हममें से ज़्यादातर लोगों ने अपना पहला ईमेल पता तब बनाया था, जब हम किशोर उम्र में पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे थे। दुर्भाग्य से, इनमें से कुछ ईमेल पतों में बचपन के उपनाम, पालतू जानवरों के नाम और अन्य अजीब नाम होते हैं, जिन्हें बताना पड़े तो हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। अनौपचारिक या गैर-पेशेवर ईमेल पते नौकरी पाने के आपके मौकों पे असर डाल सकते हैं(नई विंडो)

आप चाहे किसी भी वजह से अपना ईमेल पता बदल रहे हों, प्रक्रिया को जितना संभव हो आसान रखने के लिए ये पांच चरण अपनाए जा सकते हैं।

आपका ईमेल खाता आपके बारे में काफी संवेदनशील जानकारी रखता है, और ईमेल पता बदलने का पहला चरण है ऐसा ईमेल प्रदाता चुनना जो सुरक्षा और निजता पे पूरी तरह फोकस करता हो। भरोसेमंद ईमेल प्रदाता समय-परखे हुए एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल, जैसे AES(नई विंडो) और RSA, इस्तेमाल करते हैं ताकि आपके ईमेल सुरक्षित रहें। खासकर AES को अमेरिकी सरकार ने संवेदनशील डाटा ट्रांसमिट करते वक्त इस्तेमाल होने वाले पसंदीदा साइफर के रूप में चुना है।

आपको सेफ ईमेल का ऐसा प्रदाता भी ढूंढना चाहिए जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) की सहायता करता हो, जैसे Proton Mail। E2EE को ईमेल संचार सुरक्षित करने का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है, और ये निजता का सबसे ऊंचा स्तर देता है, क्योंकि इसमें सिर्फ आप (भेजने वाले) और आपका प्राप्तकर्ता ही आपके संदेश पढ़ सकते हैं। इस तरह, अगर आपके ईमेल गलत हाथों में भी चले जाएं, तो भी आपके संदेश निजी रहते हैं।

आपका ईमेल पता जिस मकसद के लिए है, उसके हिसाब से आप अपना नया ईमेल पता कई तरीकों से बना सकते हैं। अगर आप अपना ईमेल पता पेशेवर मकसदों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं (जैसे नौकरी के लिए अप्लाई करना), तो इसे परिपक्व और तटस्थ रखना सबसे अच्छा है। पेशेवर ईमेल पते कई फॉर्मैट में हो सकते हैं, लेकिन आम तौर पर इनमें आपका पहला और आखिरी नाम होता है। उदाहरण के लिए, अगर आपका नाम John Smith है, तो आपका पेशेवर ईमेल पता ऐसा हो सकता है:

अगर आप इंटरनेट पे ज़्यादा गुमनाम रहना चाहते हैं, तो आप ऐसा नया ईमेल पता भी बना सकते हैं जिसमें आपकी निजी जानकारी शामिल न हो। ऐसे में अनौपचारिक ईमेल पता ठीक रहता है। अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही ईमेल पता ढूंढने के लिए आप ईमेल नाम जनरेटर इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईमेल नकली-नाम

ईमेल नकली-नाम आपके निजी ईमेल पते को सुरक्षित रखते हुए ज़्यादा गुमनामी हासिल करने का भी एक शानदार तरीका हैं। अगर आप Proton Mail इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप दो तरीकों से ईमेल नकली-नाम बना सकते हैं:

  • अपने मौजूदा ईमेल पते के आगे प्लस चिह्न (+) जोड़ना, जैसे johnsmith+shopping@proton.me
  • नया यूज़रनेम बनाना, जैसे oscarwilde235@proton.me

आपके नकली-नामों पे भेजे गए सारे ईमेल हमेशा की तरह आपके Proton Mail इंबॉक्स में आएंगे।

ईमेल पता बदलते वक्त सबसे बड़ी असुविधाओं में से एक है ज़रूरी संदेशों, संपर्कों और अटैचमेंट तक एक्सेस खो देना। हालांकि, ज़्यादातर ईमेल प्रदाता आपको अपने पुराने ईमेल माइग्रेट करने देंगे, ताकि आप जहां छोड़ा था वहीं से आसानी से आगे बढ़ सकें।

Easy Switch

Proton Mail के Easy Switch की मदद से, आप अपने ईमेल, फोल्डर और संपर्कों को किसी बाहरी ईमेल खाते से सुरक्षित तरीके से Proton Mail में ट्रांसफर कर सकते हैं। Easy Switch पूरी तरह Proton Mail में इंटीग्रेटेड है, जिससे आप IMAP इस्तेमाल करने वाले किसी भी प्रदाता से ईमेल आयात कर सकते हैं।

आयात की समीक्षा करते वक्त, Easy Switch माइग्रेट होने के लिए तैयार फ़ाइलों का एक सारांश दिखाएगा:

