ईमेल क्लाइंट सेटअप करते समय अमान्य पासवर्ड एरर
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- आम समस्याएं और सवाल
अगर Proton Mail Bridge इस्तेमाल करते वक्त आपका ईमेल क्लाइंट पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहे, आपका पासवर्ड गलत होने की रिपोर्ट दे, या सत्यापन में असफल रहे, तो सबसे ज़्यादा संभावना है कि आप गलत पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।
जब आप Proton Mail Bridge इस्तेमाल करें, तो आपके ईमेल क्लाइंट को Bridge से उत्पन्न पासवर्ड इस्तेमाल करना चाहिए, आपके Proton खाते का पासवर्ड नहीं।
शुरू करने से पहले
अपने ईमेल क्लाइंट का समस्या निवारण करने से पहले, नीचे दी बातें सत्यापित करें:
- Proton Mail Bridge चल रहा है और आप साइन इन हैं।
- आप मेलबॉक्स जानकारी में दिखाए गए पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, अपने Proton खाते का पासवर्ड नहीं।
- अगर Bridge में आपके कई Proton खाते कॉन्फ़िगर किए गए हैं, तो सही मेलबॉक्स का पासवर्ड इस्तेमाल करें।
- अगर आपका ईमेल क्लाइंट इनकमिंग (IMAP) और आउटगोइंग (SMTP) सर्वर के लिए अलग-अलग पासवर्ड सहेजता है, तो दोनों को अपडेट करना न भूलें।
- अगर आपने अभी-अभी Bridge में अपना मेलबॉक्स हटाकर दोबारा जोड़ा है, तो पक्का करें कि आप मेलबॉक्स जानकारी का नवीनतम पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगर आप किसी ईमेल क्लाइंट में अपना खाता सेटअप कर रहे हैं
अगर आप पहली बार किसी ईमेल क्लाइंट में अपना Proton Mail खाता जोड़ रहे हैं, तो गलत पासवर्ड दर्ज करने पे सेटअप असफल हो सकता है।
आपके ईमेल क्लाइंट के हिसाब से आपको ऐसे संदेश दिख सकते हैं:
- अमान्य पासवर्ड
- सत्यापन असफल रहा
- लॉगइन असफल रहा
- यूज़रनेम या पासवर्ड गलत है
- सर्वर से कनेक्ट नहीं हो सकता
सेटअप पूरा करने के लिए:
- Proton Mail Bridge खोलें।
- अपना मेलबॉक्स चुनें।
- मेलबॉक्स जानकारी खोलें।
- पासवर्ड के नीचे दिखाए गए पासवर्ड को कॉपी करें।
- पासवर्ड कॉपी करने के लिए पासवर्ड के बगल में दिए कागजात आइकन का इस्तेमाल कर सकते हैं
- इसे अपने ईमेल क्लाइंट के पासवर्ड फील्ड में पेस्ट करें।
- अगर IMAP और SMTP पासवर्ड अलग-अलग पूछे जाएं, तो दोनों जगह Bridge का वही पासवर्ड इस्तेमाल करें।

अगर आपका ईमेल क्लाइंट आपका पासवर्ड दोबारा मांगे
आपका ईमेल क्लाइंट तब भी आपसे पासवर्ड दर्ज करने के लिए कह सकता है, जब आपका खाता पहले ठीक चल रहा हो।
ऐसा इन वजहों से हो सकता है:
- आपने Proton Mail Bridge से साइन आउट करके दोबारा साइन इन किया हो।
- आपने Bridge में अपना मेलबॉक्स हटाकर दोबारा जोड़ा हो।
- आपके ईमेल क्लाइंट के सहेजे प्रमाण खो गए हों।
- ईमेल क्लाइंट ने Bridge के चलने और जुड़ने से पहले कनेक्ट करने की कोशिश की हो
अगर ऐसा होता है, तो मेलबॉक्स जानकारी से मौजूदा पासवर्ड कॉपी करें और अपने ईमेल क्लाइंट में सहेजे पासवर्ड की जगह उसे डालें।
ईमेल क्लाइंट के हिसाब से समस्या निवारण
Thunderbird
Thunderbird ऐसे संदेश दिखा सकता है:
- सर्वर पर लॉगइन असफल रहा
- सत्यापन असफल रहा
ये आपसे बार-बार पासवर्ड दर्ज करने के लिए भी कह सकता है।
