कर्मचारी ऑनबोर्डिंग कंपनी के सिक्योरिटी लाइफसाइकल के सबसे अहम – और अक्सर नज़रअंदाज़ किए गए – पड़ावों में से एक है। जब बिज़नेस प्रोडक्टिविटी और इंटीग्रेशन पे फोकस करते हैं, तब नए कर्मचारी के सफर के शुरुआती घंटे और दिन अक्सर गैर-ज़रूरी जोखिम पैदा करते हैं।
ये शुरुआती फैसले लंबे समय तक चलने वाली कमज़ोरियां पैदा कर सकते हैं, जो आगे चलकर कर्मचारियों के सिक्योरिटी हैंडल करने के तरीके पे असर डालती हैं। जल्दबाज़ी में किए गए खाता सेटअप, असुरक्षित तरीके से प्रमाण शेयर करना, और ज़्यादा एक्सेस की अनुमतियां लंबे समय तक असर डाल सकती हैं।
एक संरचित, सिक्योरिटी-फर्स्ट ऑनबोर्डिंग प्रोसेस संगठनों को पहले दिन से ही जोखिम कम करने में मदद करती है, और साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए साफ उम्मीदें तय करती है। ये सुनिश्चित करती है कि एक्सेस ठीक से दिया जाए, प्रमाण सुरक्षित तरीके से हैंडल किए जाएं, और कर्मचारी कंपनी के डाटा की सुरक्षा में अपनी भूमिका समझें।
ये गाइड कर्मचारी ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी के लिए एक व्यावहारिक तरीका देती है, जिसमें ऐसे अमल में लाने योग्य कदम शामिल हैं जिन्हें अलग-अलग साइज़ की टीमों में लागू किया जा सकता है। ये ये भी दिखाती है कि एक बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर ज़्यादा नियंत्रित और असरदार प्रोसेस में कैसे सहायता कर सकता है।
ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी के लिए हाई-रिस्क क्यों है?
सबसे आम कर्मचारी ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी गलतियां कौन सी हैं?
सुरक्षित ऑनबोर्डिंग के लिए कैसे तैयारी करें
पहले दिन से सुरक्षित एक्सेस कैसे लागू करें
पहले हफ्ते में सिक्योरिटी जागरूकता कैसे बनाएं
सिक्योरिटी-फर्स्ट ऑनबोर्डिंग कल्चर कैसा दिखता है?
रिमोट और हाइब्रिड ऑनबोर्डिंग में सिक्योरिटी कैसे हैंडल करें
ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान और बाद में एक्सेस की गलतियां कैसे सुधारें
लंबे समय की अच्छी सिक्योरिटी आदतें कैसे सेटअप करें
पासवर्ड मैनेजर से ऑनबोर्डिंग को बदलें
ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी के लिए हाई-रिस्क क्यों है?
ज़्यादातर संगठन किसी नए सदस्य को शामिल करते समय जल्दी करते हैं। लेकिन इस जल्दबाज़ी में टीमें अक्सर एक्सेस और प्रमाण के मामले में शॉर्टकट अपना लेती हैं। इससे अनजाने में ऐसी कमज़ोरियां बन जाती हैं जिनका फायदा हमलावर उठाने के लिए तैयार रहते हैं।
पहचान की पूरी जांच किए बिना एक्सेस देना, दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) छोड़ देना, या बस ईमेल या मैसेजिंग ऐप्स से पासवर्ड शेयर कर देना — ये सब आपकी जितनी सोच हो, उससे कहीं ज़्यादा बार होता है। जल्दबाज़ी में IT ऑनबोर्डिंग की बेस्ट प्रैक्टिस पीछे छट सकती हैं, खासकर जब बैच में भर्ती किया जा रहा हो या रिमोट वर्क के लिए प्रोसेस ढाली जा रही हो।
ये कमियां सिर्फ हमलावरों को मौका नहीं देतीं: ये नए कर्मचारियों को ये भी सिखा देती हैं कि शॉर्टकट कंपनी कल्चर का हिस्सा हैं।
सबसे आम कर्मचारी ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी गलतियां कौन सी हैं?
