Proton होमपेज

Proton Pass for Business का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Pass for Business

इस गाइड में हम बताते हैं कि Proton Pass for Business के साथ शुरूआत कैसे करें। ध्यान दें कि हमारे पास एडमिन के लिए अलग गाइड भी उपलब्ध है, जिसमें नए यूज़र सेटअप करने, इजाज़त देने और दूसरे बड़े कामों के बारे में बताया गया है।

Proton Pass for Business के साथ शुरूआत

Proton Pass for Business आपके लॉगइन संभालना आसान बनाने के लिए तीन तरह के ऐप देता है। वेब ऐप से आप पासवर्ड जल्दी संभाल सकते हैं, जबकि ब्राउज़र एक्सटेंशन से ब्राउज़ करते वक़्त नया पासवर्ड उत्पन्न करके स्टोर कर सकते हैं और मौजूदा खातों के लिए आपके प्रमाण अपनेआप भर देता है। हमारे मोबाइल ऐप मोबाइल ब्राउज़िंग के लिए यही काम करते हैं।

Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन के बारे में ज़्यादा जानें

अपने ब्राउज़र के लिए Proton Pass एक्सटेंशन डाउनलोड करें

Proton Pass वेब ऐप को डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है — आप इसे pass.proton.me(नई विंडो) पे एक्सेस कर सकते हैं।

Proton Pass for Business के लिए साइनअप करते वक़्त एडमिन अपनेआप वेब ऐप में लॉगइन हो जाते हैं। सामान्य यूज़र को जब भी किसी संगठन में जोड़ा जाता है, एक लिंक के साथ ईमेल प्राप्त होता है।

वेब ऐप में बाईं तरफ एक पैनल मिलेगा, जिसके ऊपरी हिस्से से आप अपनी अलग-अलग तिजोरी (इन्हें अपने अलग-अलग आइटम की डायरेक्टरी समझें) एक्सेस कर सकते हैं, और निचले हिस्से में आपके विकल्प होते हैं।

अगर आप अपनी टीम के मुख्य एडमिन हैं, तो बाईं तरफ मुख्य कंट्रोल पैनल है, जहां आपको तीन विकल्प मिलते हैं:

  • डेटा आयात करें — किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर से सभी आइटम आयात करने देता है
  • तिजोरी बनाएं — ज़रूरत पड़ने पर खास तिजोरी बनाने देता है
  • तिजोरी शेयर करें — सीधे शेयरिंग सेटिंग में जाने देता है
  • एक्सटेंशन इंस्टॉल करें — वेब के लिए Proton Pass एक्सटेंशन इंस्टॉल करने का विकल्प

अगर आपकी टीम के किसी और ने Proton Pass पहले से सेटअप कर रखा है, तो आपको ऊपर वाली स्क्रीन से अलग स्क्रीन दिखेगी। मुख्य स्क्रीन पर आपके सभी आइटम (लॉगइन, पासवर्ड, कार्ड, नोट्स आदि) की सूची होगी और दाईं तरफ एक पैनल होगा जो हर आइटम की जानकारी दिखाता है।

Overview of the Proton Pass web app

Proton Pass वेब ऐप का इस्तेमाल कैसे करें, यह जानें।

Proton Pass में आइटम आयात करना

हम सभी प्रमुख पासवर्ड मैनेजर के लिए Proton Pass में आइटम आयात करने की पूरी जानकारी देते हैं।

अपने Proton Pass खाते को सुरक्षित करना

शुरूआत करते वक़्त आप अपना Proton खाता सुरक्षित करना चाहें। आप अपने पूरे Proton खाते के लिए दो-फैक्टर सत्यापन सेटअप कर सकते हैं, हमारे पास अपने Proton खाते के लिए 2-एफए सेटअप करने का तरीका बताने वाली पूरी गाइड है।

आप Proton Pass के लिए हर डिवाइस पे PIN भी सेटअप कर सकते हैं। कृपया Proton Pass के लिए ऑटो-लॉक और PIN कैसे सेटअप करें, इस पर हमारी गाइड देखें।

