिए आपका डाटा इस्तेमाल कर सके, जो एक प्लैटफॉर्म है जो आपका ईमेल, कैलेंडर, और डॉक्यूमेंट जैसा डाटा कनेक्ट करता है।

Microsoft Copilot के निजता जोखिम क्या हैं?

Microsoft, Microsoft 365 जैसी एंटरप्राइज़ सेटिंग में Copilot के लिए मज़बूत निजता सुरक्षा बनाए रखता है, लेकिन कंज़्यूमर खातों के साथ एक बिल्कुल अलग हकीकत है(नई विंडो):

आपका डाटा विज्ञापन और प्रोफ़ाइलिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है

कंज़्यूमर Microsoft खातों में Copilot सर्विस, Microsoft के विज्ञापन इकोसिस्टम से कनेक्ट होती हैं। इसका मतलब है कि आपकी इंटरैक्शन उन विज्ञापनों और सिफारिशों को प्रभावित कर सकती हैं जो आपको दिखती हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप Copilot से ट्रैवल डील के बारे में पूछते हैं, तो बाद में आपको फ्लाइट या होटल के विज्ञापन दिख सकते हैं।

हालांकि आप अपनी Microsoft खाता निजता सेटिंग में पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन बंद कर सकते हैं, कंपनी फिर भी वह इंटरैक्शन डाटा रखती है और उसे अनाम रूप में दूसरे मकसदों के लिए इस्तेमाल कर सकती है, जैसे आपके जैसी प्रोफ़ाइल वाले दूसरे Copilot उपयोगकर्ताओं के लिए विज्ञापन टारगेटिंग बेहतर बनाना।

मालिकाना हक आपके पास रहता है, लेकिन Microsoft फिर भी आपका डाटा इस्तेमाल कर सकता है

हालांकि Microsoft कहता है कि आपके कॉन्टेंट का मालिकाना हक आपके पास रहता है, Copilot का इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप कंपनी को उस पर व्यापक अधिकार देते हैं, जिनमें आपका डाटा “कॉपी, वितरित, ट्रांसमिट, सार्वजनिक रूप से दिखाने, सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने, बदलने, अनुवाद करने और दोबारा फॉर्मैट करने” के अधिकार शामिल हैं, और वे अधिकार तीसरें-पार्टी को देना भी शामिल है।

उदाहरण के लिए, अगर आप एक लेखक हैं जो किसी अप्रकाशित कहानी के अंश Copilot में डालकर प्रूफरीडिंग या स्टाइलिस्टिक सुझाव मांगते हैं, तो तकनीकी रूप से वह टेक्स्ट उस सामग्री का हिस्सा बन जाता है जिसे Microsoft अपनी सर्विस शर्तों के तहत प्रोसेस और इस्तेमाल करने का लाइसेंस लिए हुए है। आपकी अनरिलीज़्ड बौद्धिक संपदा आपके सीधे नियंत्रण से बाहर इस्तेमाल हो सकती है, भले ही वह कभी सार्वजनिक न हो।

आपका डाटा AI ट्रेनिंग के लिए प्रोसेस और इस्तेमाल हो सकता है

आपके Copilot प्रॉम्प्ट और जवाबों का डाटा Microsoft द्वारा AI ट्रेनिंग के लिए इकट्ठा, लॉग, और विश्लेषण किया जा सकता है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपका संवेदनशील या पर्सनल डाटा ट्रेनिंग डेटासेट से बाहर रखा जाएगा।

ज़्यादातर AI असिस्टेंट की तरह, Copilot को लगातार सीखने और अपने जवाब बेहतर बनाने के लिए बहुत बड़ी मात्रा में जानकारी चाहिए — भले ही वह प्रोसेस बौद्धिक संपदा के ग्रे ज़ोन में जा सकती है। इसका एक मौजूदा उदाहरण है लेखकों और प्रमुख न्यूज़ आउटलेट द्वारा दायर अमेरिका की मुक़दमों की एक श्रृंखला(नई विंडो), जिनमें आरोप है कि Microsoft और उसके पार्टनर OpenAI ने Copilot और ChatGPT जैसे AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए उनकी कॉपीराइट वाली रचनाओं का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया। OpenAI खुद ने सार्वजनिक रूप से माना(नई विंडो) है कि “कॉपीराइट वाली सामग्री का इस्तेमाल किए बिना आज के अग्रणी AI सिस्टम को ट्रेन करना नामुमकिन है।”

