Proton होमपेज

Android पे ऐप लॉक कैसे इस्तेमाल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Android ऐप
Proton Mail

अपने एन्क्रिप्ट किए गए संदेशों को गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए, आप Proton Mail(नई विंडो) ऐप में ऑटो-लॉक खासियत सक्षम कर सकते हैं।

ये खासियत Proton Mail खोलने के लिए आपसे या तो पिन कोड दर्ज करने को कहेगी या बायोमेट्रिक्स इस्तेमाल करने को। आप हर बार ऐप बंद करने पे, या एक तय समय के बाद, अपने डिवाइस के अपनेआप लॉक होने को सेट कर सकते हैं।

ऐप लॉक सक्षम करें

  1. Proton Mail ऐप खोलें और साइनइन करें।
  2. मेन्यू बटन पे टैप करें और सेटिंग खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में सेटिंग एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप अनुकूलन पे टैप करें।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप अनुकूलन एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप लॉक खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में ऑटो-लॉक अक्षम के साथ ऐप लॉक एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. इनमें से चुनें:
  • PIN से सुरक्षित करें: पिन कोड दर्ज करें और पक्का करने के लिए उसे दोहराएं। इसके बाद आप ऑटो-लॉक टाइमर बदल सकते हैं, बायोमेट्रिक्स से सुरक्षित करें पे स्विच कर सकते हैं (आपका पिन दर्ज करना ज़रूरी है), या ऐप लॉक अक्षम कर सकते हैं।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप लॉक की PIN से सुरक्षित करें एंट्री हाइलाइट की गई है
  • बायोमेट्रिक्स से सुरक्षित करें: अपने फोन पे फिंगरप्रिंट सेंसर ज़ोन को छू कर पक्का करें। इसके बाद आप ऑटो-लॉक टाइमर बदल सकते हैं, PIN से सुरक्षित करें पे स्विच कर सकते हैं (आपका फिंगरप्रिंट इस्तेमाल करना ज़रूरी है), या ऐप लॉक अक्षम कर सकते हैं।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप लॉक की बायोमेट्रिक्स से सुरक्षित करें एंट्री हाइलाइट की गई है

ऑटो-लॉक टाइमर बदलें

  1. Proton Mail ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें।
  2. ☰ पे टैप करें और सेटिंग खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में सेटिंग एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप अनुकूलन में जाएं।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप अनुकूलन एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप लॉक खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में ऑटो-लॉक सक्षम के साथ ऐप लॉक एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऑटो-लॉक के नीचे टाइमर (उदाहरण के लिए, तुरंत) पे टैप करें।
Proton Mail के Android ऐप में ऑटो-लॉक एंट्री के नीचे टाइमर हाइलाइट किया गया है
  1. पसंदीदा ऑटो-लॉक समय सेट करें, जो तुरंत से लेकर 60 मिनट बाद तक हो सकता है।
Proton Mail का Android ऐप ऑटो-लॉक टाइमर के विकल्प दिखाता है

ऐप लॉक अक्षम करें

  1. Proton Mail ऐप खोलें और साइनइन करें।
  2. मेन्यू बटन पे टैप करें और सेटिंग खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में सेटिंग एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप अनुकूलन पे टैप करें।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप अनुकूलन एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. ऐप लॉक खोलें।
Proton Mail के Android ऐप में ऑटो-लॉक सक्षम के साथ ऐप लॉक एंट्री हाइलाइट की गई है
  1. लॉक न करें चुनें।
Proton Mail के Android ऐप में ऐप लॉक की लॉक न करें एंट्री हाइलाइट की गई है

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me