ऑनबोर्डिंग लंबे समय की सिक्योरिटी आदतों की दिशा तय करती है। यहां कुछ ऐसे जाल हैं जिनमें स्थापित कंपनियां भी शुरुआती अहम दिनों में फंस जाती हैं:
- शुरुआती खाता पासवर्ड या संवेदनशील लिंक ईमेल, मैसेजिंग ऐप्स, या स्प्रेडशीट के ज़रिए शेयर करना।
- समय बचाने के लिए एडमिन अधिकार दे देना, फिर उन्हें सीमित करना भूल जाना।
- बिना किसी डिवाइस जांच के अनजान या अनमैनेज्ड डिवाइस से एक्सेस की अनुमति देना।
- मल्टी-फैक्टर सत्यापन का सेटअप टाल देना।
- सिक्योरिटी ट्रेनिंग होने से पहले ही एक्सेस दे देना।
ऑनबोर्डिंग की अफरा-तफरी में इनमें से हर काम करने का मन कर सकता है। लेकिन इनमें से हर एक काम बिज़नेस की सिक्योरिटी स्थिति को गंभीर रूप से कमज़ोर करता है। और एक बार गलती हो जाए, तो उसे ठीक करना काफी ज़्यादा समय लेने वाला और मुश्किल काम होता है।
सुरक्षित ऑनबोर्डिंग के लिए कैसे तैयारी करें
नए टीम सदस्य के लिए एक आसान और सुरक्षित शुरुआत के लिए उसके आने (या लॉगऑन करने) से पहले ही तैयारी ज़रूरी है। आपके संगठन को उसके आगमन के लिए नीचे दिए गए कामों के साथ प्लैन बनाना चाहिए:
- न्यूनतम विशेषाधिकार सिद्धांत के आधार पर ये तय करें कि भूमिका के हिसाब से नए कर्मचारी को किन सिस्टम का एक्सेस मिलेगा।
- सारे खाते पहले से बना लें, लेकिन कोई भी प्रमाण या लिंक असुरक्षित चैनल से न भेजें।
- अपने चुने हुए बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर, जैसे Proton Pass for Business, के इनवाइट लिंक सेटअप करें, जो नए कर्मचारी के लिए पर्सनलाइज़्ड हों और पहले दिन के लिए तैयार हों।
- 2-एफए एनरोलमेंट और पहला लॉगइन अपनी आधिकारिक दिन 1 की ऑनबोर्डिंग चेकलिस्ट का हिस्सा बनाएं।
ये चीजें पहले से तैयार रखने से आखिरी पल की भागदौड़ से बचा जा सकता है और गैर-ज़रूरी जोखिम सीमित होता है। ये बात खासकर बिखरी हुई टीमों के लिए ज़रूरी है, जहां सामने से सत्यापन संभव नहीं हो सकता।
पहले दिन से सुरक्षित एक्सेस कैसे लागू करें
टीम सदस्य के शुरुआती घंटे ज़्यादा जोखिम भरे होते हैं। वो जल्दी से एक्सेस पाकर काम शुरू करना चाहते हैं, और आपकी IT टीम एक साथ कई ऑनबोर्डिंग, नए प्रोजेक्ट और आउटेज संभाल रही हो सकती है।
सिक्योरिटी-केंद्रित ऑनबोर्डिंग के लिए नीचे दी गई चीजों की जांच ज़रूरी है:
- दो-फैक्टर सत्यापन तुरंत कॉन्फ़िगर किया जाता है, इससे पहले कि किसी प्रोडक्शन सिस्टम या ऑफिस टूल का एक्सेस दिया जाए।
- प्रमाण और शेयर किए गए सीक्रेट सिर्फ सुरक्षित शेयरिंग तरीकों के ज़रिए दिए जाते हैं।
- नए कर्मचारी को सिक्योरिटी की ज़रूरी बातों का एक छोटा लाइव इंट्रो मिलता है: मज़बूत पासवर्ड बनाना, सुरक्षित शेयरिंग, और फिशिंग हमलों को पहचानना।
शुरुआत में ही सिक्योरिटी पे ज़ोर देने से कर्मचारियों को दिख जाता है कि चीजें कैसे चलती हैं – और ये भी कि शॉर्टकट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसीलिए पहला दिन अच्छी डिजिटल आदतें डालने का सबसे अच्छा मौका है, जो आगे के व्यवहार को आकार देंगी।