लोग आपका संवेदनशील डाटा देख सकते हैं

सर्विस बेहतर बनाने, नुकसानदेह कॉन्टेंट को मॉडरेट करने, या जब आप सुझाव भेजने का विकल्प चुनते हैं, तब Microsoft के कर्मचारी आपके Copilot इनपुट और आउटपुट — जिनमें आपके टाइप किए गए या फ़ाइल अटैचमेंट के रूप में अपलोड किए गए सब चीज़ें शामिल हैं — की समीक्षा कर सकते हैं। अगर इस बात से आप असहज होते हैं, तो पहचान योग्य पर्सनल डाटा या ट्रेड सीक्रेट जैसी कोई भी संवेदनशील जानकारी दर्ज करने से बचें।

कनेक्टर्स आपका डाटा तीसरें-पार्टी के सामने उजागर करते हैं

कनेक्टर्स Copilot को Microsoft प्रोडक्ट (जैसे OneDrive या Outlook) और तीसरें-पार्टी सर्विस (जैसे Google Drive) से लिंक होने देते हैं, ताकि वह कई स्रोतों से जानकारी खींच सके। उदाहरण के लिए, अगर आप Copilot से Google Drive में स्टोर किए गए सारे मीटिंग नोट्स की समरी बनाने को कहते हैं, तो वह आपकी Drive फ़ाइलें खोजेगा और एक समरी देगा।

लेकिन जब आप किसी कनेक्टर को सक्षम करते हैं, तो आप Copilot को उस दूसरी सर्विस के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करने की भी अनुमति दे रहे हैं। Google Drive के मामले में, जहां Copilot को आपकी Drive की फ़ाइल संरचना, नाम, टाइमस्टैम्प, और सामग्री तक एक्सेस मिलता है, वहीं Google को भी आपके Microsoft खाते से जुड़ी कुछ जानकारी मिलती है, जैसे आपकी प्रोफ़ाइल फोटो, नाम, या ईमेल पता। आपका कीमती डाटा अब दोनों इकोसिस्टम (Microsoft और Google) में मौजूद है, जिससे प्लैटफॉर्म के पार आपकी एक ज़्यादा साफ और पूरी प्रोफ़ाइल बनती है।

आपका डाटा अमेरिकी अधिकार-क्षेत्र में सीमाएं पार कर सकता है

आप कहां रहते हैं, इस पे निर्भर करते हुए, Microsoft आपका Copilot डाटा और इंटरैक्शन आपके इलाके में स्टोर कर सकता है। उदाहरण के लिए, यूरोपीय लोगों का डाटा EU के भीतर स्टोर हो सकता है। लेकिन आपका डाटा हमेशा वहीं नहीं रह सकता। कंपनी की EU डाटा बाउंड्री प्रतिबद्धताओं(नई विंडो) के बावजूद, तकनीकी या क्षमता की वजहों से कुछ प्रोसेसिंग अब भी आपके इलाके के बाहर हो सकती है। और चूंकि Microsoft एक अमेरिकी कंपनी है, यह CLOUD Act जैसे अमेरिकी कानूनों के अधीन है, जिसका मतलब है कि अमेरिकी अधिकारी आपके डाटा तक एक्सेस मांग सकते हैं (चाहे वह कहीं भी स्टोर हो), कभी-कभी वारंट के बिना भी।

Microsoft Copilot चैट डाटा पर बारीकी से नज़र रखता है

Microsoft ये समझने के लिए कि लोग समय के साथ इस असिस्टेंट का इस्तेमाल कैसे करते हैं, Copilot इंटरैक्शन का बड़े पैमाने पे विश्लेषण करता है। Copilot Usage Report 2025(नई विंडो) में, AI शोधकर्ताओं ने उपयोग पैटर्न पहचानने के लिए 37.5 मिलियन Copilot बातचीत देखीं, और बताया कि ज़्यादा डाटा उपलब्ध होने पे और रिपोर्ट प्रकाशित होंगी। ऐसा करने वाली अकेली कंपनी Microsoft नहीं है, उसका पार्टनर OpenAI भी ChatGPT के लिए कंज़्यूमर उपयोग डाटा(नई विंडो) प्रकाशित करता है।

Microsoft कहता है कि यह डाटा डी-आइडेंटिफ़ाइड किया गया था और हाई-लेवल समरी में बदला गया था, लेकिन इससे निजता जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं होते। रिसर्च(नई विंडो) ने बार-बार दिखाया है कि कथित तौर पे गुमनाम डाटा को अक्सर दूसरी चीज़ों के साथ जोड़ने पे दोबारा पहचाना जा सकता है, जैसे टाइमस्टैम्प, डिवाइस की खासियतें, या लोकेशन संकेत। और चूंकि Copilot एक खाता-आधारित इकोसिस्टम से जुड़ा है जो Windows, Microsoft 365, Bing, Edge, और विज्ञापन सर्विस तक फैला है, वे क्रॉस-सर्विस कनेक्शन समय के साथ दोबारा जोड़ना आसान बनाते हैं।

साथ ही, ये साफ नहीं है कि डी-आइडेंटिफिकेशन से पहले मूल, पहचान योग्य Copilot बातचीत डाटा कितने समय तक स्टोर रहता है, या उसे कैसे सुरक्षित रखा जाता है। अगर रॉ डाटा Microsoft के सर्वर पे मौजूद है, तो वह अनधिकृत एक्सेस, इनसाइडर खतरों, या डाटा लीक जैसे जोखिमों के सामने हो सकता है।

Microsoft Copilot के सुरक्षा जोखिम क्या हैं?

