Google का इस्तेमाल करके Proton Pass के लिए SSO का सेटअप कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Pass for Business
- Proton Pass
हमारे Proton Pass Professional plan में एकल साइन-ऑन (SSO) की सहायता है। SSO से एक ही लॉगइन प्रमाण के ज़रिए कई वेब सेवाओं और SaaS एप्लीकेशन को सुरक्षित रूप से एक्सेस किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि अपनी पहचान प्रदाता (IdP) के तौर पे Google का इस्तेमाल करके Proton Pass पे SSO का सेटअप कैसे किया जाता है।
Microsoft Entra ID का इस्तेमाल करके Proton Pass के लिए SSO का सेटअप कैसे करें
Microsoft Entra ID का इस्तेमाल करके Proton Pass के लिए SCIM का सेटअप कैसे करें
Proton Pass SSO के लिए Security Assertion Markup Language(नई विंडो) (SAML) 2.0 की सहायता लेता है। ये एक XML(नई विंडो) आधारित ओपन स्टैंडर्ड है, जिसका इस्तेमाल IdP और SaaS एप्लीकेशन के बीच आपकी पहचान सत्यापित करने वाले सत्यापन डाटा को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।
शुरूआत करने से पहले, आपको निम्न चीज़ों की ज़रूरत होगी:
- एडमिन अधिकारों वाला Proton Pass Professional खाता।
- Google Workspace(नई विंडो) का एडमिन खाता।
Google खाता मिलने के बाद उसे Proton Pass के लिए कॉन्फ़िगर करना ज़रूरी है। फिर आप अपने Proton Pass खाते पे SAML विन्यस्त कर सकते हैं।
आगे हम इन चीज़ों को कवर करेंगे:
- Google पे Proton Pass को कॉन्फ़िगर कैसे करें
- अपने Proton Pass खाते पे SAML SSO विन्यस्त कैसे करें
- Google में SSO उपयोगकर्ता कैसे जोड़ें
- SSO का इस्तेमाल करके Proton Pass में कैसे साइनइन करें
- Proton Pass के लिए SSO कैसे संभालें
Google पे Proton Pass को कॉन्फ़िगर कैसे करें
1. अपने Google खाते में लॉगइन करें(नई विंडो) और ऐप्स → वेब और मोबाइल ऐप्स → ऐप जोड़ें → कस्टम SAML ऐप जोड़ें पे जाएं।

2. अपने ऐप को एक नाम और विवरण दें (ऑप्शनल) और उसके लिए एक ऐप आइकन अपलोड करें (ये भी ऑप्शनल है)। तैयार होने पे जारी रखें पे क्लिक करें।

3. मेटाडाटा डाउनलोड करें पे क्लिक करें। इससे एक XML फाइल डाउनलोड होगी, जिसे सेटअप प्रोसेस में बाद में आप अपने Proton Pass एडमिन पैनल पे अपलोड करेंगे (अपने Proton Pass खाते पे SAML SSO कॉन्फ़िगर कैसे करें सेक्शन के step 5(नई विंडो) देखें)।
तैयार होने पे जारी रखें पे क्लिक करें।

4. ये जानकारी दर्ज करें:
- ACS URL: https://sso.proton.me/auth/saml(नई विंडो)
- Audience URI (SP Entity ID): https://sso.proton.me/sp(नई विंडो)
- हस्ताक्षरित रिस्पॉन्स: चयनित
- नेम ID फॉर्मैट: EMAIL
तैयार होने पे जारी रखें पे क्लिक करें।

5. एट्रिब्यूट मैपिंग स्क्रीन पे आप एट्रिब्यूट और ग्रुप सदस्यता के विकल्प कॉन्फ़िगर कर सकते हैं (दोनों ऑप्शनल हैं)। अगर इनके बारे में निश्चित नहीं हैं, तो बस समाप्त करें पे क्लिक करें।

6. अब आपने Proton Pass के लिए SAML एकीकरण बना लिया है। लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए, आपको इसे सबके लिए चालू करना ज़रूरी है। ऐसा करने के लिए सबके लिए OFF पे क्लिक करें…

