आप किसी ईमेल को ट्रेस करके उसके पीछे का व्यक्ति नहीं पता लगा सकते। लेकिन ईमेल प्रदाता, ISP और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आपकी निजता की रक्षा के लिए कदम न उठाने पर आपके ईमेल के जरिए आपकी पहचान करके आपको ट्रैक कर सकते हैं।

स्पैम को ब्लॉक करना हो, फिशिंग की जांच करनी हो, या किसी अनजान भेजने वाले की जांच करनी हो, तो कभी-कभी आप जानना चाहते हैं कि ईमेल कहां से आया था। और बड़ी टेक कंपनियों, मार्केटर्स और विज्ञापनदाताओं से लेकर कानून प्रवर्तन अधिकारियों तक, बहुत से लोग आपके ईमेल को ट्रेस और ट्रैक करना चाह सकते हैं।

हम समझाते हैं कि ईमेल को कैसे ट्रेस और ट्रैक किया जा सकता है और अपने ईमेल को निजी रखने के लिए आप क्या कदम उठा सकते हैं।

ईमेल पता क्यों ट्रेस करें?
ईमेल से IP पता खोजें
क्या ईमेल को ट्रेस करके व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है?
क्या ईमेल को ट्रेस करके स्थान तक पहुंचा जा सकता है?
ईमेल से आपको कैसे ट्रैक किया जा सकता है
“फ्री” ईमेल डेटा संग्रह
ईमेल ट्रैकर
ईमेल का ट्रैक होना रोकें
प्राइवेट ईमेल पर स्विच करें
VPN (या Tor) का उपयोग करें
नकली-नाम से अपना ईमेल छिपा दें

अंतिम विचार

Proton Mail पाएं बटन

ईमेल क्यों ट्रेस करें?

अगर आपको किसी अनजान भेजने वाले से ईमेल मिले, तो जांचने के कई कारण हो सकते हैं कि वो कहां से आया था:

  • संदेश स्पैम है और आप भेजने वाले को खोजकर ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • आपको फिशिंग हमले का शक है, इसलिए आप जांचते हैं कि संदेश कहां से शुरू हुआ।
  • आपको कोई गाली-भरा संदेश मिला है और आप उसके स्रोत को ट्रेस करना चाहते हैं।

इसी तरह, दूसरे भी आपके ईमेल के जरिए आपको ट्रेस करके आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने की कोशिश कर सकते हैं:

  • ज़्यादातर फ्री ईमेल प्रदाता विज्ञापनों से आपको निशाना बनाने के लिए आपकी पहचान से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करते हैं।
  • मार्केटिंग कंपनियां आपके पाए गए संदेशों में मौजूद ट्रैकर का उपयोग करके ट्रैक कर सकती हैं कि आप उनके ईमेल पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।
  • सरकारें और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आपके भेजे गए ईमेल से आपकी पहचान करके आपको ट्रैक कर सकती हैं। 

कोई भी नकली ईमेल पता बनाकर से फील्ड में कोई भी नाम डाल सकता है, तो उसकी उत्पत्ति कैसे ट्रेस करें?

ईमेल से IP पता खोजें

किसी ईमेल को ट्रेस करने की शुरुआत सोर्स IP पते(नई विंडो) को देखकर करें, जो संख्याओं की वो श्रृंखला है जो इंटरनेट से जुड़े डिवाइसों की पहचान करती है। ईमेल हैडर देखें, जिसमें भेजने वाले, पाने वाले, विषय और संदेश भेजे जाने के समय की जानकारी होती है। ये उस सर्वर का IP पता भी दिखाता है जिससे संदेश भेजा गया था।

उदाहरण के लिए, Proton Mail में आप More मेनू (तीन क्षैतिज बिंदु) पे क्लिक करके और View headers चुनकर ईमेल का हैडर देख सकते हैं।

Proton Mail में View headers विकल्प, जिससे आप ईमेल के सोर्स IP पते को ट्रेस कर सकते हैं

लंबे कोड स्निपेट को देखें (नीचे आंशिक रूप से दिखाया गया है)। ईमेल का सोर्स IP पता पहली Received फील्ड में मिल सकता है (संदेश आम तौर पे आप तक पहुंचने के लिए कई सर्वर से गुजरते हैं, इसलिए आपको कई Received फील्ड दिख सकते हैं)। यहां IP पता 159.135.236.69 है।