चूंकि Microsoft हर संगठन के लिए औसतन तीस लाख संवेदनशील डाटा रिकॉर्ड(नई विंडो) तक एक्सेस कर सकता है, ये समझना ज़रूरी है कि यह कौन से सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है, खासकर अगर आप इसे अपने बिज़नेस के लिए इस्तेमाल करने का प्लैन बना रहे हैं:

  • जून 2025 में, शोधकर्ताओं ने EchoLeak (CVE-2025-32711(नई विंडो)) खोजा, जो Microsoft 365 Copilot में एक ज़ीरो-क्लिक कमज़ोरी थी जिससे हमलावर किसी भी उपयोगकर्ता एक्शन के बिना डाटा चुरा सकते थे। एक आम ईमेल के भीतर दुर्भावनापूर्ण निर्देश और लिंक छिपाकर, हमलावर Copilot को उन कमांड को फॉलो करने, उन लिंक को एक्सेस करने, और उपयोगकर्ता के डाटा के हिस्से एक बाहरी सर्वर को भेजने के लिए बहला सकते थे। यह कमज़ोरी पैच कर दी गई, लेकिन ये इस बात का उदाहरण है कि Copilot जैसे AI असिस्टेंट को कोर सिस्टम में एकीकृत करने — और उन्हें ईमेल, डॉक्यूमेंट, और इंटरनल डाटा तक व्यापक एक्सेस देने — से वे अगर मैनिपुलेट या गलत कॉन्फ़िगर किए जाएं तो इनसाइडर खतरे बन सकते हैं।
  • अगस्त 2024 में, एक साइबर सुरक्षा कंपनी(नई विंडो) ने Microsoft Copilot Studio में एक गंभीर जानकारी-लीक खामी खोजी, जिसने कस्टम कोपायलट को कमज़ोर सुरक्षा का फायदा उठाकर संवेदनशील जानकारी (जैसे सर्विस टोकन और डेटाबेस की) हासिल करके किसी इंटरनल सिस्टम के भीतर और आगे जाने दिया। Microsoft ने यह समस्या पैच कर दी।
  • अक्टूबर 2025 में, सुरक्षा शोधकर्ताओं (नई विंडो)ने CoPhish नाम की एक फिशिंग तकनीक पकड़ी, जो Microsoft Copilot Studio के दुरुपयोग से दुर्भावनापूर्ण लॉगइन पेज को पूरी तरह विश्वसनीय दिखाती है। हमलावर ऐसा Copilot Studio एजेंट बना सकते हैं जिसका लॉगइन बटन शिकारों को एक नकली OAuth सहमति पेज पे भेजता है, फिर उपयोगकर्ताओं को एक्सेस देने के लिए लुभाने के लिए एजेंट लिंक (एक विश्वसनीय Microsoft डोमेन पे होस्ट किया गया) शेयर करते हैं। एक बार सहमति देने के बाद, हमलावर ऐसे टोकन हासिल कर सकते हैं जिनसे वे ईमेल, चैट, कैलेंडर, और नोट्स जैसा डाटा पढ़, लिख, या भेज सकते हैं। Microsoft अभी भी इस समस्या पे काम कर रहा है।

Copilot और Microsoft का एक निजी विकल्प

अगर आप इस बात को लेकर असहज हैं कि Copilot Windows में कितनी गहराई से एकीकृत है और Microsoft अपनी AI सर्विस के ज़रिए कितना डाटा इकट्ठा करता है — लेकिन फिर भी AI चैटबॉट की सुविधा चाहते हैं — तो हमारे निजी AI असिस्टेंट(नई विंडो) Lumo पे स्विच करें। Europe में होस्ट किया गया Lumo आपका डाटा कभी इकट्ठा या ट्रेन नहीं करता, आपको विज्ञापन नहीं दिखाता, लॉग नहीं रखता, या आपकी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करता।

और अगर आप Microsoft इकोसिस्टम से पूरी तरह बाहर निकलने के लिए तैयार हैं, तो हमारे एन्क्रिप्टेड इकोसिस्टम के साथ अपना निजी डिजिटल वर्कस्पेस बना सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं:

हर Proton सर्विस डिफॉल्ट रूप से आपकी निजता की रक्षा के लिए बनी है, जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करती है, ताकि आपके सिवा कोई भी आपका डाटा एक्सेस न कर सके — हम भी नहीं।