बीसीसी ईमेल खासियत कई प्राप्तकर्ताओं से जल्दी संपर्क करने में मदद करती है, साथ ही उनकी निजता भी कायम रहती है। एक ही ईमेल को अलग-अलग संपर्कों को कई बार भेजने की तुलना में ये ज़्यादा बेहतर तरीका है, हालांकि सीसी जितना पारदर्शी नहीं है। बीसीसी के फायदे होने के बावजूद, इसका गलत इस्तेमाल गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है।

दरअसल, यूके की सूचना अधिकारों और डाटा निजता से जुड़ी सबसे बड़ी नियामक संस्था ने 2019 से रिपोर्ट किए गए(नई विंडो) सबसे बड़े नॉन-साइबर सुरक्षा लीक में बीसीसी का सही इस्तेमाल न करने को लगातार शामिल किया है।

नियामक संस्था, Information Commissioner’s Office (ICO), के मुताबिक अक्टूबर 2023 तक बीसीसी के गलत इस्तेमाल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र में 1,000 से ज़्यादा डाटा लीक(नई विंडो) हो चुके हैं। इनमें से कई मामले बेहद संवेदनशील थे, जैसे घरेलू हिंसा से बचे लोगों या मरीज़ों से जुड़े संदेश, जहां प्राप्तकर्ता की जानकारी उजागर होने के गंभीर परिणाम हो सकते थे।

इस गाइड में जानें कि बीसीसी ईमेल खासियत का असरदार इस्तेमाल कैसे करें, आम गलतियों से कैसे बचें, और Proton Mail(नई विंडो) की मदद से प्राप्तकर्ताओं की निजता की सुरक्षा करते हुए अपने ईमेल को सेफ कैसे रखें।

ईमेल में बीसीसी का क्या मतलब है?

ईमेल में बीसीसी का मतलब होता है “ब्लाइंड कार्बन कॉपी”। भेजने वाला बीसीसी फील्ड में जितने चाहे पते जोड़ सकता है, लेकिन प्राप्तकर्ता एक-दूसरे से छिपे रहते हैं। TO और सीसी फील्ड, जिनमें सभी प्राप्तकर्ताओं के पते दिखते हैं, उनके उलट बीसीसी ये सुनिश्चित करती है कि ग्रुप संदेशों में हर प्राप्तकर्ता को सिर्फ अपना ही नाम दिखे। इसका इस्तेमाल खास तौर पे प्रोफेशनल सेटिंग में होता है।

TO, सीसी और बीसीसी में अंतर कुछ ये है:

  • TO: मुख्य प्राप्तकर्ता(गण) — सभी को दिखता है कि ईमेल किसे मिल रहा है।
  • सीसी: दूसरे प्राप्तकर्ता(गण) — ये भी सभी को दिखते हैं।
  • बीसीसी: प्राप्तकर्ता एक-दूसरे से छिपे रहते हैं।

सीसी और बीसीसी दोनों कंप्यूटर से पहले के दौर से जुड़े हैं, जब साधारण कागज की शीटों के बीच कार्बन का एक टुकड़ा डालकर किसी दस्तावेज़ की कॉपियां बनाना आम बात थी। ऊपरी शीट पे लिखे या टाइप किए गए अक्षर नीचे की कार्बन शीट पे उतर जाते थे, जिससे नीचे की शीट पे एक “कार्बन कॉपी” बन जाती थी।

बीसीसी का इस्तेमाल कब करें?

जहां प्राप्तकर्ताओं की संपर्क जानकारी को सुरक्षित रखना हो और फालतू ईमेल का ढेर लगने से बचना हो, वहां बीसीसी बेहद काम आती है। बीसीसी ईमेल का एक क्लासिक उदाहरण है ग्राहकों को प्रोडक्ट अपडेट भेजना — बस उनके ईमेल पते बीसीसी फील्ड में दर्ज करने होते हैं।

बीसीसी के कुछ आम इस्तेमाल के उदाहरण ये हैं:

  • बड़ी संख्या में ईमेल, कार्यक्रम के निमंत्रण और घोषणाएं भेजना। दिलचस्प बात ये है कि रिसर्च(नई विंडो) बताती है कि ज़्यादातर बीसीसी ईमेल में सिर्फ 1 से 5 प्राप्तकर्ता होते हैं, यानी इसका इस्तेमाल बड़ी मेल सूचियों की बजाय छोटे ग्रुप के लिए ज़्यादा होता है।
  • कंपनी के अंदरूनी ईमेल कई कर्मचारियों या स्टेकहोल्डर्स को भेजना।
  • क्लाइंट्स से संपर्क करना और गलती से बने “Reply All” थ्रेड से बचना।
  • किसी को चुपचाप जानकारी में रखना, जैसे मुख्य प्राप्तकर्ता को बताए बिना किसी मैनेजर या HR के साथ ईमेल शेयर करना। या फिर कोई मैनेजर किसी क्लाइंट को भेजे गए ईमेल में खुद को बीसीसी में जोड़ सकता है।