संदेश हैडर में Received फील्ड और सोर्स IP पता दिखते हुए

IP पता खोजने का सबसे आसान तरीका है हैडर को काटकर किसी संदेश हैडर एनालाइज़र जैसे Messageheader(नई विंडो) या Email Header Analyzer.(नई विंडो) में पेस्ट करना

Email Header Analyzer, जिसमें सोर्स IP पता, शहर और वह ISP दिख रहा है जिससे ईमेल भेजा गया था

IP पता उस सर्वर की ओर इशारा करता है जिससे ईमेल भेजा गया था, इस मामले में, सैन एंटोनियो, टेक्सास में एक ईमेल डिलीवरी सेवा, लेकिन उस पते को ट्रेस करके किसी खास व्यक्ति तक नहीं पहुंचा जा सकता।

सबसे लोकप्रिय वेब-आधारित और मोबाइल ईमेल ऐप व्यक्तियों को दिए गए सार्वजनिक IP पते ईमेल हैडर में शामिल नहीं करते। Proton Mail के वेब और मोबाइल ऐप से भेजे गए संदेशों के ईमेल हैडर में भेजे गए मेल के हैडर में उपयोगकर्ता के IP पते नहीं होते।

लेकिन SMTP का उपयोग करने वाले डेस्कटॉप ईमेल ऐप, जैसे Outlook या Thunderbird, हैडर में शुरुआती IP पता शामिल कर सकते हैं। हालांकि, आगे की जांच के बिना इस IP पते को ट्रेस करके किसी व्यक्ति तक नहीं पहुंचा जा सकता (नीचे देखें कि आपको कैसे ट्रेस किया जा सकता है)।

संक्षेप में, ईमेल में मौजूद IP पते आपको संकेत दे सकते हैं कि ईमेल कहां से शुरू हुआ। अगर आपको दिखे कि वो किसी अनजान या संदिग्ध स्रोत से है, तो आप उस भेजने वाले से आने वाले ईमेल ब्लॉक कर सकते हैं।

जानें कि Proton Mail में अनचाहे ईमेल कैसे ब्लॉक करें

क्या ईमेल को ट्रेस करके व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है?

ईमेल सेवाएं, इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आपके सार्वजनिक IP पते और अन्य मेटाडाटा(नई विंडो) से आपकी पहचान कर सकती हैं।

पहली बात, मान लीजिए आप मोबाइल नंबर या दूसरी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी का उपयोग करके Gmail जैसी फ्री ईमेल सेवा के लिए साइनअप करते हैं। ऐसे में, प्रदाता बेशक आपको ट्रेस कर सकेगा। लेकिन अगर आप खाता सिर्फ नकली निजी जानकारी से बनाएं, तब भी Google आपकी असली पहचान जोड़कर पता लगा सकता है, क्योंकि वो आपकी ऑनलाइन हर हरकत को लॉग करता है (नीचे देखें कि आपको कैसे ट्रैक किया जाता है)।

दूसरी बात, आपका ISP आपके जुड़े डिवाइसों (जैसे आपका घर का वाई-फाई राऊटर) को सार्वजनिक IP पता देता है, जो इंटरनेट पे आपका पता है। आपका मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर आपके स्मार्टफोन के लिए वही करता है। हर वेबसाइट जिसपे आप जाते हैं या हर ऑनलाइन सेवा जिसका उपयोग करते हैं, वो आपके सार्वजनिक IP पते का उपयोग करके आपके डिवाइस को संदर्भित करेगी (जब तक आप उसे छिपा न दें, नीचे देखें)। इसलिए किसी IP पते से भेजा गया ईमेल उस वक्त उस IP पते वाले व्यक्ति तक ट्रेस किया जा सकता है।

इस तरह, कानून प्रवर्तन एजेंसियां ईमेल प्रदाताओं और ISP से किसी उपयोगकर्ता का IP पता और अन्य मेटाडाटा मांग सकती हैं ताकि ईमेल के पीछे कौन है, ये पता लगाया जा सके, हालांकि ज़्यादातर देशों में इसके लिए अदालत का आदेश चाहिए।

क्या ईमेल को ट्रेस करके स्थान तक पहुंचा जा सकता है?

किसी ईमेल का सोर्स IP पता आपको मोटा-मोटा संकेत दे सकता है कि ईमेल कहां से आया है, उदाहरण के लिए, अगर वो किसी निजी मेल सर्वर से है (ऊपर देखें कि IP पता कैसे खोजें)। लेकिन अक्सर, ईमेल सिर्फ किसी ईमेल प्रदाता का सर्वर दिखाएगा। Google का सर्वर टेक्सास में हो सकता है, लेकिन ईमेल भेजने वाला उपयोगकर्ता कहीं भी हो सकता है।

हालांकि, अगर कानून प्रवर्तनकर्ता आपके ईमेल की जांच करके आपका सार्वजनिक IP पता पा लें, तो उससे आपका स्थान पता चल सकता है।

ज़्यादातर ISP और मोबाइल ऑपरेटर किसी भौगोलिक क्षेत्र में डिवाइसों को सार्वजनिक IP पतों के ब्लॉक देते हैं। इसलिए आपका सार्वजनिक IP पता हो सकता है ये दिखाए कि आप किस शहर या इलाके में रहते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं। कोई IP पता कभी-कभी ये संकेत दे सकता है कि आप किसी दूसरे इलाके या यहां तक किसी दूसरे देश में हैं।

बेशक, अगर आप ईमेल खाते के लिए साइनअप करते वक्त कोई भी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी देते हैं, तो आपके सार्वजनिक रूप से उपलब्ध पते की जानकारी से आपके घर का स्थान ट्रेस किया जा सकता है।

Proton Mail फ्री में लेने वाला बटन

ईमेल से आपको कैसे ट्रैक किया जा सकता है

ईमेल का उपयोग करते वक्त आपको ट्रैक किए जाने के दो मुख्य तरीके हैं:

  • Gmail और Outlook जैसे बड़े फ्री ईमेल प्रदाता पूरे इंटरनेट पे आपके ईमेल और दूसरी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करते हैं।
  • ईमेल मार्केटर ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग करके देखते हैं कि आप ईमेल पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

“फ्री” ईमेल डेटा संग्रह

Gmail और Outlook जैसे ज़्यादातर फ्री ईमेल प्रदाता आपके खाते से आपके हर तरह के इंटरैक्शन पर नजर रखते हैं। वे ब्राउज़र और डिवाइस फिंगरप्रिंटिंग, तीसरें-पार्टी कुकी(नई विंडो) और दूसरी ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग करके आपकी ऑनलाइन गतिविधि को ट्रैक करते हैं।

ऐप और सेवाओं में आपका व्यक्तिगत डेटा जोड़कर, Google विज्ञापनदाताओं के साथ शेयर करने के लिए आपकी विस्तृत प्रोफ़ाइल बना सकता है(नई विंडो)। Gmail और दूसरी “फ्री” Google सेवाओं के लिए आप कोई सदस्यता नहीं खरीदते। बदले में, आप अपनी जिंदगी की निजी जानकारी से भुगतान करते हैं।

Gmail की असली कीमत का अंदाजा लगाने के लिए, Apple के App Store में इसके निजता लेबल को देखें, जो ये दिखाता है कि वो आपसे कितना व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा करता है:

Gmail iOS निजता लेबल, जो दिखाता है कि Google द्वारा इकट्ठा किए गए आपके व्यक्तिगत डेटा से आपको कितने तरीकों से ट्रेस किया जा सकता है

ईमेल ट्रैकर

कंपनियां अक्सर आपकी ईमेल गतिविधि पर नजर रखने के लिए संदेशों में ईमेल ट्रैकर डालती हैं।

ईमेल ट्रैकर आम तौर पे ईमेल में एक छोटा ट्रैकिंग पिक्सेल अंदर डालकर काम करते हैं, जो किसी रिमोट इमेज से जुड़ा होता है। जब आप संदेश खोलते हैं, तो इमेज सोर्स सर्वर से लोड होती है, और संवेदनशील जानकारी भेजने वाले को वापस भेजी जा सकती है, जिनमें शामिल हैं:

  • आपने कौन सा ईमेल खोला
  • खोलने की तारीख और समय
  • डिवाइस का प्रकार और ऑपरेटिंग सिस्टम