नया आइटम कैसे बनाएं

वेब ऐप में मैन्युअल रूप से नया आइटम बनाने के लिए, ब्राउज़र एक्सटेंशन या वेब ऐप खोलें और स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में मौजूद प्लस चिह्न पे क्लिक करें।

How to create a new Proton Pass item

वहां से वो आइटम टाइप चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं:

  • लॉगइन — किसी ऑनलाइन खाते के लिए यूज़रनेम और पासवर्ड का संयोजन।
  • कार्ड — क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए, जिससे आप कंपनी के कार्ड से खरीदारी कर सकते हैं।
  • नकली-नाम — ईमेल नकली-नाम सेटअप करने के लिए, जिससे आप अपना असली ईमेल पता निजी रखते हुए सेवाओं को सब्सक्राइब कर सकते हैं या ईमेल दे सकते हैं।
  • नोट — सुरक्षित नोट्स के लिए जो दूसरी वर्गों में आसानी से फिट नहीं होते — जैसे ऑफिस के दरवाज़े का कोड।
  • पासवर्ड — हमारा पासवर्ड जेनरेटर रैंडम पासवर्ड या याद रखने में आसान पासफ्रेज़ बना सकता है।
  • पहचान — निजी जानकारी के लिए, जैसे: पूरा नाम, ईमेल, पता आदि।
  • अन्य — अतिरिक्त जानकारी के लिए कस्टम फील्ड, जैसे: पासपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

नया आइटम बनाने के लिए, अपनी पसंद का टाइप चुनें, फिर निर्देशों के मुताबिक फील्ड भरें। पूरा होने पे बनाएं [आइटम] पे क्लिक करें।

Adding a new item in Proton Pass

नया लॉगइन बनाते वक़्त ब्राउज़र एक्सटेंशन अपनेआप आइटम जोड़ सकता है, स्वतः सुझाव और स्वतः सेव फंक्शन का इस्तेमाल कैसे करें, यह जानें। इसमें फिशिंग और स्पैम से बचने के लिए हमारी hide-my-email खासियत का इस्तेमाल करना भी शामिल है।

नया लॉगइन बनाते वक़्त आप उसके लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) अपनेआप सेटअप कर सकते हैं।

Proton Pass से 2-एफए सेटअप करना जानें

आइटम में बदलाव करना

किसी आइटम में बदलाव करने के लिए, उसे स्क्रीन के बीचों-बीच से चुनें, फिर बदलें बटन पे क्लिक करें।

Editing an item in Proton Pass

तिजोरी बनाना

तिजोरी आपके लॉगइन और दूसरे आइटम की डायरेक्टरी का काम करती हैं, जिससे आप उन्हें कंपनी के अंदर टीम के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं। ध्यान दें कि Proton Pass में आप शेयरिंग की इजाज़त हर तिजोरी के हिसाब से सेट करते हैं।

नई तिजोरी बनाने के लिए, वेब ऐप के बाएं पैनल के ऊपर मौजूद प्लस आइकॉन पे क्लिक करें।

Creating a vault in Proton Pass

वहां से तिजोरी के लिए नाम, रंग कोड और आइकॉन चुनें और तिजोरी बनाएं पे क्लिक करें।

Creating a new Pass vault

तिजोरी शेयर करना

कोई तिजोरी शेयर करने के लिए, किसी भी तिजोरी के दाईं तरफ मौजूद तीन वर्टिकल डॉट्स पे क्लिक करें और पॉप-अप मेन्यू से शेयर करें चुनें।

Share a Proton Pass vault

फिर आप जिन लोगों के साथ शेयर करना चाहते हैं, उनके ईमेल पते दर्ज कर सकते हैं या टीम के सदस्यों की सूची से चुन सकते हैं।

शेयरिंग इजाज़त वापस लेना

आप कभी भी इजाज़त वापस ले सकते हैं। इसके लिए, किसी तिजोरी के नाम के बगल में मौजूद तीन वर्टिकल डॉट्स पे क्लिक करें और पहुंच प्रबंधित करें चुनें।

नई स्क्रीन में, यूज़र के नाम के बगल में मौजूद तीन वर्टिकल डॉट्स पे क्लिक करें और पहुंच हटाएं चुनें।

Remove user access in Proton Pass

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me