ज़्यादातर स्प्रेडशीट एक पल से शुरू होती हैं। छुट्टियों का बजट। शादी के मेहमानों की लिस्ट। एक शेयर की गई किराने की खरीदारी का प्लैन। एक कैलोरी ट्रैकर, जिसे आप “बस कुछ हफ़्तों” के लिए रखना चाहते थे। ये किसी खास सवाल का जवाब देने या ज़िंदगी के एक छोटे हिस्से को व्यवस्थित करने के लिए बनाई जाती हैं, फिर हम आगे बढ़ जाते हैं।
लेकिन स्प्रेडशीट नहीं।
जिसे हम एक अस्थायी स्क्रैचपैड मानते हैं, वो किसी स्थायी संग्रह के करीब चला जाता है — और एक ज़िम्मेदारी बन जाता है। निजी जानकारी अपने असली मकसद के खत्म होने के बहुत बाद तक स्टोर किया हुआ और एक्सेस करने लायक रहती है, और आपके पर्सनल रिकॉर्ड ऐसे प्लैटफॉर्म और AI सिस्टम को सौंप दिए जाते हैं जो डाटा से मुनाफा कमाने के लिए बनाए गए हैं।
Proton ने US, UK, जर्मनी और फ्रांस में 1,000 वयस्कों का सर्वे किया ताकि पता चल सके कि लोग स्प्रेडशीट का इस्तेमाल कैसे करते हैं। हमने पूछा कि वो कितनी बार स्प्रेडशीट इस्तेमाल करते हैं, किस तरह की निजी जानकारी स्टोर करते हैं, फ़ाइलें कैसे शेयर करते हैं, क्या उनके पास अब भी पुरानी स्प्रेडशीट का एक्सेस है, और वो क्या मानते हैं कि स्प्रेडशीट प्रोवाइडर उनका डाटा क्या देख सकते हैं या उसके साथ क्या कर सकते हैं।
नतीजे ये दिखाते हैं कि लोग स्प्रेडशीट में कितनी घनिष्ठ जानकारी डालते हैं, और ये भी कि उन्हें कितनी चिंता सताती है कि Big Tech उस डाटा तक अनिश्चितकाल तक एक्सेस बनाए रख सकता है।
स्प्रेडशीट डरावने पहचान के नक्शे हैं

हममें से ज़्यादातर लोगों के लिए स्प्रेडशीट वही जगह है जहां रोज़मर्रा की ज़िंदगी व्यवस्थित होती है।
देशों में 71–77% लोग बजट और पर्सनल फाइनेंस के लिए स्प्रेडशीट इस्तेमाल करते हैं। US में लगभग आधे (47%) लोग सदस्यता या लॉगइन से जुड़ी जानकारी ट्रैक करते हैं। जर्मनी में स्प्रेडशीट घरेलू प्रोजेक्ट संभालने के मुख्य टूल बन चुकी हैं (49%)।
अगर सब मिलाकर देखा जाए, तो इस डाटा का विश्लेषण करके किसी शख्स की आदतों, फाइनेंस, दिनचर्या, रिश्तों और प्राथमिकताओं की तस्वीर पहले से ज़्यादा विस्तृत बनाई जा सकती है। जो चीज़ लाइफ एडमिन के तौर पे शुरू हुई थी, उसका इस्तेमाल अचानक प्रोडक्ट्स को पर्सनलाइज़ करने, विज्ञापन टारगेट करने या AI सिस्टम को ट्रेन करने के लिए होने लगता है।
जब स्प्रेडशीट स्थायी संग्रह बन जाती हैं
इससे भी बुरी बात, हमारी रिसर्च दिखाती है कि स्प्रेडशीट अक्सर उन पलों से ज़्यादा देर तक रहती हैं जिनके लिए वो बनाई गई थीं, और अक्सर लोगों की सोच से ज़्यादा व्यापक रूप से शेयर की जाती हैं। पुराने पार्टनर, फ्लैटमेट या पुराने ट्रैवल ग्रुप को भेजे गए लिंक रिश्ते या प्रोजेक्ट खत्म होने के बहुत बाद तक काम करते रहते हैं।
US में दो-तिहाई से ज़्यादा जवाब देने वालों ने कहा कि उनके पास अब भी ऐसी स्प्रेडशीट या शेयर किए गए डॉक्यूमेंट का एक्सेस है जिनकी उन्हें अब ज़रूरत नहीं है। और फ्रांस में लगभग हर चौथे शख्स ने कहा कि स्प्रेडशीट शेयर करते वक्त वो “लिंक वाला कोई भी देख सकता है” इस्तेमाल करते हैं, यानी एक्सेस बना रहेगा, चाहे आपको याद न रहे कि लिंक किसके पास है।
ज़रूरत से ज़्यादा शेयर करना अलग-अलग गलतियों की श्रृंखला नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के व्यवहार का एक पैटर्न है। स्प्रेडशीट जल्दी बनाई जाती हैं और धीरे-धीरे भूली जाती हैं। एक अल्पकालिक हेल्थ लॉग को हमेशा का इतिहास नहीं बनना चाहिए।
- US में 67% जवाब देने वालों ने कहा कि उनके पास अब भी ऐसी स्प्रेडशीट या शेयर किए गए डॉक्यूमेंट का एक्सेस है जिनकी उन्हें अब ज़रूरत नहीं है।
- फ्रांस के 24% जवाब देने वालों ने कहा कि स्प्रेडशीट शेयर करते वक्त वो “लिंक वाला कोई भी देख सकता है” इस्तेमाल करते हैं।
खातों के आपस में मिल जाने की सुविधा
चाहे लिंक सावधानी से ही शेयर किए गए हों, स्प्रेडशीट अपने असली संदर्भ से बाहर निकल सकती हैं। हम फ़ाइलें बनाते और खोलते हैं वहां जहां उस वक्त सबसे आसान लगता है: ऑफिस के लैपटॉप पे पर्सनल बजट, या अपने नियोक्ता के Google खाते में शॉपिंग लिस्ट।

