Gmail पे स्टोरेज स्पेस कम पड़ रहा है, या सालों के न्यूज़लेटर, रसीदों और पुराने थ्रेड के बाद आपका इंबॉक्स खोजने लायक नहीं रह गया है? किसी भी स्थिति में, हज़ारों ईमेल होने पर एक-एक करके ईमेल मिटाना व्यावहारिक नहीं रहता।
Google की ईमेल सर्विस में कुछ बिल्ट-इन टूल मौजूद हैं, जिनसे बड़ी मात्रा में ईमेल मिटाना तेज़ी से हो जाता है। बस ये पता होना चाहिए कि इन्हें कहां देखना है।
Gmail के कचरा फोल्डर से ईमेल मिटाना स्थायी होता है। कचरा खाली होने के बाद उन्हें रिकवर करने का कोई विकल्प नहीं है, चाहे ये मैन्युअल रूप से हो या 30 दिन बाद अपने-आप। अगर आगे चलकर किसी पुराने टैक्स रिकॉर्ड, अनुबंध या खास संदेश को एक्सेस करने की संभावना है, तो कुछ भी मिटाने से पहले अपने मेलबॉक्स का बैकअप ले लें।
आप Google Takeout का इस्तेमाल करके संग्रह को किसी एन्क्रिप्ट की गई हार्ड ड्राइव पे सेव कर सकते हैं, या अपने संदेश किसी दूसरे ईमेल प्रदाता के पास ट्रांसफर कर सकते हैं। Proton Mail की Easy Switch खासियत आपका Gmail इतिहास सीधे आपके नए इंबॉक्स में आयात कर सकती है।
- Gmail के सभी ईमेल एक साथ कैसे मिटा दें
- अपने इंबॉक्स की सभी चीज़ें कैसे मिटा दें
- Gmail के संदेश लेबल या कैटेगरी के हिसाब से मिटा दें
- Gmail पे एक ही भेजने वाले के सभी ईमेल कैसे मिटा दें? किसी खास शर्त से मेल खाते ईमेल मिटा दें
- कचरा खाली करें
- स्पैम हटाएं
- Gmail मोबाइल ऐप पे सभी ईमेल कैसे मिटा दें
- ईमेल संग्रहित करना बनाम मिटाना: Gmail का संग्रह फोल्डर कैसे काम करता है
- Gmail को अलविदा कहें और एक प्राइवेट ईमेल चुनें
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Gmail के सभी ईमेल एक साथ कैसे मिटा दें
अगर आप अपना Gmail खाता पूरी तरह खाली करके एक खाली इंबॉक्स के साथ शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स Gmail के सभी संदेश हटा देंगे, जिनमें आपके इंबॉक्स, भेजे गए, ड्राफ्ट, संग्रह, स्पैम और कस्टम फोल्डर के ईमेल शामिल हैं।
- बाएं साइडबार में और → सारे मेल पे क्लिक करें।
- मौजूदा पेज पे दिख रहे सभी ईमेल चुनने के लिए संदेश सूची के ऊपर-बाईं तरफ मौजूद चेकबॉक्स पे क्लिक करें।
- एक नीला लेबल दिखेगा: सारे मेल में सभी [total] बातचीत चुनें। सभी स्थानों के सभी ईमेल चुनने के लिए उस पे क्लिक करें। अगर 50 या उससे कम ईमेल मैच होते हैं, तो नीला लेबल नहीं दिखेगा और आप अगला स्टेप छोड़ सकते हैं।

- मिटा देने के लिए ट्रैश आइकन 🗑 पे और पुष्टि करने के लिए ठीक है पे क्लिक करें।

अब आपके सभी ईमेल कचरे में हैं। जो चीज़ें रखना चाहते हैं उन्हें रिकवर करने के लिए कचरा खोल सकते हैं, या सब कुछ हमेशा के लिए मिटा देने के लिए उसे खाली कर सकते हैं।
अपने इंबॉक्स की सभी चीज़ें कैसे मिटा दें
अगर आप सिर्फ अपना इंबॉक्स खाली करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स आपके इंबॉक्स में मौजूद सभी संदेशों को कचरे में ले जाएंगे, जबकि दूसरे फोल्डरों के संदेश वैसे ही रहेंगे:
- इंबॉक्स चुनें।
- मौजूदा पेज पे दिख रहे सभी ईमेल चुनने के लिए संदेश सूची के ऊपर-बाईं तरफ मौजूद चेकबॉक्स पे क्लिक करें।
- इंबॉक्स में सभी [total] बातचीत चुनें पे क्लिक करें।

