Proton होमपेज

एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे भेजें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
ईमेल लिखें और भेजें

Proton Mail से एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने का सबसे आसान तरीका है, क्योंकि आपके संदेश बैकग्राउंड में अपने-आप एन्क्रिप्ट हो जाते हैं। यहां हम बताते हैं कि एन्क्रिप्शन क्या है और Proton Mail का इस्तेमाल करके सेफ ईमेल कैसे भेजें।

अगर आप Proton Mail पर नहीं हैं, तो फ्री एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने के लिए आप मुफ्त Proton Mail खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)

ईमेल एन्क्रिप्शन क्या है?
Proton Mail के साथ एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे भेजें
वेब ऐप
iPhone या iPad
Android
गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं को एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे भेजें

ईमेल एन्क्रिप्शन क्या है?

ईमेल एन्क्रिप्शन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें संदेश को एन्कोड किया जाता है, ताकि सिर्फ उसके इच्छित प्राप्तकर्ता ही उसे पढ़ सकें। संदेश को अपठनीय अक्षरों की एक स्ट्रिंग में बदल दिया जाता है। ईमेल को वापस अपने मूल, पढ़ने योग्य फॉर्मैट में बदलने का एकमात्र तरीका एक यूनीक एन्क्रिप्शन चाबी का इस्तेमाल है।

जानें कि एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे काम करता है

Proton Mail के साथ एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे भेजें

Proton Mail उपयोगकर्ताओं के बीच भेजे गए ईमेल अपने-आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड (E2EE) होते हैं।

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को ईमेल भेजते हैं जो Proton Mail पर नहीं है, तो वो डिफ़ॉल्ट रूप से E2EE एन्क्रिप्टेड नहीं होगा। लेकिन आप पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल या PGP का इस्तेमाल करके गैर-Proton Mail उपयोगकर्ता को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल भेज सकते हैं।

जानें कि Proton Mail के साथ क्या एन्क्रिप्ट होता है

आप To फील्ड में लॉक आइकन चेक करके किसी भी भेजे या प्राप्त किए गए संदेश की एन्क्रिप्शन स्थिति देख सकते हैं।

ईमेल की एन्क्रिप्शन स्थिति दिखाता एन्क्रिप्शन लॉक आइकन

जानें कि Proton Mail के लॉक आइकन का क्या मतलब है

Proton Mail वेब ऐप पे ईमेल भेजें

वेब ऐप पे संदेश भेजने के लिए:

1. mail.proton.me(नई विंडो) पे अपने Proton Mail खाते में लॉगइन करें।

2. नया संदेश बटन पे क्लिक करें।

नया संदेश बटन

इससे ईमेल कंपोज़र विंडो खुल जाएगी।

ईमेल कंपोजर विंडो

3. To फील्ड में अपने प्राप्तकर्ता का ईमेल पता दर्ज करें। जैसे ही आप प्राप्तकर्ता का पता टाइप करते हैं, Proton Mail ऑटो-कंप्लीट का इस्तेमाल करके आपके Proton Contacts से पते सुझाएगा।

प्राप्तकर्ता का पता दर्ज करने के लिए To फील्ड

अगर आपने To फील्ड में कोई संपर्क दर्ज कर दिया है, तो उन्हें बदलने के लिए संपर्क के नाम या ईमेल पते पे डबल-क्लिक करें। आप नाम या पते पे राइट-क्लिक करके भी पता कॉपी करें, पता संपादित करें, संपर्क विवरण देखें या To फील्ड से पता हटाएं

अधिक विकल्पों के लिए To फील्ड में किसी पते पे राइट-क्लिक करें

आप To फील्ड में कई प्राप्तकर्ता डाल सकते हैं (ज़्यादा से ज़्यादा 100)।

To फील्ड में कई पते

Iचाहें तो आप Carbon Copy (सीसी) या Blind Carbon Copy (बीसीसी) भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए CC BBC पे क्लिक करें.