जब सीमाएं इस तरह मिट जाती हैं, तो स्प्रेडशीट अब किसी एक खाते या संदर्भ से साफ तौर पे नहीं जुड़ी रहतीं। फ़ाइलें डिवाइस और लॉगइन के बीच इधर-उधर होती रहती हैं, और लोगों को पता नहीं रहता कि उनका कौन सा डाटा बाहर है, और कौन (या कौन से मशीन लर्निंग एल्गोरिदम) उसे आज़ादी से एक्सेस कर सकता है।
Big Tech और AI को लेकर निजता की चिंताएं

हमारी रिसर्च के मुताबिक, लोगों को पक्का नहीं पता होता कि पर्दे के पीछे उनके डाटा का क्या होता है।
देशों में जवाब देने वालों का मानना है कि उनके स्प्रेडशीट डाटा का इस्तेमाल इन चीज़ों के लिए हो सकता है:
- विज्ञापन टारगेटिंग या प्रोफाइलिंग (39–42%)
- AI सिस्टम को ट्रेन करना (27–40%)
- अपने-आप कंटेंट स्कैन करना (25–38%)
ये चिंताएं इसलिए मौजूद हैं क्योंकि ये असली हैं। ज़्यादातर Big Tech प्लैटफॉर्म, जैसे Google और Microsoft, पे आपकी स्प्रेडशीट को बढ़-चढ़कर स्कैन किया जाता है। वही सर्विस, जो आपको फ़ाइलें खोजने, क्रम में लगाने और शेयर करने में मदद करती है, वो उनके अंदर की चीज़ें भी पढ़ सकती है। क्योंकि शीट शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होतीं, इन कंपनियों के पास कंटेंट खोलने की चाबियां रहती हैं और वो उन्हें थर्ड पार्टी के साथ भी शेयर कर सकती हैं।
जो जानकारी आपने कभी खुद के लिए लिखी थी, उसका विश्लेषण तब तक होता रह सकता है, जब आप उसके बारे में सोचना बहुत पहले छोड़ चुके होते हैं। जब पर्सनल स्प्रेडशीट कई ऐप और खातों में फैली होती हैं, तो ये जानना मुश्किल हो जाता है कि आपका डाटा कौन देख सकता है, उसका इस्तेमाल कैसे होता है, और वो कितनी देर तक किसी और के सिस्टम का हिस्सा रहेगा।
बेहतर स्टैंडर्ड कैसा दिखता है
स्प्रेडशीट घने डाटा सेट होती हैं और अपने पीछे बहुत बड़ी छाप छोड़ जाती हैं। बेहतर स्टैंडर्ड का मतलब है कि आपकी स्प्रेडशीट चुपचाप प्रोफाइलिंग, विज्ञापन या AI सिस्टम के लिए लंबे समय के इनपुट न बन जाएं। पर्सनल डाटा हमेशा आपके कंट्रोल में होना चाहिए।
इसीलिए हमने Proton Sheets बनाई है।
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन: हम आपकी जानकारी नहीं पढ़ सकते और न ही उसे AI को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यूज़र-कंट्रोल्ड एन्क्रिप्शन चाबियां: सिर्फ अधिकृत सहयोगी ही कंटेंट का एक्सेस कर सकते हैं।
- सुरक्षित कोलैबोरेशन: मालिकों को साफ तौर पे पता रहता है कि कोई स्प्रेडशीट देख या बदल कौन सकता है।
- जाने-पहचाने टूल: रीयल-टाइम एडिटिंग, फॉर्मैट और फॉर्मूला के साथ वही कोलैबोरेटिव, प्रोडक्टिव अनुभव लें जिसकी आपको आदत है।
Proton Sheets के साथ, आपकी स्प्रेडशीट के अंदर का डाटा आपकी निजी संपत्ति की तरह ट्रीट किया जाता है। हम उसे स्टोर और सिंक करते हैं, लेकिन हम उसे पढ़ नहीं सकते। आपके बजट, प्लैन, हेल्थ लॉग और शेयर की गई लिस्ट सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखती हैं जिन्हें आप चुनते हैं, प्लैटफॉर्म को नहीं।
आपको फिर भी रीयल-टाइम कोलैबोरेशन, जाने-पहचानी स्प्रेडशीट खासियतें और आसान शेयरिंग मिलती है। बस ये बदलता है कि आपका डाटा कौन नहीं देख सकता।