- मिटा देने के लिए ट्रैश आइकन 🗑 पे और पुष्टि करने के लिए ठीक है पे क्लिक करें।
अब आपके इंबॉक्स के सभी संदेश कचरे में हैं। जिन संदेशों को रखना चाहते हैं उन्हें रिकवर कर सकते हैं, या उन्हें हमेशा के लिए मिटा देने के लिए कचरा खाली कर सकते हैं।
Gmail के संदेश लेबल या कैटेगरी के हिसाब से मिटा दें
किसी खास लेबल या कैटेगरी से ईमेल मिटाने के लिए, उसे Gmail में खोलें और वही स्टेप्स अपनाएं जो अपने इंबॉक्स की सभी चीज़ें मिटाने के लिए इस्तेमाल होते हैं: संदेश चुनने के लिए चेकबॉक्स पे क्लिक करें, नीला लेबल दिखे तो [location] में सभी [total] बातचीत चुनें पे क्लिक करें, और ट्रैश आइकन 🗑 पे क्लिक करें।

Gmail पे एक ही भेजने वाले के सभी ईमेल कैसे मिटा दें? किसी खास शर्त से मेल खाते ईमेल मिटा दें
Gmail के खोज ऑपरेटर इस्तेमाल करके आप ईमेल मिटाने का दायरा तय कर सकते हैं। कुछ उदाहरण ये हैं:
from:person@example.com भेजने वाले के हिसाब से फिल्टर करता है। किसी खास व्यक्ति या कंपनी से आने वाले न्यूज़लेटर, सूचनाएं या संदेश मिटाने के लिए काम आता है।
is:unread या is:read फिल्टर पढ़े जाने की स्थिति के हिसाब से काम करते हैं। जिन अपठित संदेशों की अब ज़रूरत नहीं है उन्हें हटाने या उन पुराने ईमेल को हटाने के लिए फायदेमंद है जिन्हें आप पहले ही देख चुके हैं।
after:2020/01/01 before:2021/01/01 तारीख की रेंज के हिसाब से फिल्टर करता है। किसी खास साल या अवधि के संदेश मिटाने के लिए काम आता है।
older_than:1y पुराने ईमेल के हिसाब से फिल्टर करता है, और इसमें y सालों, d दिनों और m महीनों के लिए काम करता है। लंबे समय से आपके खाते में पड़े ईमेल हटाने के लिए फायदेमंद है।
has:attachment larger:10M बड़े अटैचमेंट के हिसाब से फिल्टर करता है। Gmail का स्टोरेज स्पेस खाली करने के लिए काम आता है।
खोज ऑपरेटर को Gmail की खोज बार में दर्ज करें, इस खोज से मेल खाती सभी बातचीत चुनें नीला लेबल पे क्लिक करें, और मिटा देने के लिए ट्रैश आइकन 🗑 पे क्लिक करें।

उदाहरण के लिए, Gmail पे एक ही भेजने वाले के सभी ईमेल मिटाने के लिए from: लिखकर उसके बाद भेजने वाले का ईमेल पता दर्ज करें, जैसे noreply@google.com, फिर इस खोज से मेल खाती सभी बातचीत चुनें पे क्लिक करें, ट्रैश आइकन 🗑 पे क्लिक करें, और आखिर में पुष्टि करने के लिए ठीक है पे क्लिक करें।
खोज ऑपरेटर को जोड़ें
नतीजों को और सीमित करने के लिए आप Gmail के खोज ऑपरेटर भी जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए:
from:person@example.com older_than:1y एक ही भेजने वाले के एक साल से पुराने ईमेल ढूंढता है।
is:unread older_than:6m छह महीने से पुराने अपठित ईमेल ढूंढता है।
has:attachment larger:10M before:2024/01/01 अटैचमेंट वाले बड़े ईमेल ढूंढता है, जो 1 जनवरी 2024 से पहले भेजे गए थे।
from:person@example.com is:read किसी खास भेजने वाले के पढ़े हुए ईमेल ढूंढता है।