  • आपके बाहरी ईमेल खाते में मिली फोल्डरों की संख्या, जिनमें डिफॉल्ट फोल्डर शामिल हैं, जैसे इंबॉक्स, संग्रह, भेजे गए और ड्राफ्ट
  • आयात होने वाले ईमेलों की तारीखों की रेंज
  • आयात होने वाले ईमेलों के लेबल  

आप अपनी मर्जी के हिसाब से आयात कस्टमाइज़ कर सकते हैं। अगर अपने सारे ईमेल एक साथ माइग्रेट करने का ख्याल ही डरावना लगता है, तो आप हमेशा संवेदनशील जानकारी को पहले प्राथमिकता दे सकते हैं, यानी वो फोल्डर और ईमेल जिनमें आपके बैंक और हेल्थकेयर प्रदाता के अपडेट हों, उन्हें आपके निजी Proton Mail इंबॉक्स में जाना चाहिए। इससे आपको नई शुरुआत करने और जंक ईमेल से छुटकारा पाने का भी मौका मिलता है।

अगर आप Gmail से Proton Mail पे स्विच कर रहे हैं, तो आप अपने संपर्क और कैलेंडर भी आयात कर सकते हैं:

  • आपके सेव किए गए कार्यक्रम डिफॉल्ट रूप से एक नए ProtonCalendar में दिखेंगे।
  • आपके सेव किए गए संपर्क आपके Proton Mail संपर्कों में दिखेंगे। 

संपर्क आयात करने के बाद, आप उन्हें 100 लोगों तक के एक संपर्क ग्रुप में व्यवस्थित कर सकते हैं और एक ही ईमेल से उन्हें अपने नए ईमेल पते की खबर दे सकते हैं। इससे अपने संपर्कों को एक-एक करके बताने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है।

ईमेल पता बदलने का अगला चरण है अपने पुराने इंबॉक्स में ईमेल फॉरवर्डिंग और ऑटोमैटिक-जवाब सेटअप करना। ईमेल फॉरवर्डिंग से सारे ज़रूरी ईमेल आपके Proton Mail इंबॉक्स में फॉरवर्ड हो जाते हैं, ताकि आप बिना रुकावट ईमेल पाते रहें। आपके ईमेल प्रदाता के हिसाब से, आप चुन सकते हैं कि सारे नए संदेश फॉरवर्ड करने हैं या सिर्फ कुछ चुनिंदा।

भेजने वालों को बताने के लिए कि आपने अपना ईमेल पता बदल लिया है, आप ऑटोमैटिक-जवाब भी लगा सकते हैं। ज़्यादातर ऑटो-रिस्पॉन्डर आपको अपने ऑटोमैटिक-जवाब के लिए शुरु और खत्म होने की तारीख दर्ज करने देंगे, और आप कस्टमाइज़्ड फिल्टर और नियम बना सकते हैं जो तय करते हैं कि ऑटोमैटिक-जवाब कब और किसे भेजा जाए।

अपने पुराने इंबॉक्स में ईमेल फॉरवर्डिंग और ऑटोमैटिक-जवाब सेटअप करते हुए, उन सारी वेबसाइटों और ऑनलाइन खातों की सूची बना लें जहां आपका पुराना ईमेल पता इस्तेमाल हो रहा है। अपने खाते अपडेट करने से पहले, आप अपने कचरा फोल्डर में भी देख सकते हैं कि आपका पुराना ईमेल पता पहले और किन स्थानों पे इस्तेमाल हुआ है।

ये भी आपकी न्यूज़लेटर सदस्यताओं की समीक्षा करने और जिनकी अब दिलचस्पी नहीं है, उनकी सदस्यता रद्द करने का अच्छा वक्त है। अगर आपके Proton Mail इंबॉक्स में कोई नापसंद न्यूज़लेटर आए, तो आप एक क्लिक में सदस्यता रद्द करने वाले बटन का इस्तेमाल करके आसानी से उसकी सदस्यता रद्द कर सकते हैं।

आखिर में, ये जानकर भी आप चैन की सांस ले सकते हैं कि आपका Proton Mail इंबॉक्स जासूसी ट्रैकर से मुक्त है। हमारी बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा अपने आप उन अदृश्य ट्रैकिंग पिक्सल को ब्लॉक कर देती है जो आम तौर पर न्यूज़लेटर और प्रमोशनल ईमेल में पाए जाते हैं, और इस प्रक्रिया में आपका IP पता छिपा देती है।

अपना नया Proton Mail इंबॉक्स सेट करने के बाद भी, अपना पुराना ईमेल खाता मिटाने से पहले थोड़ा वक्त दें, ताकि पक्का हो जाए कि ये बदलाव हर जगह दर्ज हो गया है। तब तक, अपने उस नए इंबॉक्स का आनंद लें जो आपकी निजता का सम्मान करता है: