Proton Mail Bridge पे “आंतरिक त्रुटि” की चेतावनी कैसे ठीक करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- आम समस्याएं और सवाल
इस गाइड में हम आपको दिखाएंगे कि Proton Mail Bridge पे आंतरिक त्रुटि की चेतावनी कैसे ठीक करें।

ये चेतावनी क्यों दिख रही है?
Proton Mail Bridge आपके ईमेल आपके कंप्यूटर पे डाउनलोड करता है और नियमित रूप से Proton Mail सर्वर को पोल करता है ताकि नए ईमेल और अन्य बदलाव लोकल डाउनलोड होकर आपके ईमेल क्लाइंट में दिखें.
Proton Mail ने मज़बूत सिस्टम विकसित किए हैं ताकि ये प्रक्रिया जितना संभव हो सके आसानी से हो सके और सिंकिंग प्रक्रिया में रुकावट डाल सकने वाली कई तरह की नेटवर्किंग समस्याओं को दूर किया जा सके। हालांकि, बहुत कम मामलों में Bridge आपके ईमेल और अन्य डाटा की लोकल कॉपी को सर्वर पे रिपोर्ट किए गए बदलावों के साथ सही तरह से सिंक नहीं कर पाता। ऐसा होने पर आपको आंतरिक त्रुटि की चेतावनी दिखेगी।
ये समस्या कैसे ठीक करें?
समस्या को ठीक करने के लिए आपको अपने लोकल ईमेल और डाटा को हमारे सर्वर पे मौजूद ईमेल और डाटा के साथ मैन्युअल रूप से सिंक्रोनाइज़ करना होगा। इसके लिए बस आंतरिक त्रुटि की चेतावनी पे Synchronize बटन पे क्लिक करें।

अगर आप इसे तुरंत नहीं करना चाहते (उदाहरण के लिए, क्योंकि सफ़र के दौरान आप धीमा या मीटर्ड इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं), तो इसकी जगह Logout बटन पे क्लिक करें. अगली बार साइन इन करने पे Bridge हमारे सर्वर के साथ सिंक्रोनाइज़ हो जाएगा.
अगर आपको ये एरर बार-बार दिखे, तो कृपया हमारी ग्राहक सहायता से संपर्क करें.