Proton Pass for Business में एडमिन टूल्स का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass for Business
Proton Pass for Business आपको एक ही ऐप से अपने संगठन के यूज़रनेम, पासवर्ड, बैंक कार्ड और अन्य डाटा की सुरक्षा करने और कई यूज़र के बीच एक्सेस कंट्रोल करने की सुविधा देता है। Proton Pass for Business पर अपग्रेड करने के लिए इस लिंक पे जाएं। इस गाइड में बताया गया है कि एडमिन सेटिंग कैसे इस्तेमाल करें।
- बहु-उपयोगकर्ता समर्थन कैसे सक्षम करें
- नए उपयोगकर्ता कैसे जोड़ें
- यूज़र कैसे बदलें
- पासवर्ड बदलें और यूज़र मिटाएं
- 2-एफए सक्षम और लागू करना
बहु-उपयोगकर्ता समर्थन कैसे सक्षम करें
Proton Pass for Business की सभी खासियतों का इस्तेमाल करने के लिए, पहले आपको कई यूज़र के लिए समर्थन सक्षम करना होगा। इसके लिए, pass.proton.me पे जाएं और अपने खाते में साइनइन करें। इसके बाद, स्क्रीन के सबसे ऊपर दाईं तरफ जाएं, अपनी प्रोफाइल पिक्चर पे क्लिक करें और सेटिंग पे क्लिक करें।
सेटिंग मेन्यू में जाने के बाद, बाईं तरफ Organizations के नीचे मौजूद बहु-उपयोगकर्ता समर्थन वाले टैब पे क्लिक करें। वहां बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करें पे क्लिक करें।
आपको अपने पासवर्ड से सत्यापन करना होगा और अपने नए संगठन के लिए एक नाम सेट करना होगा।
आप इस खाते के मुख्य एडमिन होंगे और यूज़र जोड़ने, हटाने के साथ-साथ उनके लिए इजाज़त सेट करने में सक्षम होंगे।
नए उपयोगकर्ता कैसे जोड़ें
बहु-उपयोगकर्ता समर्थन सक्षम करने के बाद नए उपयोगकर्ता जोड़े जा सकते हैं।
अपनी Pass खाता सेटिंग में बाईं तरफ Organizations के नीचे मौजूद उपयोगकर्ता टैब पे क्लिक करें। आपको अपने खाते के सभी उपयोगकर्ताओं का ओवरव्यू दिखेगा। नया उपयोगकर्ता जोड़ने के लिए उपयोगकर्ता जोड़ें पे क्लिक करें।
नई स्क्रीन में, नए उपयोगकर्ता का नाम और न्योता ईमेल पता डालें। अगर आप न्योता ईमेल भेजे बिना अपने संगठन में किसी सदस्य को जोड़ना चाहते हैं, तो “इसके बजाय पासवर्ड बनाएं” पे क्लिक करें और पासवर्ड फील्ड भरें। उनका पासवर्ड कॉपी करके किसी सुरक्षित संचार चैनल के ज़रिए उनके साथ शेयर करना ना भूलें।
नोट: पासवर्ड फील्ड सिर्फ एडमिन के “इसके बजाय पासवर्ड बनाएं” पे क्लिक करने के बाद ही दिखाई देंगे.
एडमिन इजाज़त डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है। नए उपयोगकर्ता को एडमिन इजाज़त (यूज़र जोड़ने-हटाने और उनकी इजाज़त बदलने की क्षमता) देने के लिए बस टॉगल पे क्लिक करें। हालांकि, ध्यान रखें कि यह सिर्फ तब मुमकिन है, जब एडमिन नए उपयोगकर्ता के लिए नया पासवर्ड बनाने का फैसला करे। अगर एडमिन ईमेल न्योते के ज़रिए नए उपयोगकर्ता को आमंत्रित करता है, तो उस उपयोगकर्ता को बाद में ही एडमिन इजाज़त दी जा सकती है। यानी तभी, जब वे न्योता स्वीकार करके अपना खाता बना लें।
एडमिन “इसके बजाय ईमेल द्वारा आमंत्रण लिंक भेजें” लिंक पे क्लिक करके वापस “ईमेल न्योता मोड” में जा सकता है।
पूरा होने के बाद, उपयोगकर्ता बनाएं पे क्लिक करें या, अगर अपने संगठन में और लोगों को जोड़ना है, तो एकाधिक उपयोगकर्ता जोड़ें पे क्लिक करें।
एक बार में कई उपयोगकर्ता जोड़ना
Instead of going one by one, you can also add users in batches using a CSV file. We have prepared a template you can use, which you can download here(नई विंडो) (right-click → Save link as…) or via the menu in the web app.

यूज़र कैसे बदलें
किसी यूज़र का नाम और एडमिन स्थिति बदलने के लिए, उनके नाम की दाईं तरफ मौजूद बदलें बटन पे क्लिक करें।
नई स्क्रीन में, जिस जानकारी में बदलाव करना है करें और सहेजें पे क्लिक करें।
पासवर्ड बदलें और यूज़र मिटाएं
बदलें बटन की दाईं तरफ मौजूद नीचे की ओर तीर पे क्लिक करके अन्य फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पासवर्ड बदलें से आप किसी यूज़र का पासवर्ड बदल सकते हैं।
- सत्र वापस लें से यूज़र सभी सत्रों से लॉग आउट हो जाता है।
- मिटाएं से यूज़र आपके संगठन से पूरी तरह हट जाता है।
2-एफए सक्षम और लागू करना
अपने और अपनी टीम के लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सक्षम करने के लिए, अपनी Pass खाता सेटिंग में बाईं तरफ Organization टैब के नीचे मौजूद सत्यापन पे जाएं।
स्क्रीन के नीचे मौजूद सही टॉगल का इस्तेमाल करके, आप एडमिन या पूरे संगठन के लिए 2-एफए का इस्तेमाल अनिवार्य कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटेड ईमेल भेजकर अपनी टीम के सदस्यों को 2-एफए सक्षम करने के लिए याद दिलाने का विकल्प भी चुन सकते हैं।