ईमेल ट्रैकर आपका IP पता और अनुमानित स्थान भी ट्रैक कर सकते हैं।

एक अध्ययन के मुताबिक, मेल सूचियों से आने वाले 70% से ज़्यादा ईमेल में ट्रैकर होते हैं(नई विंडो)। लेकिन ट्रैकर को ब्लॉक करके अपनी ईमेल गतिविधि को निजी रखने के तरीके हैं।

ईमेल का ट्रैक होना रोकें

यहां जानें कि ईमेल का ज़्यादा निजी उपयोग कैसे करें और ट्रैकर को अपनी निजता में दखल देने से रोकें।

प्राइवेट ईमेल पर स्विच करें

Proton Mail जैसा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल खाता लें।

Proton में हम आपको विज्ञापनों से निशाना बनाने के लिए आपका व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा नहीं करते। हमारी पूरी फंडिंग Proton कम्युनिटी के भुगतान करने वाले सदस्यों से आती है, आपके व्यक्तिगत डेटा का फायदा उठाने से नहीं।

Apple के App Store में Proton Mail का निजता लेबल, जो दिखाता है कि Proton Mail आपकी पहचान से जुड़ा कोई डेटा इकट्ठा नहीं करता

Proton Mail के साथ आप ये कर सकते हैं:

और जानें कि Proton Mail आपको किन चीजों से बचाता है

VPN (या Tor) का उपयोग करें

Proton VPN(नई विंडो) जैसे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) से अपनी ऑनलाइन गतिविधि को निजी रखें।

एक अच्छा VPN आपका IP पता आपके ISP से छिपा देता है और आपकी ऑनलाइन गतिविधि को निजी रखता है। ईमेल का उपयोग करते वक्त अपनी निजता की रक्षा के लिए, आपको अपना प्राइवेट ईमेल सिर्फ VPN के साथ ही एक्सेस करना चाहिए।

अगर आपको ज़्यादा निजता चाहिए, तो Tor गुमनामी नेटवर्क से Proton Mail को एक्सेस करने पे विचार करें।

नकली-नाम से अपना ईमेल छिपा दें

अपने व्यक्तिगत ईमेल पते को छिपाने और अपनी पहचान की रक्षा के लिए ईमेल नकली-नाम यानी अतिरिक्त ईमेल पतों का उपयोग करें। Proton के पैसे वाले प्लैन से आप कम से कम दस अतिरिक्त पते बना सकते हैं।

या SimpleLogin by Proton(नई विंडो) जैसी ईमेल एलियासिंग सेवा का उपयोग करने पे विचार करें। दूसरी वेबसाइटों के लिए गुमनाम नकली-नाम बनाने से आप अपना ईमेल पता निजी रख सकते हैं और अपने इंबॉक्स को स्पैम और फिशिंग से बचा सकते हैं।

अंतिम विचार

हो सकता है आप किसी एक ईमेल को ट्रेस करके व्यक्ति तक न पहुंच पाएं, लेकिन उसके हैडर से आपको अंदाजा हो सकता है कि वो कहां से आया था।

लेकिन ईमेल प्रदाता, ISP और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ईमेल से IP पतों और अन्य मेटाडाटा का उपयोग करके व्यक्तियों को ढूंढ सकती हैं। और मार्केटिंग कंपनियां देख सकती हैं कि आप आपके पाए गए ईमेल पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

इंटरनेट पे 100% गुमनामी की गारंटी देना नामुमकिन है। लेकिन Proton Mail, Proton VPN (या Tor) और नकली-नाम का इस्तेमाल करके आप ट्रेस और ट्रैक होने की संभावनाओं को काफी कम कर सकते हैं।

Proton में हमारा मकसद सबको ऑनलाइन निजता और सुरक्षा देना है। फ्री Proton Mail खाते के लिए साइनअप करें, और आपको एन्क्रिप्टेड Proton Calendar, Proton Drive और Proton VPN शामिल मिलते हैं।

अगर आप हमारे मकसद का समर्थन करना चाहते हैं, तो पैसे वाले प्लैन के लिए साइनअप करें। हमारे Proton Unlimited प्लैन में 500 जीबी एन्क्रिप्टेड स्टोरेज, तीन कस्टम डोमेन की सहायता, 15 पते और असीमित नकली-नाम शामिल हैं। सुरक्षित रहें!