ईमेल बॉम्ब से बचाव
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
ईमेल बॉम्ब एक तरह का ऑनलाइन हमला है, जिसमें हमलावर प्राप्तकर्ता के इंबॉक्स को ओवरफ़्लो कराने के लिए किसी खास पते या कंप्यूटर नेटवर्क पे बहुत बड़ी मात्रा में ईमेल भेजता है।
इस हमले का तेज़ी से आम होता रूप ये है कि उपयोगकर्ता के मेलबॉक्स पे साइनअप के सत्यापन ईमेल भेजकर बमबारी की जाती है।
Proton Mail स्पैम फिल्टरिंग देता है ताकि स्पैम संदेश इनबॉक्स तक ना पहुंचें। हालांकि, ईमेल बॉम्ब के मामले में स्पैमिंग की चहलपहल अक्सर असली साइनअप फॉर्म से आती है, जिससे कुछ मामलों में स्पैम फिल्टर असरदार नहीं रह पाता। ऐसी स्थितियों में आप ज़्यादा ऐडवांस sieve फिल्टर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में अपने इनबॉक्स में sieve फिल्टर जोड़ने के स्टेप्स समझाए गए हैं।
ज़रूरी: नीचे दिए गए sieve फ़िल्टर लागू करने पे झूठे पॉज़िटिव का ख़तरा रहता है, जिनकी वजह से असली संदेश भी फ़िल्टर हो सकते हैं। इसीलिए हम सुझाव देते हैं कि इन्हें सिर्फ़ हमले की अवधि तक ही सक्रिय रखें।
Sieve फ़िल्टर से ईमेल बॉम्ब को कम करने का तरीका
Proton Mail के वेब वर्ज़न पे mail.proton.me से अपने खाते में लॉगइन करें और ये स्टेप्स फॉलो करें:
1. एक लेबल बनाएं, जो मेल बॉम्ब हमले का हिस्सा पाए गए सभी ईमेल पर लागू किया जाएगा।
- सेटिंग -> फोल्डर/लेबल में जाएं।
- “लेबल जोड़ें” पे क्लिक करें, “Mail bomb” नाम का एक लेबल बनाएं और “सहेजें” पे क्लिक करें।
2. एक sieve फ़िल्टर बनाएं जो सभी संदेशों को या तो फेंक देगा या उन्हें आपके स्पैम फोल्डर में भेज देगा।
- सेटिंग -> फ़िल्टर में जाएं और “SIEVE फ़िल्टर जोड़ें” पे क्लिक करें।
- “नाम” फील्ड में अपने sieve फ़िल्टर के लिए एक नाम बनाएं।
- “Sieve स्क्रिप्ट” फील्ड में नीचे दिए गए किसी एक कोड विकल्प को कॉपी करके पेस्ट करें।
आप चार sieve फ़िल्टर विकल्प इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इस बात पे निर्भर करता है कि आपको किस तरह के ईमेल मिल रहे हैं और फ़िल्टर से पकड़े गए ईमेल के साथ आप क्या करना चाहते हैं:
1. एक फ़िल्टर जो कुछ आम कीवर्ड वाले हैडर कंटेंट के आधार पे संदेशों को फेंक देता है। ये फ़िल्टर लागू होने पे फ़िल्टर किए गए संदेश कभी इंबॉक्स तक नहीं पहुंचेंगे, इसीलिए हम सुझाव देते हैं कि sieve फ़िल्टर सिर्फ़ हमले की अवधि तक ही लागू रखें:
if anyof (
header "x-auto-response-suppress" ["OOF", "AutoReply"],
header "precedence" "bulk",
header "auto-submitted" "auto-generated",
exists "form-sub",
exists "list-unsubscribe",
exists "x-php-script",
exists "x-php-originating-script"
) {
discard;
}2. पहले विकल्प का थोड़ा सॉफ़्ट रूप। संदेशों को फेंकने की बजाय, ये फ़िल्टर उन्हें आपके स्पैम फोल्डर में ले जाता है और “Mail bomb” लेबल लगाता है:
require "fileinto";
if anyof (
header "x-auto-response-suppress" ["OOF", "AutoReply"],
header "precedence" "bulk",
header "auto-submitted" "auto-generated",
exists "form-sub",
exists "list-unsubscribe",
exists "x-php-script",
exists "x-php-originating-script"
) {
fileinto "spam";
fileinto "Mail bomb";
}3. एक फ़िल्टर जो आने वाले रजिस्ट्रेशन और/या सदस्यता फॉर्म को स्पैम में ले जाता है और “Mail bomb” लेबल लगाता है:
require "fileinto";
if allof (
header :contains "Subject"
[
"subscription",
"mailing",
"subscribing",
"confirm",
"Welcome to",
"activation",
"verify",
"registration",
"activate",
"your account",
"verification",
"signing up",
"registering",
"new account",
"username and password",
"registered",
"welcome",
"password",
"account details",
"verify your"
]
) {
fileinto "spam";
fileinto "Mail bomb";
}4. एक फ़िल्टर जो सभी न्यूज़लेटर संदेशों को आपके स्पैम फोल्डर में ले जाता है और “Mail bomb” लेबल लगाता है। ये फ़िल्टर “mypapertoday.com” डोमेन से आने वाले ईमेल से भी मैच करेगा।
require "fileinto";
if anyof (
header :contains "Subject"
[
"Newsletteranmeldung",
"Newsletterregistrierung",
"Newsletter",
"Anmeldung",
"potwierdzenie",
"subskrypcji",
"inscripcin",
"revista",
"conferma",
"inscrizione",
"validation",
"willkommen",
"inscription",
"account details",
"Aktivierung",
"Benutzerkontendetails",
"bienvenue sur",
"bienvenido",
"новом пользователе",
"benvenuto nel Forum",
"Hoşgeldiniz",
"Vítejte na",
"пожаловать",
"Bine aţi venit",
"Üdvözlünk a",
"fórumon",
"Witamy na",
"Velkommen til",
"Tervetuloa",
"unirte",
"Welkom op",
"activer",
"Usuario",
"Välkommen till",
"Bem vindo",
"Registrierungsanfrage",
"注册",
"подтверждения",
"регистрацию",
"Регистрационные",
"konto",
"dettagli account",
"registratie",
"conta",
"cuenta",
"compte",
"registrazione",
"contului",
"konta",
"aktivoi"
],
address :domain :contains "From" "mypapertoday.com"
) {
fileinto "Mail bomb";
fileinto "spam";
}स्पैम में ले जाए गए संदेशों की आप बाद में आसानी से समीक्षा कर सकते हैं (“Mail bomb” लेबल खोजकर) ताकि पक्का हो सके कि कोई संदेश गलती से फ़िल्टर में ना आया हो। इस फ़िल्टर के लिए इस्तेमाल किया गया लेबल बदलना भी आसान है, बस ऊपर स्टेप 2 से 4 में “Mail Bomb” शब्द को अपनी पसंद के किसी भी नाम से बदल दें।
कृपया ध्यान दें कि मुफ्त Free plan में इस्तेमाल किए जा सकने वाले फिल्टरों और लेबलों की संख्या की सीमा होती है।
आख़िर में, भविष्य में इसी तरह के हमलों से बचने के तरीकों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारा स्पैम से बचने वाला लेख पढ़ें।