पहले हफ्ते में सिक्योरिटी जागरूकता कैसे बनाएं
जब टीम सदस्य अपना सिक्योरिटी सेटअप पूरा कर लें, तो आपका ध्यान उन्हें अच्छी आदतें बनाने और आपकी सिक्योरिटी व पासवर्ड नीतियों को समझने में मदद देने की तरफ बदलना चाहिए।
पहले हफ्ते के अंदर एक छोटा सिक्योरिटी जागरूकता सत्र रखना एक महीना इंतज़ार करने से कहीं ज़्यादा असरदार है। इसकी वजह ये है:
- नए कर्मचारियों ने अभी तक शॉर्टकट विकसित नहीं किए होते, तो आप सही उम्मीदें तय कर सकते हैं।
- कर्मचारी काम सीखने के दौर में सुझावों को ज़्यादा गंभीरता से लेते हैं।
- गलत सिक्योरिटी फैसले अगर जल्दी सुधार लिए जाएं, तो आदत बनने की संभावना कम रहती है।
आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि नए कर्मचारी प्रमाण मैनेजमेंट, निजी डिवाइस (BYOD) के इस्तेमाल, संवेदनशील डाटा को हैंडल करने, संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट करने, और पासवर्ड सुरक्षित रखने के कंपनी नियम जानते हों। सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करने वाली इंटरैक्टिव चर्चा उन्हें जोड़े रखती है और हर नियम के पीछे की वजह साफ करती है।
सिक्योरिटी-फर्स्ट ऑनबोर्डिंग कल्चर कैसा दिखता है?
अगर आपका कंपनी कल्चर ढीला है, तो आपकी टेक्नोलॉजी या कंट्रोल चाहे कितने भी बढ़िया हों, कोई फर्क नहीं पड़ता: सिक्योरिटी को आदर्श होना चाहिए।
कर्मचारी ऑनबोर्डिंग सिक्योरिटी को ऐसे बढ़ावा दे सकते हैं:
- उदाहरण बनकर आगे बढ़ें: IT स्टाफ और मैनेजर हमेशा किसी और कर्मचारी की तरह वही सुरक्षित एक्सेस नियम फॉलो करते हैं।
- सिक्योरिटी को सज़ा नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की तरह पेश करें। गलतियों को छिपा देने की बजाय ठीक किया जाता है।
- समस्याओं की रिपोर्ट करने पे लोगों को इनाम दें, चाहे वो छोटी ही हों, खासकर उनके ऑनबोर्डिंग दौर के दौरान।
- इंटरनल चैनलों पे छोटे रिमाइंडर और सफलता की कहानियां पब्लिश करें ताकि पासवर्ड मैनेजमेंट की बेस्ट प्रैक्टिस सबको याद रहें।
असल बात ये है कि सिक्योरिटी को ऑफिस के रोज़मर्रा का एक दिखने वाला हिस्सा बनाया जाए, न कि सिर्फ सालाना ट्रेनिंग कार्यक्रम या कभी-कभार आने वाला ईमेल।
रिमोट और हाइब्रिड ऑनबोर्डिंग में सिक्योरिटी कैसे हैंडल करें
अब हाइब्रिड और रिमोट वर्क आम होते जा रहे हैं, इसलिए ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के कुछ हिस्सों की दोबारा समीक्षा ज़रूरी है। रिमोट माहौल में सत्यापन मुश्किल हो जाता है, घर के डिवाइस को कनेक्ट करने की ज़रूरत पड़ सकती है, और टाइम ज़ोन शेड्यूलिंग को उलझा देते हैं।
रिमोट और हाइब्रिड वर्कफोर्स की ऑनबोर्डिंग संभालते समय नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें:
