Proton होमपेज

साइनइन की समस्याओं का समस्या निवारण

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
साइनअप और लॉगइन की समस्याएं
Proton खाता

Proton खाते में साइनइन करने में दिक्कत आ रही है? ये उपाय ज़्यादातर लॉगइन समस्याओं को हल कर देंगे।

अपना पासवर्ड चेक करें

पक्का करने के लिए कि कोई गलती नहीं है, पासवर्ड फील्ड के बगल में मौजूद आंख (पासवर्ड दिखाने वाले) आइकन पे क्लिक करें।

  • पासवर्ड केस-सेंसिटिव होते हैं, इसलिए पक्का करें कि आपने गलती से Caps Lock चालू नहीं किया है।
  • अगर आप कॉपी/पेस्ट कर रहे हैं, तो चेक करें कि पासवर्ड के साथ कोई एक्स्ट्रा स्पेस पेस्ट तो नहीं हुआ है।
  • अगर आपके पास एक से ज़्यादा Proton खाता है, तो पक्का करें कि दर्ज किया गया पासवर्ड सही खाते का है।
पासवर्ड खो गया है? जानें कि अपना Proton खाता कैसे रिकवर करें

अपना कैश और कुकी हटाएं, फिर अपना ब्राउज़र वापिस शुरु करें

कभी-कभी बिगड़े हुए ब्राउज़र कैश की वजह से समस्याएं होती हैं।

जानें कि अपना कैश और कुकी कैसे हटाएं

देखें कि आपके ब्राउज़र एक्सटेंशन में कोई समस्या तो नहीं है

पक्का करने का तरीका ये है कि आपके किसी ब्राउज़र एक्सटेंशन की वजह से Proton में साइनइन नहीं हो पा रहा:

  1. निजी ब्राउज़िंग या इनकॉग्निटो मोड सक्षम करके साइनइन करने की कोशिश करें।
  2. अगर वो काम करता है, तो साधारण ब्राउज़िंग पे वापस जाएं और एक-एक करके अपने एक्सटेंशन अक्षम करें, हर एक के बाद साइनइन करें ताकि पता चले कौन सा एक्सटेंशन समस्या पैदा कर रहा है।

ब्राउज़र एक्सटेंशन की ज्ञात समस्याएं:

  • Random Agent Spoofer: Proton Mail इस्तेमाल करने के लिए “Disable Authorization headers” को अनचेक होना ज़रूरी है

अपना ब्राउज़र या डिवाइस बदलें

किसी दूसरे ब्राउज़र से साइनइन करने की कोशिश करें, या इसकी जगह हमारे किसी ऐप का इस्तेमाल करें। Proton कौन से ब्राउज़र की सिफारिश करता है?

अपना यूज़रनेम चेक करें

  • अगर आपके पास Proton Mail ईमेल पता है: अपना यूज़रनेम (eric.norbert) या पूरा ईमेल पता (eric.norbert@proton.me) दर्ज करें।
  • अगर आपके पास non-Proton ईमेल पता है: पूरा ईमेल पता (eric.norbert@example.com) दर्ज करें। सिर्फ यूज़रनेम से साइनइन नहीं हो पाएगा।
  • अगर आपका खाता पुराना है: आपका ईमेल पता protonmail.ch (protonmail.com या proton.me की जगह) पे खत्म हो सकता है। चेक करें कि सही डोमेन दर्ज किया है, या सिर्फ यूज़रनेम से साइनइन करने की कोशिश करें।
यूज़रनेम खो गया है? हम आपके पुनर्प्राप्ति फोन नंबर या ईमेल पते पे रिमाइंडर भेज सकते हैं। रिमाइंडर का अनुरोध करें

पक्का करें कि JavaScript, सत्र स्टोरेज और कुकीज़ सक्षम हों

अगर वेब पे साइनइन करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इन सेटिंग का सक्षम होना ज़रूरी है। और जानें(नई विंडो)

ऑटोफिल के बिना साइनइन करने की कोशिश करें

अपना पासवर्ड मैनेजर अक्षम करें और अपना पासवर्ड मैन्युअली टाइप करें।
कुछ पासवर्ड मैनेजर Proton सेवाओं के साथ काम नहीं करते, खासकर अगर आप दो-पासवर्ड मोड इस्तेमाल कर रहे हैं।

दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) की समस्याएं

अपने डिवाइस का समय चेक करें: अगर आपके फोन या कंप्यूटर का समय गलत है, तो 2-एफए ठीक से काम नहीं कर सकता।

रिकवरी विधि का इस्तेमाल करें: अगर आपकी सुरक्षा कुंजी या ऑथेंटिकेटर ऐप(नई विंडो) खो गई है या काम नहीं कर रही है, तो आप रिकवर कोड (जो आपको 2-एफए सेटअप करते समय दिया गया था) या किसी दूसरी पुनर्प्राप्ति विधि के ज़रिए साइनइन कर सकते हैं।

अपना 2-एफए एक्सेस न कर पाने पे अपना खाता कैसे रिकवर करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me