Thunderbird में “Checking mail server capabilities” सूचना से जुड़ी समस्याओं को कैसे हल करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton Mail Bridge
Proton Mail Bridge के साथ Thunderbird इस्तेमाल करते समय, आपको ये स्थिति सूचना दिखाई दे सकती है।
आमतौर पे, ये कुछ सेकंड तक रहती है और फिर गायब हो जाती है। अगर ये दो मिनट से ज़्यादा देर तक रहे, तो ये संरचना से जुड़ी समस्या की वजह से हो सकता है।
इस समस्या की वजह क्या है और इसे कैसे हल करें
डिफॉल्ट रूप से, Thunderbird Bridge के साथ संवाद करने के लिए सुरक्षित कनेक्शन इस्तेमाल करता है। अगर Thunderbird और Bridge में कनेक्शन सुरक्षा सेटिंग के बीच कोई असंगति हो, तो ये सूचना दिखाई दे सकती है।
इसे हल करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।।
1. सुनिश्चित करें कि Thunderbird और Bridge में कनेक्शन सुरक्षा सेटिंग मैच करती हों
सबसे पहले, Bridge खोलें और अपना खाता चुनें। दाईं तरफ आपको IMAP और SMTP दोनों के लिए कनेक्शन सुरक्षा सेटिंग दिखाई देंगी।
Thunderbird में, ऊपर दाईं तरफ मेन्यू पे क्लिक करें → खाता सेटिंग और बाईं तरफ से अपना Proton Mail खाता चुनें। सर्वर सेटिंग चुनें, और सुनिश्चित करें कि कनेक्शन सुरक्षा Bridge द्वारा इस्तेमाल की गई से मैच करती हो।
बदलाव करने के बाद, ईमेल क्लाइंट वापिस शुरु करें।
अगर कनेक्शन सुरक्षा सेटिंग पहले से मैच कर रही हैं, तो आप सीधे अगले चरण पे ले जा सकते हैं।
2. Thunderbird में सर्टिफिकेट को दोबारा मंज़ूरी दें
Thunderbird में सर्टिफिकेट को मैन्युअली भरोसा करना होता है। अगर आपने ये पहले किसी पुराने सर्टिफिकेट के साथ किया हो (जैसे Bridge रीसेट करने से पहले), तो Thunderbird में अब गलत सर्टिफिकेट हो सकता है। ऐसे में, आपको पुराना सर्टिफिकेट Thunderbird से हटाना होगा।
इसके लिए, ऊपर दाईं तरफ मेन्यू खोलें → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → सर्टिफिकेट संभालें → सर्वर टैब, और 127.0.0.1 की सभी एंट्री हटाएं।
Thunderbird वापिस शुरु करें और संदेश प्राप्त करें पे क्लिक करें, Thunderbird आपसे सर्टिफिकेट पे भरोसा करने को कहेगा।
सुनिश्चित करें कि इस अपवाद को स्थायी रूप से सेव करें चुना हुआ है, और फिर सुरक्षा अपवाद पक्का करें पे क्लिक करें।
अगली बार जब आप संदेश भेजें, तो आपसे SMTP सर्वर के लिए भी यही प्रक्रिया दोहराने को कहा जाएगा।
3. Thunderbird में कनेक्शन सुरक्षा को “None” पे बदलें
अगर दूसरा विकल्प काम नहीं किया, तो आप कनेक्शन सुरक्षा को None पे सेट कर सकते हैं, जिससे सर्टिफिकेट चेक बायपास हो जाएंगे।
इसका असर सिर्फ Bridge से Thunderbird तक के कनेक्शन पे होगा, जो आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता। Bridge से Proton सर्वर तक का कनेक्शन हमेशा TLS के साथ सुरक्षित रहता है। चूंकि ये कनेक्शन कभी भी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता, जब तक आपका डिवाइस सुरक्षित है, ये विकल्प कोई अतिरिक्त जोखिम नहीं पैदा करता।
सबसे पहले, Bridge खोलें, और सेटिंग → एडवांस सेटिंग → कनेक्शन मोड पे जाएं। सुनिश्चित करें कि IMAP और SMTP दोनों कनेक्शन STARTTLS पे सेट हों।
Thunderbird से, ऊपर दाईं तरफ मेन्यू खोलें, और खाता सेटिंग चुनें। अपना खाता चुनें और सर्वर सेटिंग चुनें। कनेक्शन सुरक्षा को None में बदलें।
अपना खाता एक बार फिर चुनें। पेज के नीचे आपको SMTP सर्वर बदलें दिखाई देगा। पॉप-अप से, कनेक्शन सुरक्षा को None में बदलें।
इससे Thunderbird को बिना सर्टिफिकेट के Bridge से कनेक्ट करने की अनुमति मिलेगी।