- हर नए कर्मचारी की पहचान पक्की करने के लिए वीडियो कॉल और सुरक्षित डिजिटल सत्यापन तरीकों का इस्तेमाल करें।
- घर के डिवाइस से तब तक एक्सेस की अनुमति न दें, जब तक उनकी जांच और रजिस्ट्रेशन न हो जाए। कंपनी के डाटा फ्लो को कंट्रोल करने के लिए ये बेहद ज़रूरी है।
- मैनेजरों और टीम लीड्स को ट्रेन करें कि वर्चुअली 2-एफए और सुरक्षित पासवर्ड प्रैक्टिस कैसे समझाएं, ताकि हर कर्मचारी — चाहे वो कहीं भी हो — सुरक्षा के लिए एक जैसा ध्यान पाए।
रिमोट ऑनबोर्डिंग में सिक्योरिटी ट्रेनिंग सत्र रिकॉर्ड करना या सेल्फ-पेस्ड कोर्स सेटअप करना भी आसान हो जाता है, जो एकरूपता बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि सीधी सहायता, खासकर उन लोगों के लिए जो डिजिटल टूल्स से कम परिचित हैं, उतनी ही ज़रूरी है।
ऑनबोर्डिंग प्रोसेस के दौरान और बाद में एक्सेस की गलतियां कैसे सुधारें
ऑनबोर्डिंग के बाद एक आम गलती है लंबे समय तक चलने वाला “अस्थायी” एक्सेस। एडमिन अधिकार और कम इस्तेमाल होने वाले सिस्टम परमिशन महीनों तक बिना जांचे रह सकते हैं, और ऑनबोर्डिंग के काफी समय बाद तक डाटा खुला रह सकता है।
ये रोकने के लिए एक महीने बाद समीक्षा करना फायदेमंद रहता है, जिससे:
- जांचें कि ऑनबोर्डिंग के दौरान दिए गए हर खाता और परमिशन अब भी उस व्यक्ति की मौजूदा भूमिका और ज़िम्मेदारियों से मेल खाते हैं।
- अटैक सरफेस सीमित करने के लिए इस्तेमाल में न आने वाले खातों या टूल्स को हटाएं।
- पक्का करें कि कर्मचारी सभी ज़रूरी सिक्योरिटी उपायों को अच्छी तरह समझता है।
नियोजित समीक्षाएं एक्सेस की समस्याओं को पकड़ लेती हैं और ठीक कर देती हैं, इससे पहले कि वो सिक्योरिटी लीक की वजह बनें। ज़्यादातर कर्मचारी जान-बूझकर अधिकारों का गलत इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन अगर उनके पास वो एक्सेस है जिसकी असल में ज़रूरत नहीं, तो वो शायद ही रिपोर्ट करें।
लंबे समय की अच्छी सिक्योरिटी आदतें कैसे सेटअप करें
एक महीने बाद आपकी ऑनबोर्डिंग प्रोसेस को नए कर्मचारी मोड से बदलकर लगातार कर्मचारी सहायता की तरफ बढ़ जाना चाहिए। इसका सीधा मतलब है लगातार सिक्योरिटी रिमाइंडर शामिल करना और सवाल आने पे सहायता चैनल उपलब्ध कराना।
आप ये कुछ तरीके अपना सकते हैं:
- इंटरनल प्लैटफॉर्म के ज़रिए शेयर किए जाने वाले छोटे, नियमित सिक्योरिटी रिफ्रेशर।
- जहां लागू हो, वहां 2-एफए सेट या अपडेट करने के रिमाइंडर।
- समस्याओं की रिपोर्ट करने या एक्सेस से जुड़ी मदद मांगने का एक साफ और आसान तरीका, चाहे ऑनबोर्डिंग को महीने बीत चुके हों।
लगातार सिक्योरिटी और डाटा लीक सुरक्षा समीक्षा, सुझाव और सुधार की एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इस संदर्भ में IT ऑनबोर्डिंग की बेस्ट प्रैक्टिस, जैसे ये जांचना कि सिस्टम अपडेट हुए हैं, पासवर्ड नीतियां मज़बूत हैं और NIST दिशा-निर्देशों के अनुसार हैं, लंबे समय की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं। और जानकारी के लिए हमारी सुरक्षित ऑनबोर्डिंग चेकलिस्ट देखें।