बीसीसी का इस्तेमाल करते वक्त सुरक्षा संबंधी बातें

बीसीसी के फायदों के बावजूद, कुछ जोखिमों के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है:

  • प्राप्तकर्ताओं की सूची का उजागर होना: एक आम गलती ये है कि जब बीसीसी का इस्तेमाल बेहद ज़रूरी हो, तब भी वो भूल जाया जाता है, जिससे डाटा लीक और GDPR जैसे डाटा सुरक्षा कानूनों के तहत कानूनी समस्याएं हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, 2018 में भेजने वालों के बीसीसी की जगह सीसी का गलत इस्तेमाल करने से 3,000 लोगों का पर्सनल डाटा उजागर(नई विंडो) हो गया था। इसकी वजह से छह बड़े डाटा लीक हुए, जिनमें औसतन हर मामले में 494 लोग प्रभावित हुए।
  • स्पैम फिल्टर की समस्या: बहुत ज़्यादा बीसीसी प्राप्तकर्ताओं के साथ ईमेल भेजने पे स्पैम फिल्टर ट्रिगर हो सकते हैं, क्योंकि ये बल्क मेलिंग जैसा लगता है, जो अक्सर स्पैम जैसे व्यवहार से जुड़ा होता है। उदाहरण के लिए, Proton Mail के Free plan में हर घंटे 50 और हर दिन 150 ईमेल भेजने की सीमा है, और हर बीसीसी पता एक अलग ईमेल गिना जाता है। ये भेजने की सीमाएं सिर्फ दुरुपयोग रोकने में ही नहीं, बल्कि ये सुनिश्चित करने में भी मदद करती हैं कि आपके ईमेल स्पैम के तौर पे फ्लैग होने के बजाय प्राप्तकर्ता के इंबॉक्स तक पहुंचें।
  • फिशिंग घोटाले: साइबर क्रिमिनल अक्सर बीसीसी ईमेल खासियत का फायदा उठाकर फिशिंग अटैक को ज़्यादा भरोसेमंद दिखाते हैं। प्राप्तकर्ताओं की सूची छिपाकर वो एक ही संदेश कई प्राप्तकर्ताओं को भेज सकते हैं, जबकि ये लगता है कि संदेश सिर्फ आपके लिए है। मकसद होता है शक को कम करना और आपके खतरनाक लिंक पे क्लिक करने या संवेदनशील जानकारी शेयर करने की आशंका बढ़ाना।

Proton Mail के साथ सुरक्षित तरीके से बीसीसी ईमेल भेजें

Proton Mail एक सेफ ईमेल सर्विस है, जो आपके सभी ईमेल को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखती है, चाहे वो बीसीसी के ज़रिए भेजे गए हों या मिले हों, ताकि सिर्फ आप ही उन्हें पढ़ सकें — हम भी उन्हें एक्सेस नहीं कर सकते।

आपका इंबॉक्स सेफ रखने में मदद के लिए Proton Mail में एडवांस्ड एंटी-स्पैम टूल मौजूद हैं, जैसे PhishGuard, जो फ्रॉड ईमेल को पहचानकर और ब्लॉक करके फिशिंग अटैक से सुरक्षा देता है। इसके अलावा, हम कभी विज्ञापन नहीं दिखाते और न ही विज्ञापन के मकसद से आपके ईमेल स्कैन करते हैं — सभी Proton ऐप सिर्फ हमारे पेइंग सब्सक्राइबर्स की कम्युनिटी से फंड होते हैं।

अगर आपके पास अभी Proton Mail खाता नहीं है, तो Easy Switch खासियत की मदद से ईमेल, कैलेंडर और संपर्कों समेत अपना पूरा डाटा आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

हमारा मानना है कि निजता इंटरनेट की डिफॉल्ट सेटिंग होनी चाहिए। इसीलिए हमने एक एन्क्रिप्ट किया हुआ इकोसिस्टम बनाया है, जिसे आपके ईमेल, पासवर्ड, इंटरनेट कनेक्शन(नई विंडो), क्लाउड स्टोरेज(नई विंडो), कैलेंडर और डिजिटल एसेट को सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।