Proton होमपेज

Thunderbird, Outlook और Apple Mail के साथ Proton Mail Bridge कनेक्शन समस्याएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
आम समस्याएं और सवाल

इस आलेख में हम बताते हैं कि Bridge आपके लोकल ईमेल क्लाइंट से अपना कनेक्शन कैसे सुरक्षित करता है और सबसे आम एरर का समस्या निवारण कैसे करें।

Bridge और क्लाइंट के बीच कनेक्शन को सुरक्षित करना

Bridge आपका डिक्रिप्टेड डाटा आपके चुने हुए ईमेल क्लाइंट को एक सीमित कम्युनिकेशन चैनल पे भेजता है, जो कभी आपकी डिवाइस को नहीं छोड़ता (127.0.0.1 पे loopback/localhost इंटरफ़ेस के ज़रिए).

इसके अलावा, Bridge डिफ़ॉल्ट रूप से एन्क्रिप्शन (STARTTLS या SSL) की एक लेयर जोड़ता है ताकि आपकी डिवाइस पे मौजूद अनधिकृत ऐप एक्सचेंज किए जाने वाले लोकल डाटा की निगरानी न कर सकें. यह एक self-signed TLS/SSL सर्टिफिकेट के इस्तेमाल से किया जाता है, जिसे Bridge तब जनरेट करता है जब आप पहली बार ऐप का सेटअप करते हैं.

अपने क्लाइंट और Bridge के बीच कनेक्शन एरर का समस्या निवारण कैसे करें

कभी-कभी ईमेल क्लाइंट, Bridge से ठीक से कनेक्ट नहीं हो पाता, जिस स्थिति में Bridge “Bridge आपके ईमेल क्लाइंट से कनेक्ट नहीं हो सका” जैसा एक चेतावनी संदेश दिखाता है.

ऐसे में हम सलाह देते हैं कि समस्या निवारण की शुरुआत इन तीन चरणों को आज़माकर करें:

  1. अपने ईमेल क्लाइंट से सभी Proton खाते हटाएं।
  2. Bridge के अंदर मौजूद कैश हटाएं।
  3. सेटअप प्रोसेस दोबारा आज़माएं।

1. अपने ईमेल क्लाइंट से सभी Proton खाते हटाना

Windows पे Outlook:

  1. Outlook खोलें।
  2. फ़ाइल मेन्यू खोलें।
  3. खाता सेटिंग पे क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू में खाता सेटिंग चुनें। 
  4. नई विंडो में अपना Proton Mail खाता चुनें और हटाएं पे क्लिक करें।

Windows में Outlook का स्क्रीनशॉट।
Windows के लिए Outlook में खाता सेटिंग का स्क्रीनशॉट।

Outlook for macOS:

  1. Outlook खोलें।
  2. ऊपर की मेन्यू बार में टूल्स चुनें और फिर खाते चुनें। 
  3. नई विंडो में अपना Proton Mail खाता चुनें और नीचे बाईं ओर कोने में मौजूद ” – ” बटन पे क्लिक करें।

macOS के लिए Outlook में खातों का स्क्रीनशॉट.

Apple Mail

  1. macOS की सिस्टम सेटिंग खोलें, प्रोफाइल खोजें और संरचना प्रोफाइल इंस्टॉल करें, देखें या हटाएं चुनें।
  2. वह खाता चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं और क्लिक करें। पूछने पर अपना चुनाव पक्का करें।

Thunderbird

1. Thunderbird खोलें।

2. ऊपर दाईं ओर मौजूद मेन्यू आइकन पे क्लिक करें -> खाता सेटिंग (या सीधे खाता सेटिंग पे क्लिक करें)।

3. नई विंडो में अपना Proton Mail खाता चुनें, Account Actions बटन पे क्लिक करें और खाता हटाएं चुनें।

Thunderbird में खाता सेटिंग का स्क्रीनशॉट।

4. पक्का करें कि “खाते की जानकारी हटाएं” और “संदेश डाटा हटाएं” फील्ड चेक किए हुए हों। हटाएं पे क्लिक करें।

Thunderbird में खाता और डाटा हटाने का स्क्रीनशॉट।

2. संदेश कैश रीसेट करने के लिए Bridge से अपना खाता मिटाएं

1. Proton Mail Bridge खोलें।

2. बाईं ओर से अपना खाता चुनें।

3. इसे Bridge से हटाने के लिए कचरा आइकन पे क्लिक करें।

4. खाता हटने के बाद आपको फिर से लॉगइन करना होगा।

3. सेटअप प्रोसेस दोबारा आज़माएं

अपना सेटअप सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हमारी कोई एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड फॉलो करें.

Bridge के साथ अपना ईमेल क्लाइंट सेटअप करने में अब भी समस्या आ रही है? हमारी सहायता टीम से संपर्क करें या नीचे दिए गए कुछ प्रासंगिक आलेख देखें।

प्रासंगिक आलेख

ईमेल क्लाइंट सेटअप करते समय अमान्य पासवर्ड
पोर्ट पहले से उपयोग में है एरर (Proton Mail Bridge)
Proton Mail Bridge में कई खाते जोड़ना

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me