इसे हल करने के लिए, जब पासवर्ड दोबारा दर्ज करने के लिए कहा जाए:
- Proton Mail Bridge खोलें और मेलबॉक्स जानकारी से पासवर्ड कॉपी करें
- पासवर्ड कॉपी करने के लिए पासवर्ड के बगल में दिए कागजात आइकन का इस्तेमाल कर सकते हैं
- इसे Thunderbird के पासवर्ड फील्ड में पेस्ट करें
Classic Outlook (Windows)
Classic Outlook आमतौर पे बिना कोई एरर दिखाए पासवर्ड दर्ज करने के लिए प्रॉम्प्ट दिखाता है।
इसे हल करने के लिए, जब पासवर्ड दोबारा दर्ज करने के लिए कहा जाए:
- Proton Mail Bridge खोलें और मेलबॉक्स जानकारी से पासवर्ड कॉपी करें
- पासवर्ड कॉपी करने के लिए पासवर्ड के बगल में दिए कागजात आइकन का इस्तेमाल कर सकते हैं
- इसे Outlook के पासवर्ड फील्ड में पेस्ट करें और ये भी पक्का करें कि ईमेल पता सही है
Outlook for macOS
Outlook for macOS ये कर सकता है:
- हर बार स्टार्ट होने पे आपसे पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहे।
- सत्यापन का एरर रिपोर्ट करे।
- आपके मेलबॉक्स से कनेक्ट न हो पाए।
इसे हल करने के लिए:
- नया पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहे जाने पे, मेलबॉक्स जानकारी का मौजूदा पासवर्ड इस्तेमाल करें।
- नया पासवर्ड आप मैन्युअल तरीके से भी सेट कर सकते हैं: Outlook → Outlook (ऊपर-बाएं) → खाते → यहां अपना Proton Mail खाता चुनें और पासवर्ड अपडेट करें।
- Outlook वापिस शुरु करें।
Apple Mail
Apple Mail ऐसे संदेश दिखा सकता है:
- खाते का नाम या पासवर्ड सत्यापित नहीं हो पा रहा
- सत्यापन असफल रहा
- खाते से कनेक्ट नहीं हो सकता
ये आपसे बार-बार पासवर्ड दर्ज करने के लिए भी कह सकता है।
इसे हल करने के लिए:
- सहेजे पासवर्ड की जगह मेलबॉक्स जानकारी का मौजूदा पासवर्ड डालें।
- Apple Mail वापिस शुरु करें।
- अगर Apple Mail आपका पासवर्ड अस्वीकार करता रहे, तो अपना खाता Apple Mail से हटाएं और उसे दोबारा कॉन्फ़िगर करें।
- अपनी Mac सेटिंग में अपनी पुरानी प्रोफाइल मिटा दें (Settings → General → Device Management → Profiles से, macOS 15 से पुराने वर्ज़न में ये System Settings → Privacy & Security → Profiles में होगी)
- Proton Mail Bridge दोबारा खोलें और ईमेल क्लाइंट कॉन्फ़िगर करें → Apple Mail पे क्लिक करें, फिर निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मेरे Proton खाते का पासवर्ड काम क्यों नहीं करता?
आपके Proton खाते का पासवर्ड सिर्फ आपके Proton खाते में साइन इन करने के लिए इस्तेमाल होता है। Proton Mail Bridge से जुड़ने वाले ईमेल क्लाइंट को Bridge से उत्पन्न पासवर्ड इस्तेमाल करना होता है।
मुझसे पासवर्ड दोबारा दर्ज करने के लिए क्यों कहा जा रहा है?
आपका ईमेल क्लाइंट आपका पासवर्ड दोबारा मांग सकता है, अगर उसके पास सही मेलबॉक्स प्रमाण न रह गए हों या उसने Bridge के जुड़ने से पहले सत्यापन करने की कोशिश की हो।
क्या मुझे IMAP और SMTP दोनों पासवर्ड अपडेट करने की ज़रूरत है?
हां। अगर आपका ईमेल क्लाइंट इनकमिंग (IMAP) और आउटगोइंग (SMTP) सर्वर के लिए अलग-अलग पासवर्ड सहेजता है, तो दोनों को मेलबॉक्स जानकारी में दिखाए गए पासवर्ड से अपडेट करें।