फिर सबके लिए ON चुनें और सहेजें पे क्लिक करें।

(अपना SAML एकीकरण बाद में चालू करने के लिए, ऐप्स → वेब और मोबाइल ऐप्स पे जाकर ऐप पे क्लिक करें।)
अपने Proton Pass खाते पे SAML SSO विन्यस्त कैसे करें
1. अपने Proton Pass एडमिन पैनल में लॉगइन करें और ⚙ → एकल साइन-ऑन → SAML सत्यापन → SAML विन्यस्त करें पे जाएं।

2. अपने संगठन का डोमेन नाम जोड़ें और डोमेन जोड़ें पे क्लिक करें।

3. अपनी पहचान प्रदाता के लिए डोमेन सत्यापित करें। ऐसा करने के लिए अपने डोमेन प्रोवाइडर के वेब पोर्टल में लॉगइन करें और इस स्क्रीन पे दिखाए गए DNS TXT रिकॉर्ड को दर्ज करें।
ऐसा करने के बाद अपने Proton Pass खाते(नई विंडो) पे वापस जाएं और जारी रखें पे क्लिक करें।

4. एक स्क्रीन आपको Google के ज़रूरी एंडपॉइंट दिखाएगी। लेकिन हमने ये पहले ही दर्ज कर दिए हैं (Google पे Proton Pass को कॉन्फ़िगर कैसे करें के step 4 (नई विंडो)देखें), इसलिए बस जारी रखें पे क्लिक करें।
5. Google पे Proton Pass को कॉन्फ़िगर कैसे करें के step 3 में Google से डाउनलोड की गई मेटाडाटा फाइल को आयात करें। ऐसा करने के लिए XML चुनें और या तो XML फाइल को दिए गए फील्ड पे ड्रैग करें या फाइल चुनें पे क्लिक करके अपने सिस्टम के डिफॉल्ट फाइल मैनेजर की मदद से फाइल ढूंढें। तैयार होने पे पूरा हुआ पे क्लिक करें।

Google के ज़रिए SSO अब आपके Proton Pass खाते पे कॉन्फ़िगर हो चुका होगा।

SSO का इस्तेमाल करके Proton Pass में कैसे साइनइन करें
Google पे अपना नया SSO खाता कॉन्फ़िगर होने के बाद, अपने Proton Pass खाते पे जाएं।
1. किसी भी Proton Pass लॉगइन स्क्रीन पे SSO से साइन इन पे क्लिक करें।

2. अपना ईमेल पता दर्ज करें (जैसा आपके एडमिन ने Google पे कॉन्फ़िगर किया है) और साइन इन करें पे क्लिक करें।

3. अपना Google SSO यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें (जो आपको आपके मैनेजर से मिलेगा, या ऊपर Google में SSO उपयोगकर्ता कैसे जोड़ें सेक्शन के step 9 और 10 देखें), और साइनइन करें पे क्लिक करें।

Proton Pass में SSO उपयोगकर्ता कैसे संभालें
अब आपके संगठन के उपयोगकर्ता अपनी IdP लॉगइन की मदद से Proton Pass ऐप्स में लॉगइन कर सकते हैं। ये देखने के लिए कि कौन से उपयोगकर्ता Pass में साइनइन कर चुके हैं, अपने Proton Pass खाते में लॉगइन करें और संगठन → सभी उपयोगकर्ता पे जाएं।
नोट: SSO उपयोगकर्ता यहां सिर्फ तब दिखेंगे, जब वे कम से कम एक बार साइनइन कर चुके हों।
Proton Pass एडमिन पैनल के उपयोगकर्ता सेक्शन में, जिस उपयोगकर्ता के लिए आप SSO एक्सेस संभालना चाहते हैं, उसके बदलें कॉलम के ड्रॉपडाउन मेन्यू की मदद से आप अलग-अलग उपयोगकर्ताओं को संभाल सकते हैं।

पूरे संगठन के लिए SSO बंद करने के लिए, एकल साइन-ऑन → एकल साइन-ऑन हटाएं → सिंगल साइन-ऑन का उपयोग बंद करें पे जाएं।
ध्यान रखें कि ऐसा करने से आपके डोमेन से जुड़ी सारी संरचनाएं और सारे उपयोगकर्ता मिटा दिए जाते हैं। इसलिए हम पूरे संगठन के लिए SSO बंद करने की सख्ती से सलाह नहीं देते।