सुरक्षित ऑनबोर्डिंग प्रोसेस बनाने का मतलब चीजों को धीमा करना या नए सहकर्मियों के लिए जिंदगी मुश्किल करना नहीं है। इसका मतलब है भरोसा बनाना, और ये दिखाना कि आपका बिज़नेस अपने लोगों की सुरक्षा करता है, आपके लोग आपके बिज़नेस की सुरक्षा करते हैं, और दोनों साथ मिलकर बढ़ते हैं।
पासवर्ड मैनेजर से ऑनबोर्डिंग को बदलें
प्रमाण मैनेजमेंट सिक्योरिटी के लिए बेहद ज़रूरी है, खासकर जब हम ये देखें कि Proton के Data Breach Observatory के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में पासवर्ड 47% लीक में उजागर हुए।
चूंकि नए कर्मचारियों को अक्सर कई सिस्टम के प्रमाण संभालने होते हैं, इस प्रोसेस को सुरक्षित बनाने का एकमात्र तरीका है एक बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके यूनीक, अनुमान लगाने में मुश्किल, सुरक्षित पासवर्ड बनाना और संभालना।
Proton Pass for Business को IT टीमों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, चाहे वो बड़े हों या छोटे बिज़नेस।
जब आप Proton Pass for Business को अपनी कर्मचारी ऑनबोर्डिंग प्रोसेस में शामिल करते हैं, तो आप उसे काफी आसान बना सकते हैं:
- नए कर्मचारियों को उनकी निजी पासवर्ड तिजोरी का एक सुरक्षित इनवाइट मिलता है।
- उन्हें जिन प्रमाणों की ज़रूरत होती है, वो सब पासवर्ड मैनेजर के ज़रिए, एक सुरक्षित माहौल में शेयर किए जाते हैं।
- एक्सेस भूमिका के हिसाब से होता है। कर्मचारियों को सिर्फ वही मिलता है जिसकी उन्हें ज़रूरत होती है, और वो दूसरी टीमों या विभागों के संवेदनशील लॉगइन नहीं देख सकते।
- एडमिन के पास बिल्ट-इन कंट्रोल और रिपोर्टिंग खासियतें होती हैं, ताकि कुछ भी नज़रअंदाज़ न हो या “अभी के लिए” दी गई अनुमति न रह जाए।
- हमारा सॉफ्टवेयर ओपन-सोर्स है, स्विस निजता सुरक्षा और इंडिपेंडेंट ऑडिट के साथ, इसलिए आपको ये अतिरिक्त भरोसा मिलता है कि आप जो इस्तेमाल कर रहे हैं वो भरोसेमंद है।
Proton इकोसिस्टम का हिस्सा होने के नाते, Proton Pass for Business आपको ऑनबोर्डिंग के दौरान और बाद में, बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी सुनिश्चित करने देता है, इन खासियतों के साथ:
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
- लागू की जा सकने वाली टीम पासवर्ड नीतियां
- 2-एफए के लिए सहायता
- सुरक्षित शेयरिंग नियम
- पासकी और बायोमेट्रिक सत्यापन
- एडमिन विजिबिलिटी और कंट्रोल
- GDPR, HIPAA, और ISO 27001 जैसे रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के अनुपालन
सुरक्षित बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर के साथ एक बेहतर ऑनबोर्डिंग प्रोसेस बनाएं।






