Proton होमपेज

हमें स्क्रीनशॉट कैसे भेजें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
मदद लें

सहायता लेने या बग की रिपोर्ट करने के लिए हमारी सहायता टीम से संपर्क करते समय, आप अपनी समस्या समझाने में मदद के लिए स्क्रीनशॉट अपलोड कर सकते हैं। इससे हमें आपके सामने आ रही समस्या को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।

नोट: स्क्रीनशॉट सिर्फ हमारे वेब ऐप्स के ज़रिए अपलोड किए जा सकते हैं (हमारे मोबाइल ऐप्स के ज़रिए बग की रिपोर्ट करते समय नहीं)।

स्क्रीनशॉट कैसे जोड़ें

1. account.proton.me पर अपने Proton खाते में लॉगइन करें और अपने खाते का नामसहायता और सुझाव पर जाएं।

स्क्रीनशॉट कैसे लें 1

2. समस्या की रिपोर्ट करें चुनें।

स्क्रीनशॉट कैसे लें 2

3. मदद केंद्र फॉर्म भरें।

स्क्रीनशॉट कैसे लें 3

4. क्या इससे आपकी समस्या हल हुईनहीं, सहायता से संपर्क करें चुनें।

स्क्रीनशॉट कैसे लें 4

5. समस्या की रिपोर्ट करें फॉर्म भरें और क्या हुआ फील्ड में समस्या को साफ तौर पर समझाएं। स्क्रीनशॉट जोड़ने के लिए, स्क्रीनशॉट(s) जोड़ेंस्क्रीनशॉट(s) जोड़ें चुनें और अपने सिस्टम के डिफॉल्ट फ़ाइल मैनेजर से वे इमेज ढूंढें जिन्हें आप अपलोड करना चाहते हैं।

पूरा होने पर जमा करें चुनें।

स्क्रीनशॉट कैसे लें 5

स्क्रीनशॉट कैसे लें

Windows

अगर आप Windows इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं:

Print Screen

Print Screen बटन दबाएं (कभी-कभी इसका लेबल PrtScn होता है)। अब आपका स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड पे सहेजा जाएगा। आपको एक इमेज एडिटर (जैसे Microsoft Paint) खोलना होगा, उसमें स्क्रीनशॉट पेस्ट करना होगा और इमेज को सहेजना होगा।

Windows कुंजी + Print Screen

अपनी स्क्रीन कैप्चर करने और स्क्रीनशॉट को अपने-आप सहेजने के लिए, Windows कुंजी और Print Screen बटन एक साथ दबाएं। आपका स्क्रीनशॉट Pictures → Screenshots में सहेजा जाएगा।

Snipping Tool

Snipping Tool से आप अपनी स्क्रीन का कोई हिस्सा चुनकर कैप्चर कर सकते हैं। Snipping Tool खोलने के लिए, Start दबाएं, सर्च बार में Snipping Tool टाइप करें और Enter दबाएं। आप अलग-अलग क्रॉप विकल्प चुन सकते हैं, जैसे आयत, फ्री-फॉर्म और फुल-स्क्रीन स्निप।

Alt + Print Screen

अपनी सक्रिय विंडो का तुरंत स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Alt + Print Screen दबाएं। अब स्क्रीनशॉट आपके क्लिपबोर्ड पे सहेज लिया गया है। इसे सहेजने से पहले आपको स्क्रीनशॉट को एक इमेज एडिटर, जैसे Microsoft Paint, में पेस्ट करना होगा।

macOS

अगर आप macOS पे चलने वाले डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सारे स्क्रीनशॉट अपने-आप आपके डेस्कटॉप पे सहेजे जाते हैं।

पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Shift + Command (⌘) + 3 दबाएं।

स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Shift + Command (⌘) + 4 दबाएं। अब आपका कर्सर क्रॉसहेयर में बदल जाएगा। स्क्रीनशॉट लेने के लिए क्रॉसहेयर पे क्लिक करें और उसे स्क्रीन पे खींचें। खींचते समय Shift, Option या Spacebar बटन दबाकर रखने से आपका चयन अलग तरीके से ले जाया जाएगा। Esc बटन दबाने से स्क्रीनशॉट रद्द हो जाता है।

किसी विंडो का स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Shift + Command (⌘) + 4 दबाएं और Spacebar दबाएं। अब आपका कर्सर कैमरे में बदल जाता है। स्क्रीनशॉट कैप्चर करने के लिए विंडो पे क्लिक करें। स्क्रीनशॉट रद्द करने के लिए, Esc बटन दबाएं।

Linux (Ubuntu)

Linux (Ubuntu) में स्क्रीनशॉट लेने का सबसे आसान तरीका कीबोर्ड शॉर्टकट हैं।

किसी विंडो का स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Alt+Print Screen दबाएं।

स्क्रीन के एक हिस्से का स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Shift + Print Screen दबाएं, जिससे आपका कर्सर क्रॉसहेयर में बदल जाएगा। स्क्रीनशॉट का साइज़ तय करने के लिए क्रॉसहेयर को क्लिक करके खींचें और उसे कैप्चर करने के लिए कुंजियां छोड़ दें।

स्क्रीनशॉट अपने-आप Home → Pictures में सहेजे जाते हैं। अगर आपके पास Pictures फोल्डर नहीं है, तो वो आपके Home फोल्डर में सहेजे जाएंगे।

iOS

iPhone 8 या उससे पुराने, iPad या iPod touch के लिए:

Home बटन और Top या Side बटन एक साथ दबाएं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए उन्हें तुरंत छोड़ दें।

अगर आप iOS 11 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ आपके स्क्रीनशॉट का एक थंबनेल दिखाई देना चाहिए। उसे टैप करके बदलाव करें। आपके स्क्रीनशॉट अपने-आप Photos → Albums → Screenshots में सहेजे जाते हैं।

iPhone X और उसके बाद के लिए:

Side बटन और Volume Up बटन एक साथ दबाएं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए दोनों बटन तुरंत छोड़ दें। आपके स्क्रीन के नीचे बाईं तरफ स्क्रीनशॉट का एक थंबनेल दिखना चाहिए। उसे टैप करके बदलाव करें। आपके स्क्रीनशॉट अपने-आप Photos → Albums → Screenshots में सहेजे जाते हैं।

एंड्रॉयड

Android डिवाइस पे स्क्रीनशॉट लेना हर फोन में अलग होता है। ज़्यादातर Android फोन पे, आप Power बटन और Volume Down बटन एक साथ दबाकर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए बटन छोड़ दें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me