Proton होमपेज

Easy Switch से अपने मौजूदा और पिछले आयात संभालें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Easy switch

Easy Switch एक टूल है जो आपके ईमेल, कैलेंडर या संपर्कों को किसी बाहरी ईमेल खाते से सुरक्षित रूप से Proton Mail में ट्रांसफर करता है।

आपके ईमेल संदेश और अन्य डाटा को आपके Proton Mail इंबॉक्स में आते ही एन्क्रिप्ट किया जाता है, जिससे किसी सेफ ईमेल प्रदाता पर शिफ्ट होना आसान और जोखिम मुक्त हो जाता है।

इस आर्टिकल में मौजूदा और पिछले आयात सत्रों को संभालने के तरीके के बारे में बताया गया है:

अपने मौजूदा आयात संभालें

अपने पिछले आयात संभालें

अपने मौजूदा आयात संभालें

अपने मौजूदा आयात की स्थिति चेक करने के लिए, mail.proton.me(नई विंडो) पर Proton Mail में लॉगइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंग → Easy Switch से आयात → मौजूदा और पिछले आयात पर क्लिक करें।

स्थिति इंडिकेटर, जो Easy Switch आयात की प्रतिशत प्रगति दिखाता है(नई विंडो)

यहां आपको ये मिलेगा:

  • वह बाहरी ईमेल पता जिससे आयात किया जा रहा है
  • आपके आयात की स्थिति – % प्रोसेस्ड, रद्द हो रहा है, देरी में, या % रुका हुआ
  • आयात शुरू होने की तारीख और समय
  • उन कार्यों की सूची जो आप कर सकते हैं: रुके हुए आयात को फिर से शुरू करें या वापिस जोड़ें, या चल रहे आयात को रद्द करें

रुके हुए आयात

अगर आपका आयात रुका हुआ है, तो Proton Mail इस बारे में आपको सूचित करने के लिए एक ईमेल भी भेजेगा। अगर एक महीने के अंदर आयात दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो Proton Mail उसे अपने आप रद्द कर देगा। ऐसा करने से पहले हम आपको एक और ईमेल सूचना भेजेंगे।

स्थिति इंडिकेटर, जो आयात रुका हुआ होना दिखाता है

आयात के रुकने के दो कारण हो सकते हैं।

1. आपके खाते में स्टोरेज स्पेस कम है

जब आपकी उपलब्ध स्टोरेज स्पेस 150 एमबी से नीचे चली जाएगी, तो हम आयात को अपने आप रोक देंगे। इससे आप ईमेल भेजने और प्राप्त करने जैसी ज़रूरी मेलबॉक्स खासियतों के साथ-साथ आपके Proton Mail खाते के रोज़मर्रा के इस्तेमाल से जुड़ी अन्य खासियतों को भी एक्सेस करते रह पाएंगे।

आयात को फिर से शुरू करने के लिए, आपको इनमें से कोई एक काम करना होगा:

2. Easy Switch आपके पुराने मेल सर्वर से डिस्कनेक्ट हो गया था

इसकी संभावित वजहें ये हैं:

  • आयात चालू होने के दौरान आपने अपना पुराना ईमेल पासवर्ड बदल दिया या नया ऐप पासवर्ड उत्पन्न किया
  • आयात चालू होने के दौरान आपके पुराने खाते में IMAP एक्सेस बंद कर दिया गया था
  • आयात चालू होने के दौरान आपकी दो-स्टेप सत्यापन स्थिति बदल दी गई थी

कनेक्शन में Easy Switch को अनचाही गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। अपनी सेटिंग चेक करने और अपने खाते को वापिस जोड़ने के लिए, हमारी Easy Switch समस्या निवारण गाइड देखें।

Proton आपके किसी आयात को रोकने पर भी आपको एक ईमेल सूचना मिलेगी। ध्यान रखें कि दोनों ही मामलों में आपके आयात ज़्यादा से ज़्यादा एक महीने के लिए रुके रहेंगे।

अगर आपने एक महीने बाद भी अपना आयात फिर से शुरू नहीं किया, तो Proton उसे अपने आप रद्द कर देगा। इससे पहले आपको एक ईमेल सूचना मिल जाएगी।