अपने संदेश में अतिरिक्त प्राप्तकर्ताओं को शामिल करने के लिए CC और BCC फील्ड

हम CC फील्ड का इस्तेमाल तब करने का सुझाव देते हैं, जब आप ऐसे अतिरिक्त प्राप्तकर्ताओं को शामिल करना चाहें जिनके जवाब स्वागत योग्य हों, पर ज़रूरी न हों। BCC का इस्तेमाल करने पर, BCC प्राप्तकर्ताओं के ईमेल पते ईमेल के दूसरे प्राप्तकर्ताओं को नहीं दिखाए जाते।

4. Subject फील्ड में ईमेल का विषय दर्ज करें।

5. मुख्य रचना जगह विंडो में अपना संदेश टाइप करें। संदेश विंडो के ऊपर वाली फ़ॉर्मैटिंग रिबन से आप फ़ॉन्ट और टेक्स्ट साइज़ बदल सकते हैं।

6. भेजें पे क्लिक करें। अगर आपने गलती से भेजें पे क्लिक किया है (या संदेश भेजने को लेकर सोच बदल गई है), तो आप भेजें पूर्ववत करें का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको संदेश भेजना रद्द करने के लिए कुछ सेकेंड देता है।

वेब ऐप में कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट मौजूद हैं, जिनसे आप Proton Mail में सबसे ज़्यादा किए जाने वाले काम जल्दी से कर सकते हैं।

iPhone या iPad पे Proton Mail के साथ ईमेल भेजें

अपने iPhone (iOS) या iPad (iPadOS) पे Proton Mail ऐप का इस्तेमाल करके संदेश भेजने के लिए:

1. अपना संदेश लिखना शुरू करने के लिए लिखें ईमेल आइकन (जो पेन जैसा दिखता है) पे टैप करें।

लिखें ईमेल बटन (पेंसिल जैसा दिखता है)

2. To फील्ड के बगल में वाले नीचे की ओर तीर पे टैप करके CC और BCC प्राप्तकर्ता जोड़ें, और भेजने के लिए भेजें बटन (जो कागज़ी हवाई जहाज जैसा दिखता है) पे टैप करें।

CC, BCC और अपना संदेश भेजने के बटन

हमारे iPhone या iPad ऐप्स में आप फ़ॉन्ट और टेक्स्ट साइज़ नहीं बदल सकते। लेकिन आप कई अटैचमेंट जोड़ सकते हैं, भेजें पूर्ववत करें, जो Proton Mail पर नहीं हैं उन लोगों को पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेज सकते हैं, और संदेश समाप्ति टाइमर सेट कर सकते हैं।

Android पे Proton Mail के साथ ईमेल भेजें

अपने Android डिवाइस पे Proton Mail ऐप का इस्तेमाल करके संदेश भेजने के लिए:

1. अपना संदेश लिखना शुरू करने के लिए लिखें ईमेल आइकन (जो पेन जैसा दिखता है) पे टैप करें।

Android ऐप में लिखें बटन

2. To फील्ड के बगल में वाले नीचे की ओर तीर पे टैप करके CC और BCC प्राप्तकर्ता जोड़ें, और भेजने के लिए भेजें बटन (जो कागज़ी हवाई जहाज जैसा दिखता है) पे टैप करें।

Android ऐप में CC और BCC प्राप्तकर्ता दिखाने वाला नीचे की ओर तीर

हमारे Android ऐप में आप फ़ॉन्ट और टेक्स्ट साइज़ नहीं बदल सकते। लेकिन आप कई अटैचमेंट जोड़ सकते हैं, जो Proton Mail पर नहीं हैं उन लोगों को पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल भेज सकते हैं, और संदेश समाप्ति टाइमर सेट कर सकते हैं।

गैर-Proton Mail उपयोगकर्ताओं को एन्क्रिप्टेड ईमेल कैसे भेजें

किसी ऐसे व्यक्ति को एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने का सबसे आसान तरीका, जो Proton Mail इस्तेमाल नहीं करता, पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का इस्तेमाल करना है।

जानें कि पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल का इस्तेमाल कैसे करें

अगर गैर-Proton Mail उपयोगकर्ता PGP एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है, तो आप उसे अपने-आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होने वाला संदेश भी भेज सकते हैं।

जानें कि Proton Mail के साथ PGP का इस्तेमाल कैसे करें

संबंधित लिंक

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me