Gmail स्पेस से अलग किए गए ऑपरेटरों को AND की तरह मानता है, यानी संदेशों को सभी शर्तों से मेल खाना ज़रूरी है। OR का इस्तेमाल तब करें जब संदेश किसी भी एक शर्त से मेल खा सकते हों, जैसे from:person@example.com OR from:other@example.com।
कचरा खाली करें
मिटाए गए ईमेल 30 दिन तक कचरा फोल्डर में रहते हैं, उसके बाद Google उन्हें अपने-आप हटा देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्टोरेज तुरंत खाली हो जाए, तो साइडबार से कचरा फोल्डर खोलें और कचरा अभी खाली करें पे क्लिक करें।

स्पैम हटाएं
स्पैम मार्क किए गए संदेश कचरे की जगह स्पैम फोल्डर में चले जाते हैं। वे वहां 30 दिन तक रहते हैं, फिर Gmail उन्हें अपने-आप हमेशा के लिए मिटा देता है, लेकिन स्पैम खोलकर सभी स्पैम संदेश अभी मिटा दें पे क्लिक करके आप उन्हें जल्दी हटा सकते हैं।

सिर्फ कुछ स्पैम संदेश मिटाने के लिए, उन्हें चुनें और हमेशा के लिए मिटा दें पे क्लिक करें।
Gmail मोबाइल ऐप पे सभी ईमेल कैसे मिटाएं
iOS और Android पे Gmail ऐप एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 50 ईमेल चुनने देता है। किसी ईमेल पे टैप करके दबाए रखें ताकि आप चुनने के मोड में दर्ज हो जाएं, फिर ऊपर-बाएं कोने में सभी चुनें पे टैप करें। बड़ी सफाई के लिए आपको ये कई बार करना पड़ेगा।

स्वाइप करके ईमेल मिटाएं
iOS और Android दोनों में आप एक स्वाइप जेस्चर सेट कर सकते हैं, जिससे ईमेल जल्दी कचरे में भेजे जा सकते हैं। ये एक बार की बल्क सफाई की तुलना में रोज़मर्रा की सफाई के लिए ज़्यादा काम का है, क्योंकि हर स्वाइप पे सिर्फ एक ईमेल हटता है।
iOS पे सेटिंग → इंबॉक्स कस्टमाइज़ेशन → ईमेल स्वाइप क्रिया में जाएं, दायां स्वाइप या बायां स्वाइप पे टैप करें, कचरा चुनें, और पूर्ण पे टैप करें।

Android पे सेटिंग → सामान्य सेटिंग → स्वाइप क्रिया में जाएं, बदलें पे टैप करें, और मिटा दें चुनें।

ईमेल संग्रहित करने बनाम मिटा देना: Gmail संग्रह फोल्डर कैसे काम करता है
अगर आप नहीं चाहते कि कोई संदेश हमेशा के लिए खो जाए, तो मिटा देने की तुलना में उसे संग्रहित करना बेहतर विकल्प है। संग्रहित करने से ईमेल आपके इंबॉक्स से हट जाता है, लेकिन मिटता नहीं है। मिटा देने के उलट, संग्रहित करने से कोई जगह खाली नहीं होती, क्योंकि संदेश आपके खाते में ही रहता है। अगर आपका मकसद स्टोरेज का इस्तेमाल कम करना है (जैसे परेशान करने वाली “आपकी स्टोरेज स्पेस कम हो रही है” सूचना और बार-बार आने वाले ईमेल से छुटकारा पाना), तो ईमेल ज़रूर मिटाएं और फिर कचरा खाली करें।
संदेश मिटाने की जगह उसे संग्रहित करने के लिए, इस आर्टिकल में बताए गए वही चुनने के स्टेप अपनाएं, बस कचरे के आइकन 🗑 की जगह संग्रह के आइकन पे क्लिक करें।
मिटा दें का आइकन कचरे का डिब्बा होता है:

संग्रह का आइकन फाइलिंग कैबिनेट होता है:

Gmail को अलविदा कहें और प्राइवेट ईमेल चुनें
पुराने ईमेल मिटाने से स्टोरेज खाली होता है और गड़बड़ी कम होती है, लेकिन इससे ये नहीं बदलता कि ईमेल मौजूद रहने के दौरान Google ने उसे प्रोसेस और इंडेक्स करके आपके बारे में कितना डाटा इकट्ठा किया। अगर आप सिर्फ एक बार की सफाई करने के बजाय Gmail से अपने रिश्ते पर बड़े पैमाने पर दोबारा सोच रहे हैं, तो ऐसे प्राइवेसी-फर्स्ट प्रोवाइडर पर गौर करें, जो विज्ञापन, प्रोफाइलिंग, निगरानी या AI ट्रेनिंग के लिए आपके ईमेल स्कैन नहीं करता।
Proton Mail आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है। साथ ही इसमें ऐसे टूल भी शामिल हैं जो आपके इंबॉक्स को गड़बड़ होने से रोकने में मदद करते हैं:
- कैटेगरी आने वाले संदेशों को अपने-आप मुख्य, सोशल, प्रोमोशन और न्यूज़लेटर जैसे सेक्शन में बांटती है, जिससे ज़रूरी ईमेल ढूंढना आसान हो जाता है।
- एक खास व्यू आपकी मेल सूची सदस्यताएं एक जगह दिखाता है, जिससे आप उन न्यूज़लेटर की सदस्यता जल्दी रद्द कर सकते हैं जिन्हें आप अब पढ़ते नहीं।
- एडवांस्ड स्पैम प्रोटेक्शन जंक पहचानकर उसे आपके इंबॉक्स से दूर रखता है, और ब्लॉक, स्पैम और अनुमति-प्राप्त लिस्ट से आपको और नियंत्रण मिलता है।
- ट्रैकिंग प्रोटेक्शन जाने-पहचाने ट्रैकिंग पिक्सल को ब्लॉक करता है और उन ट्रैकिंग लिंक को साफ़ करता है जिनका इस्तेमाल भेजने वाले ये जानने के लिए कर सकते हैं कि आप किसी ईमेल से कब, कहां या कैसे इंटरैक्ट करते हैं।
- Hide-my-email नकली-नाम हर वेबसाइट या सदस्यता के लिए एक अलग फॉरवर्डिंग पता देते हैं। अगर किसी से अनचाही मेल आने लगे, तो बार-बार सदस्यता रद्द करने या भेजने वालों को ब्लॉक करने की जगह आप उस नकली-नाम को अक्षम कर सकते हैं।
- फोल्डर और लेबल उन संदेशों को व्यवस्थित रखते हैं जिन्हें आप रखना चाहते हैं।
- कस्टम फिल्टर भेजने वाले, विषय या कीवर्ड जैसे आधारों के हिसाब से बार-बार आने वाले संदेशों को अपने-आप दूसरी जगह ले जाते, लेबल करते, संग्रहित करते, तारा लगाते या फेंक देते हैं। इससे रूटीन मेल आपके मुख्य इंबॉक्स से दूर रहता है, बिना बार-बार सफाई करने की ज़रूरत के।
अगर आप पूरी तरह माइग्रेट होने के लिए तैयार नहीं हैं, तो Easy Switch की मदद से अपना Gmail ले आ सकते हैं, जिससे Gmail के संदेश आपके Proton Mail खाते पे फॉरवर्ड हो जाएं और आप अपने Gmail पते से ईमेल भेजते रहें। एक बार Proton Mail की आदत पड़ जाने पे आप अपना Gmail खाता मिटा सकते हैं और अपनी ज़िंदगी को deGoogle करने के और कदम उठा सकते हैं।
Gmail में ईमेल मिटाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
from: खोजें और उसके बाद भेजने वाले का ईमेल पता लिखें (जैसे from:khabarname@example.in), फिर इस खोज से मैच करने वाली सभी बातचीत चुनें बैनर की मदद से सभी मैचिंग बातचीत चुनकर उन्हें मिटा दें।
तारीख के हिसाब से खोज सीमित करने के लिए before:, after: या older_than: खोज ऑपरेटर इस्तेमाल करें (जैसे older_than:2y, यानी दो साल से पुरानी हर चीज़ के लिए), फिर सभी मैचिंग नतीजे चुनकर उन्हें मिटा दें।
डेस्कटॉप पे 50 ईमेल की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि इस खोज से मैच करने वाली सभी बातचीत चुनें सेटिंग गिनती देखे बिना हर मैचिंग ईमेल चुन लेती है। 50 ईमेल की सीमा सिर्फ Gmail मोबाइल ऐप पे लागू होती है, जहां आपको टैप करके दबाए रखने और स्क्रॉल करके चुनने का तरीका 50 ईमेल के बैच में दोहराना पड़ेगा।