देरी में आयात

कुछ ईमेल प्रदाता कम समय में ट्रांसफर होने वाले डाटा की मात्रा को सीमित करते हैं। Gmail में, इसे बैंडविड्थ लिमिट(नई विंडो) कहा जाता है। आयात में देरी की सबसे संभावित वजह ये है कि आपने अपने पुराने खाते के लिए ये लिमिट पार कर ली है।

यह तब भी हो सकता है जब आप उसी ईमेल खाते से दूसरा ट्रांसफर शुरू करें, चाहे पहला ट्रांसफर पहले ही समाप्त या रद्द हो चुका हो।

देरी में आयात अपने आप फिर से शुरू हो जाएंगे जब आपका पुराना ईमेल प्रदाता आपके खाते के लिए डेली लिमिट रीसेट कर देगा। आपको कोई कार्य करने की ज़रूरत नहीं है।

चल रहे आयात को कैसे रद्द करें

चल रहे आयात को रद्द करने के लिए:

1. सेटिंग → सभी सेटिंग → Easy Switch से आयात → मौजूदा और पिछले आयात पर क्लिक करें।

2. एक्शन कॉलम में, रद्द करें पर क्लिक करें।

चल रहे Easy Switch आयात को रद्द करने के लिए रद्द करें बटन

आयात के पूरी तरह रद्द होने में कुछ मिनट लग सकते हैं। इस दौरान, उसकी स्थिति रद्द हो रहा है में बदल जाएगी और आप उस बाहरी खाते से कोई नया आयात शुरू नहीं कर पाएंगे।

आयात रद्द होने की प्रक्रिया खत्म होने के बाद, उस आयात की स्थिति रद्द किया गया में बदल जाएगी। आपको एक ईमेल सूचना और आयात रिपोर्ट मिलेगी।

स्थिति इंडिकेटर, जो Easy Switch आयात रद्द होना दिखाता है

आयात रिपोर्ट्स के बारे में ज़्यादा जानें

पिछले आयात संभालें और अनडू करें

पिछले आयात संभालने के लिए, Proton Mail वेब ऐप में साइनइन करें और सेटिंग → सभी सेटिंगEasy Switch से आयातमौजूदा और पिछले आयात पर क्लिक करें।

पिछले आयातों की स्थिति स्थिति कॉलम में दिखाई जाती है।

कॉलम, जो पिछले आयातों की स्थिति दिखाता है

पिछले आयातों की स्थिति निम्नलिखित तीन में से किसी एक में होगी:

  • पूरा हुआ — आयात बिना किसी रद्दीकरण या असफलता के समाप्त हो गया। 
  • रद्द किया गया — आपने आयात के पूरा होने से पहले उसे रद्द कर दिया (ऊपर देखें)। बचे हुए किसी भी ईमेल या डाटा को आयात करने के लिए, आपको आयात वापिस शुरु करना होगा। Proton कोई भी ऐसा संदेश या डाटा डुप्लीकेट नहीं करेगा जो पहले से ट्रांसफर हो चुका है, बशर्ते आप उसी पते में आयात कर रहे हों (डिफॉल्ट रूप से, आपका मुख्य पता)।
  • असफल — आयात अनचाही समस्याओं में फंस गया और समाप्त नहीं हो पाया। बचे हुए किसी भी ईमेल या डाटा को आयात करने के लिए, आपको आयात वापिस शुरु करना होगा।

आप 30 दिनों से कम पुराने आयात को भी अनडू कर सकते हैं। इससे Easy Switch द्वारा आयात किया गया सारा कंटेंट हट जाता है। अभिलेख मिटाएं के बगल में दिए तीर पर क्लिक करें और चुनें आयात पूर्ववत करें

अनडू पक्का करने के बाद, आपके आयात की स्थिति धीरे-धीरे अनडू चालू है और अनडू समाप्त में बदल जाएगी।

चाहें तो आप मौजूदा और पिछले आयातएक्शनअभिलेख मिटाएँ में जाकर किसी भी पिछले आयात के सारे अभिलेख मिटा सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me